नवंबर 2011 : आर्थिक संकट में योरप

01 : ट्‌यूनीशिया के चुनाव में 'नाहदा' पार्टी जीती। अब्देल रहीम अल-कीब लीबिया के प्रधानमंत्री चुने गए।

02 : शिकायत निवारण नागरिक अधिकार विधेयक का मसौदा जारी। पाक ने व्यापार के लिए भारत को प्रथम तरजीह देने वाले देश का दर्जा देने की घोषणा की।

ND
03 : स्पॉट फिक्सिंग कांड में लंदन की कोर्ट ने तीन पाक क्रिकेटरों को जेल भेजा। कान में जी-20 शिखर सम्मेलन में योरप के कर्ज संकट का मुद्दा छाया रहा। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 1.80 रु. प्रति लीटर बढ़ाए।
04 : सामाजिक कार्यकर्ता अनुपम मिश्र, इंडोनेशिया की सुश्री आगस्ट इंदिरा उदयन व अन्य दो को जमनालाल बजाज पुरस्कार देने की घोषणा।

05 : टीम अण्णा ने सरकार पर फोन टैप करने के आरोप लगाए। गायक भूपेन हजारिका का निधन। भारत को विशेष तरजीह देने के वचन से पाक में असमंजस ।

06 : मप्र में भाबरा का नाम अब 'चंद्रशेखर आजाद नगर' हुआ। नाइजीरिया में धार्मिक स्थलों पर हमलों में 150 मृत। वेनेजुएला की इवियन लुना सोल मिस वर्ल्ड-2011 बनीं। उज्जैन में 53वें कालिदास सम्मेलन का राज्यपाल द्वारा उद्‌घाटन।

07 : योरपीय संघ के अल्टीमेटम के बाद ग्रीस के प्रधानमंत्री द्वारा इस्तीफा देने का निर्णय। ग्रीस में राष्ट्रीय सरकार का गठन होगा। श्री श्रीरविशंकर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उप्र की यात्रा जौनपुर से शुरू की।

08 : इंदौर में अभा महापौर परिषद सम्मेलन शुरू। हरिद्वार में गायत्री परिवार के यज्ञ में भगदड़ में 20 मृत, 35 घायल। नई दिल्ली में सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए।

09 : मूडी'ज ने भारतीय बैंक तंत्र की रेटिंग घटाई। गोधरा ट्रेन कांड (2002) के बाद हुए सरदारपुरा हत्याकांड में 31 को उम्रकैद, 42 बरी। दिल्ली में भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में हराया।

10 : मालद्वीव में दक्षेस सम्मेलन में मनमोहनसिंह ने लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने की घोषणा की।

11 : शताब्दी की अनूठी तारीख 11-11-11। सरकार द्वारा डाक बचत सहित अनेक छोटी योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ाने की घोषणा। सीरिया में विरोधियों और सेना के बीच संघर्ष में 56 मृत।

12 : अमेरिकी राष्ट्रपति के सरकारी निवास व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी। सरसंघ चालक मोहन भागवत द्वारा सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान के रजत जयंती समारोह का इंदौर के छोटा बांगड़दा में शुभारंभ।

13 : इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने इस्तीफा दिया, मारियो मोंटी नई सरकार बनाएँगे।

14 : उप्र के फलपुर से राहुल गाँधी द्वारा कांग्रेस का चुनाव अभियान शुरू। केबीसी में 5 करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार 'मनरेगा' के ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त।

15 : पेट्रोल के दाम द्ख्र 1.85 घटे। उप्र मंत्रिमंडल द्वारा राज्य को 4 भागों में बाँटने का निर्णय। ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम देने को तैयार, प्रधानमंत्री गिलार्ड की दिल्ली में घोषणा।

16 : राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन। कवि विष्णु खरे को 'परिवार' पुरस्कार देने की घोषणा। साहित्यकार राज केसरवानी को मार्तण्ड पुरस्कार मिला। रचनाकार मीनाक्षी स्वामी को कादम्बरी पुरस्कार मिला।

17 : कोलकाता टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल की।

18 : बाली के आसियान शिखर सम्मेलन में मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत अमेरिकी कंपनियों की शिकायत दूर करेगा। योरपीय संस्था 'सर्न' ने न्यूट्रॉन की प्रकाश से तेज गति के प्रमाण पेश किए। अमेरिका द्वारा हाईपरसोनिक विमान का परीक्षण- 30 मिनट में 2300 किमी की रफ्तार।

19 : समाजसेवी इला भट्ट को 2011 के इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया। 1996 के दूरसंचार घोटाले में पूर्व दूरसंचार मंत्री सुखराम को 5 वर्ष की जेल।

20 : जबलपुर की मेगा अदालत में एक दिन में 12 लाख 77 हजार प्रकरण निपटे। नईदुनिया के अभय तिवारी को फोटोग्राफी में अ.रा. पुरस्कार मिला।

21 : मायावती का उप्र को चार भागों- पश्चिम प्रदेश, अवधप्रदेश, पूर्वांचल और बुंदेलखंड में विभाजन का प्रस्ताव विधानसभा में पारित। भारत-बांग्लादेश प्रत्यर्पण संधि पर सहमति। मिस्र में फौजी शासन के विरोध में हिंसा भड़की, 35 मृत, 1700 से अधिक घायल।

22 : गायिका सविता देवी को राष्ट्रीय तानसेन सम्मान देने की घोषणा। संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा। हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस में धनबाद के पास आग लगी, 7 यात्री जिंदा जले। जेट एयरवेज के कैप्टन अरविंद सिंह इंदिरा गाँधी प्रियदर्शनी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित।

23 : सायरस पी. मिस्त्री रतन टाटा के उत्तराधिकारी नियुक्त, दिसंबर, 2012 में कार्यभार संभालेंगे। विकलांग सशक्तीकरण के लिए गौरव मुछाल को राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा।

24 : सरकार ने मल्टीब्रांड रिटेल में 51 प्रश विदेशी प्रत्यक्ष निवेश और
ND
सिंगल ब्रांड में 100 प्रश निवेश को मंजूरी दी। महँगाई से नाराज एक युवा ने शरद पवार को चाँटा मारा। माओवादी नक्सली सरगना किशनजी मुठभेड़ में मारा गया। गोआ में 42वाँ अं.रा. फिल्मोत्सव शुरू।

25 : भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. अमिताभ घोष ने नासा के मंगल अभियान के लिए 'मार्सरोवर' बनाया।

26 : नाटो के जेट विमानों द्वारा पाक के उत्तर-पश्चिम में बमबारी में 28 फौजी मृत।

27 : सारंगी वादक उस्ताद सुल्तान खान का निधन। अण्णा टीम की अहम सदस्य किरण बेदी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज।

28 : संसद की स्थायी समिति द्वारा न्यायपालिका और संसद में सांसदों के आचरण को लोकपाल के दायरे से बाहर रखने की सिफारिश। दिल्ली हाई कोर्ट ने 2-जी घोटाले में कनिमोझी व अन्य चार को जमानत दी। मिस्र में संसदीय चुनावों के लिए मतदान।

29 : खुदरा कारोबार में विदेशी निवेश पर प्रधानमंत्री अडिग, कहा राज्यों को बाध्यता नहीं। मप्र की शिवराज सरकार के छः वर्ष पूर्ण। ज्ञानपीठ विजेता इंदिरा गोस्वामी का निधन। स्टालिन की बेटी लाना पीटर्स का निधन।

30 : ईरान में ब्रिटिश दूतावास पर हमला, ब्रिटेन से ईरानी राजनयिक निष्कासित। गोआ अं.रा. फिल्म समारोह कीें जर्मन फिल्म 'पिंना' सर्वश्रेष्ठ रही।

5 प्रमुख घटनाएँ
* 'कौन बनेगा करोड़पति' में बिहार के सुशील कुमार 5 करोड़ जीतने वाले पहले भारतीय बने।
* मायावती मंत्रिमंडल द्वारा उप्र को चार राज्यों में बाँटने का निर्णय।
* ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री गिलार्ड ने दिल्ली में भारत को यूरेनियम देने की घोषणा की।
* फिक्सिंग मामले में 3 पाक क्रिकेटरों को जेल।
* योरपीय आर्थिक संकट के चलते ग्रीस व इटली में सत्ता परिवर्तन।

वेबदुनिया पर पढ़ें