साल 2016 : दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हुई प्रमुख घटनाएं

शनिवार, 31 दिसंबर 2016 (18:45 IST)
नई दिल्ली। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में वर्ष 2016 में हुईं प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है-
दुबई (1 जनवरी)। दुबई के लग्जरी होटल में आग लगी, 16 लोग घायल। 
 
बीजिंग। चीन ने 2 बच्चों की नीति को मंजूरी दी। 
 
ढाका (4 जनवरी)। बांग्लादेश में 6.7 तीव्रता का भूकंप। भूकंप का केंद्र भारत। 5 की मौत, 100 घायल। 
 
काबुल (नई दिल्ली)। मजार-ए-शरीफ में भारतीय दूतावास के बाहर सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच 25 घंटे तक चली मुठभेड़। भवन को उड़ाने आए सभी आतंकी मारे गए। 
 
इस्लामाबाद (9 जनवरी)। अमेरिकी विदेश सचिव जॉन केरी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को फोन कर उनसे पठानकोट वायुस्टेशन पर हुए आतंकी हमले के पीछे का सच निकालने को कहा। 
 
कोट्जाकोलकोस (10 जनवरी)। पूर्वी मैक्सिको में शौकिया फुटबॉल खिलाड़ियों को ले जा रही बस खाई में गिरी, कम से कम 16 लोगों की मौत। 
 
बगदाद (11 जनवरी)। बाजार के व्यस्त इलाके में जिहादी हमलावरों ने कम से कम 12 लोगों की हत्या की। कैफे नॉर्थ में दोहरे विस्फोट में बीस की मौत। 
 
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा कि अफगान सरकार और तालिबान के बीच वार्ता में कोई पूर्वशर्त नहीं जोड़ी जानी चाहिए। अवरूद्ध शांति प्रक्रिया की बहाली के लिए अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। 
 
इस्तांबुल (12 जनवरी)। इस्लामिक स्टेट समूह के आत्मघाती हमलावर के हमले में जर्मनी के 9 पर्यटकों समेत 10 की मौत। 
 
कराची (13 जनवरी)। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पोलियो वैक्सिनेशन केंद्र के बाहर तालिबान के आत्मघाती हमले में सुरक्षा अधिकारियों समेत 15 लोगों की मौत। 
 
इस्लामाबाद (14 जनवरी)। पठानकोट आतंकी हमले के चलते यहां निर्धारित भारत-पाक विदेश सचिव स्तरीय बातचीत रद्द। 
 
इस्लामाबाद (15 जनवरी)। पठानकोट आतंकी हमले की जांच के लिए पाकिस्तान में गठित संयुक्त जांच दल ने मारे गए आतंकियों की डीएनए रिपोर्ट और फिंगर प्रिंट मांगे। 
 
कोलंबो। श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि नए संविधान के तहत उनकी सरकार अल्पसंख्यक तमिलों को सत्ता हस्तांतरण के लिए तैयार। 
 
बेरूत (16 जनवरी)। पूर्वी शहर देरअज्जोर में इस्लामिक स्टेट समूह के हमले में 75 सीरियाई सौनिकों की मौत। 
 
चरसद्दा (पाकिस्तान) (20 जनवरी)। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के एक विश्वविद्यालय में आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट किया, 20 की मौत। 
 
दावोस। आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने मुद्रा और स्टॉक बाजार में अस्थिरता पर चिंताओं पर कहा- स्थिरता आएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अकेले मौद्रिक नीतियों के बल पर बदलाव नहीं लाया जा सकता। 
 
बीजिंग (23 जनवरी)। आतंकवादी हमलों के बढ़ते खतरे के प्रति चेतावनी को देखते हुए चीन ने विस्फोटकों के लिए संपर्करहित पड़ताल उपकरणों और आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए बहुआयामी चेहरा पहचान तंत्र के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का फैसला किया है। 
 
कैमरून में आत्मघाती हमलों में 25 से अधिक की मौत
 
याओंदे (25 जनवरी)। नाइजीरिया के बोको हराम इस्लामी समूह द्वारा अक्सर निशाना बनाए जाने वाले उत्तरी कैमरून में एक बाजार में सिलसिलेवार आत्मघाती हमलों में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। 
 
टोकियो (29 जनवरी)। जापान के केंद्रीय बैंक ने नकारात्मक ब्याज दर व्यवस्था लागू करने की योजना का खुलासा कर बाजार को अचंभित कर दिया। 
 
दमिश्क (31 जनवरी)। सीरिया की राजधानी दमिश्क के दक्षिण में एक शिया धर्म स्थल के पास हुए 3 बम विस्फोटों में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई जबकि 110 लोग घायल हो गए। 
 
जिनेवा (1 फरवरी)। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मच्छरजनित जीका वायरस के प्रसार को अंतरराष्ट्रीय आपदा घोषित किया। 
 
बंदर सेरी बागवान (ब्रुनेई)। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ब्रुनेई पहुंचे। ब्रुनेई के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित होने के बाद भारत की ओर से पहला उच्चस्तरीय दौरा। 
 
काठमांडू (2 फरवरी)। नेपाल ने बिहार के कुछ नेताओं की आंदोलनरत मधेसियों के पक्ष में टिप्पणियों को भड़काउ बताया। 
 
बंदर सेरी बागवान। भारत और ब्रुनेई ने दक्षिण चीन सागर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया। 
 
लाहौर (3 फरवरी)। ब्रिटिश पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को निर्दोष साबित करने संबंधी याचिका पाकिस्तान की अदालत ने दूसरी बार वृहद पीठ को भेजी। 
 
वॉशिंगटन (4 फरवरी)। परमाणु क्षतिपूर्ति के लिए कन्वेंशन ऑन सप्लिमेंट्री कम्पनसेशन पर भारत के अनुमोदन का अमेरिका ने स्वागत किया। समझौते ने अमेरिकी कंपनियों के लिए नए रिएक्टर स्थापित करने और करोड़ों भारतीयों तक सस्ती बिजली पहुंचाने का रास्ता खोला। 
 
काठमांडू। मधेसी आंदोलन के कारण बीते 4 महीनों से ज्यादा समय की नाकेबंदी के बाद भारत के 150 ट्रकों ने नेपाल में प्रवेश किया। 
 
कराची (6 फरवरी)। क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स वाहन पर तालिबानी अत्मघाती हमले में 4 सुरक्षाकर्मियों समेत 9 लोगों की मौत। 
 
सोल (7 फरवरी)। उत्तर कोरिया ने कहा कि उसने रॉकेट के माध्यम से उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचाया, इससे उसने अमेरिकी मुख्य भूमि पर हमला करने की अपनी क्षमता में इजाफे की दिशा में कदम बढ़ाया। 
 
काठमांडू (8 फरवरी)। आंदोलनरत मधेसियों ने नेपाल-भारत सीमा पर 5 महीने से जारी नाकेबंदी खत्म की। 
 
काठमांडू (9 फरवरी)। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोईराला का निधन। 
 
वॉशिंगटन (12 फरवरी)। ओबामा प्रशासन ने पाकिस्तान को परमाणु क्षमता से लैस 8 लड़ाकू विमान बेचने का फैसला लिया। 
 
इस्लामाबाद (14 फरवरी)। पाकिस्तान की सिंध असेंबली ने हिन्दू विवाह बिल पारित कर अल्पसंख्यक समुदाय के विवाह पंजीयन को अनुमति दी। ऐसा फैसला लेने वाला देश का पहला प्रांत बना। 
 
बीजिंग (16 फरवरी)। चीन ने दक्षिण चीन सागर के द्वीप पर लंबी दूरी की विमानरोधी मिसाइल तैनात की। 
 
लाहौर/इस्लामाबाद (18 फरवरी)। पठानकोट आतंकी हमला मामले में पाकिस्तानी अधिकारियों ने प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर का नाम नहीं। 
 
लाहौर (21 फरवरी)। अदाकारा शर्मिला टैगौर वाघा सीमा पार कर स्वदेश नहीं आ सकीं क्योंकि पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने उन्हें लाहौर में उनके प्रवास की पुलिस रिपोर्ट नहीं होने के कारण रोक दिया। 
 
लाहौर (25 फरवरी)। पाकिस्तान ने कहा कि पठानकोट आतंकी हमले की जांच कर रहा विशेष जांचकर्ताओं का दल सबूत जुटाने भारत जाएगा। 
 
बगदाद (1 मार्च)। । इराक के पश्चिमी शहर हदीथा में सैन्य मुख्यालय पर 4 आत्मघाती बम हमलावरों के हमले में 8 सैन्य अधिकारी मारे गए। इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली। 
 
जलालाबाद (2 मार्च)। अफगानिस्तान के जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आतंकवादियों के हमले में 1 अफगान सुरक्षाकर्मी समेत 9 लोग मारे गए। वर्ष 2007 के बाद भारतीय मिशन पर यह चौथा हमला था। 
 
वॉशिंगटन। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के एक शीर्ष सहायक ने कहा कि उनका देश भारत-पाक विदेश सचिव स्तरीय वार्ता की बहाली की बेसब्री से इंतजार कर रहा है तथा भारत गैर सरकारी तत्वों को द्विपक्षीय संबंधों में बाधा न डालने दे। 
 
वॉशिंगटन। अमेरिका के अनुरोध को खारिज कर पाकिस्तान ने परमाणु आयुधों की संख्या को बढ़ाने की अपनी नीति बदलने से इनकार किया और इसके लिए भारत के तीव्र सैन्य आधुनिकीकरण का हवाला दिया। 
 
वॉशिंगटन। एक अमेरिकी अदालत ने अमेरिकी सैन्य बलों में सिखों की धार्मिक स्वतंत्रता को कायम रखा। 
 
संयुक्त राष्ट्र (5 मार्च)। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, विश्व निकाय को पिछले साल उसके शांति सैनिकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के करीब 70 आरोप मिले, हालांकि किसी भी भारतीय कर्मी पर किसी कदाचार में शामिल होने का आरोप नहीं था। 
 
हिल्ला (6 मार्च)। इराक के हिल्ला में एक व्यस्त चौकी पर ट्रक बम के फटने से कम से कम 47 लोग मारे गए। 
 
लाहौर। पाकिस्तान ने भारत से मुंबई आतंकवादी हमला मामले की सुनवाई कर रही आतंकवादी निरोधक अदालत में पेशी के लिए सभी 24 भारतीय गवाहों को भेजने को कहा। 
 
पेशावर (7 मार्च)। पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में भीड़भाड़ वाली एक अदालत में आत्मघाती बम हमलावर के हमले में कम से कम 17 लोगों की जान गई और 31 घायल हुए। 
 
काठमांडू (8 मार्च)। 3 बार नेपाल के प्रधानमंत्री रहे शेर बहादुर देउबा सबसे बड़े दल नेपाली कांग्रेस के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 
 
संयुक्त राष्ट्र (9 मार्च)। भारत उन 12 देशों में एक बना जो बाल विवाह के समापन तथा बालिका वधुओं के अधिकारों की रक्षा में मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र की बहुदेशीय पहल पर ध्यान देंगे। 
 
वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले भारत और अमेरिका लश्कर और जैश ए मोहम्मद के खिलाफ लड़ाई समेत कई मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के वास्ते ठोस परिणाम हासिल करने के लिए साथ मिलकर काम करने पर सहमत हुए। 
 
संयुक्तराष्ट्र (10 मार्च)। भारत ने जोर देकर कहा कि सुधार के बाद सुरक्षा परिषद के नए स्थाई सदस्यों को अवश्य ही वीटो पॉवर होना चाहिए। 
 
न्यूयार्क (12 मार्च)। 4,50,000 डॉलर मूल्य की 8वीं सदी की भारतीय मूर्तियां नीलामी से पहले अमेरिका में जब्त की गईं। 
 
वॉशिंगटन (13 मार्च)। कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल से कहीं अधिक सिख उनके मंत्रिमंडल में हैं। 
 
लाहौर (14 मार्च)। शाहिद अफरीदी के इस बयान के बाद, कि पाकिस्तानी क्रिक्रेट टीम को पाकिस्तान से ज्यादा भारत में प्यार मिलता है, उन्हें राजद्रोह के आरोप में अदालत में घसीटा गया। 
 
बीजिंग। चीन ने पीओके में अग्रिम चौकी पर पीएलए सैनिकों की उपस्थिति की खबर पर सीधा जवाब देने से कन्नी काटा और भारतीय क्षेत्र में उसके सैनिकों के बार बार के अतिक्रमण के आरोपों का खंडन किया। 
 
नेपिडाव (15 मार्च)। म्यामांर को आंग सान सू ची के करीबी के रूप में दशकों बाद पहली बार पहला असैन्य राष्ट्रपति मिला। 
 
काठमांडू। भारत ने कहा कि वह नेपाल में राजनीतिक स्थायित्व एवं विकास चाहता है क्योंकि उसकी अपनी सुरक्षा नेपाल की समृद्धि से जुड़ी है। 
 
लंदन (16 मार्च)। ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपना परिचय पत्र सौंपकर अपनी नियुक्ति की आधिकारिक रूप से पुष्टि की। 
 
इस्लामाबाद (17 मार्च)। पाकिस्तान ने उसके कब्जे वाले कश्मीर में चीनी सैनिकों की उपस्थिति को अफवाह बताकर खारिज किया। 
 
ढाका (22 मार्च)। बांग्लादेश में 65 वर्षीय धर्मांतरित ईसाई की हत्या। 
 
बीजिंग (23 मार्च)। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने चीन के साथ अपने देश के संबंध को माउंट एवरेस्ट से भी ऊंचा और ग्रेट वाल से भी मजबूत बताया। 
 
लाहौर (24 मार्च)। पाकिस्तान में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को क्रांतिकारी भगत सिंह को फांसी पर चढ़ाए जाने को लेकर माफी मांगनी चाहिए। 
 
वॉशिंगटन (25 मार्च)। पेंटागन प्रमुख एश्टन कार्टर ने कहा कि अमेरिकी सैन्यबलों ने इस्लामिक स्टेट में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले आतंकी को मार डाला। 
 
लाहौर (27 मार्च)। पाकिस्तान के लाहौर में 1 आत्मघाती बम हमले में कम से कम 69 लोगों की मौत। यह लोग ईस्टर की छुट्टी मना रहे थे। 
 
वॉशिंगटन (1 अप्रैल)। भारत ने कहा कि पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और जैश ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र समिति में आतंकी घोषित करने की उसकी अर्जी पर चीन द्वारा तकनीकी रोक लगाए जाने से उसे निराशा हुई। 
 
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वैश्विक नेताओं से कहा कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों के हाथ परमाणु हथियार ना लग पाएं, इसके लिए और अधिक सहयोग की जरूरत है। 
 
इस्लामाबाद (3 अप्रैल)। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में भारी बारिश तथा आकस्मिक बाढ़ के कारण 57 लोगों की मौत, 27 घायल। 
 
रियाद। सऊदी अरब ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने यहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान द किंग अब्दुलअजीज सैश से सम्मानित किया। 
 
वॉशिंगटन (7 अप्रैल)। इस्लामाबाद ने नई दिल्ली के साथ द्विपक्षीय शांति प्रक्रिया निलंबित करने की घोषणा की। इसी दिन अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने के लिए सीधे बातचीत करने को कहा। 
 
काबुल (9 अप्रैल)। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी के दौरे के कुछ ही देर बाद कई धमाकों से दहला मध्य काबुल। 
 
कोलंबो। श्रीलंका ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोपी में गिरफ्तार किए 96 भारतीय मछुआरों को भारत को सौंपा। 
 
इस्लामाबाद (10 अप्रैल)। पीओके समेत पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में 7.1 तीव्रता का भूकंप। 
 
वॉशिंगटन (13 अप्रैल)। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा उत्पीड़न भारत में मानवाधिकार संबंधी बड़ी समस्या है। 
 
टोकियो (14 अप्रैल)। दक्षिण जापान में 6.5 तीव्रता का भूकंप। 
 
क्विटो (19 अप्रैल)। इक्वाडोर में 3 दिन पहले आए भूकंप के बाद से 1,700 लोग लापता। 
 
संयुक्त राष्ट्र (22 अप्रैल)। भारत ने 170 देशों समेत ऐतिहासिक पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर किए। 
 
लंदन (24 अप्रैल)। ब्रिटेन की अमीरों की सालाना सूची में पहले 2 स्थानों पर 2 भारतीय भाई रूबेन और हिंदुजा बंधु काबिज हुए। 
 
लंदन (28 अप्रैल)। ब्रिटेन में भारत का निवेश तेजी से बढ़ा जिसके साथ ही भारत, अमेरिका और फ्रांस के बाद ब्रिटेन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का तीसरा सबसे बड़ा स्रोत बन गया। 
 
लंदन (28 अप्रैल)। मैडम तुसाद संग्रहालय में विश्व के अन्य नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले को भी जगह मिली। 
 
लंदन (29 अप्रैल)। विवादित भारतीय कारोबारी विजय माल्या ने कहा कि वह जबरन निर्वासन का सामना कर रहे हैं और भारत लौटने की उनकी फिलहाल कोई योजना नहीं है। 
 
रोम/ नई दिल्ली (2 मई)। संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता पंचाट ने भारत में हत्या के आरोपों में पकड़े गए इतालवी मरीन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उसे द हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में कार्यवाही के लंबित होने के दौरान घर लौटने की अनुमति दी। 
 
वॉशिंगटन (2 मई)। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2015 में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता नकारात्मक पथ पर थी क्योंकि धार्मिक सहिष्णुता कम हो गई थी और धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बढ़ गया था। 
 
बीजिंग (3 मई)। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच सत्ता के संघर्ष की बात से इंकार किया लेकिन इसके पदाधिकारियों में कुछ पदलोलुप और साजिशकर्ता लोगों की मौजूदगी की बात स्वीकार की। 
 
इंडियानापोलिस (4 मई)। इंडियाना में जीत हासिल करके डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार बन गए। 
 
काठमांडू (5 मई)। प्रचंड के नेतृत्व वाले माओवादियों ने यू-टर्न लेते हुए फिलहाल ओली सरकार से समर्थन वापस न लेने का फैसला किया, इससे ओली सरकार पर आया खतरा टल गया। 
 
ब्रासीलिया (6 मई)। ब्राजील की एक सीनेट समिति ने राष्ट्रपति डिल्मा रोउसेफ के खिलाफ महाभियोग चलाने की सिफारिश करने के लिए मतदान किया। 
 
ढाका (10 मई)। युद्ध अपराधों के दोषी जमात-ए-इस्लामी प्रमुख मोतीउर रहमान निजामी को फांसी पर लटकाया गया। 
 
वॉशिंगटन (13 मई)। चीन और पाकिस्तान द्वारा एनएसजी में भारत की सदस्यता का विरोध किए जाने की बात पर अमेरिका ने कहा कि भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण कानून की अनिवार्यताओं को पूरा करता है और विशिष्ट क्लब में प्रवेश लेने के लिए तैयार है। 
 
संयुक्त राष्ट्र (17 मई)। पाकिस्तान ने कहा कि उसने कश्मीर के नक्शे से जुड़ा मसविदा विधेयक भारतीय संसद में पेश किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में गंभीर चिंता जताई है। 
 
काहिरा (19 मई)। पेरिस से काहिरा जा रहा इजिप्टएयर का विमान भूमध्य सागर में दुर्घटनाग्रस्त। 
 
वॉशिंगटन/काबुल (22 मई)। अफगान-तालिबान का सुप्रीमो मुल्ला अख्तर मंसूर पाकिस्तान के अंदर अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। 
 
तेहरान (23 मई)। दक्षिणी ईरान के रणनीतिक चाबहार बंदरगाह पर भारत और ईरान के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर। 
 
वॉशिंगटन (24 मई)। एक अंतरसरकारी वॉचडॉग की रिपोर्ट में कहा गया कि हिलेरी क्लिंटन ने विदेश मंत्री रहने के दौरान आधिकारिक कार्यों के लिए निजी ईमेल सर्वर का इस्तेमाल कर संघीय नियमों का उल्लंघन किया। 
 
वॉशिंगटन (26 मई)। भारतीय अमेरिकी छात्र ऋषि नायर (12) ने नेशनल जियोग्राफिक बी प्रतियोगिता जीती। 
 
हिरोशिमा (27 मई)। बराक ओबामा ने हिरोशिमा के ऐतिहासिक दौरे के दौरान दुनिया के पहले परमाणु हमले के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी। 
 
ट्यूनिस (2 जून)। भारत और ट्यूनिशिया के बीच हस्तशिल्प, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार, डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में 2 समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर। 
 
तेहरान (2 जून)। ईरान ने इस साल अपने नागरिकों को हज पर न भेजने की घोषणा की। 
 
सिंगापुर (3 जून)। भारत और सिंगापुर के रक्षामंत्रियों के बीच पहली वार्ता आयोजित। 
 
हेरात (4 जून)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अफगानिस्तान के सबसे बडे नागरिक सम्मान आमिर अमानुल्ला खान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
 
वॉशिंगटन (7 जून)। अमेरिका ने भारत को एक बड़ा रक्षा साझेदार करार दिया। 
 
वॉशिंगटन (7 जून)। पठानकोट हमले को 26/11 के समकक्ष मानते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। 
 
इस्लामाबाद (10 जून)। पाकिस्तान ने एनएसजी सदस्यता के लिए अपनी दावेदारी पर मेक्सिको और इटली से समर्थन मांगा। 
 
लंदन (10 जून)। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, इराक में सीरियाई सीमा के पास आईएस के मुख्यालय पर गठबंधन बलों के हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट का खूंखार नेता अबु बकर-अल बगदादी घायल हो गया। 
 
बीजिंग (11 जून)। चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, चीन और नेपाल पहली बार तिब्बत के रास्ते ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़े। 
 
वॉशिंगटन (12 जून)। एक बंदूकधारी ने ओरलैंडो में समलैंगिक नाइटक्लब में गोलीबारी करके 50 लोगों को मार डाला और 53 लोगों को घायल कर दिया। 
 
वॉशिंगटन (15 जून)। तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने बराक ओबामा ने कहा कि वह तिब्बत को चीन से आजाद नहीं कराना चाहते और चीनी सरकार के साथ वार्ता जल्द बहाल होने की उम्मीद करते हैं। 
 
लंदन (18 जून)। भारत के घोषित अपराधी विजय माल्या को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक पुस्तक विमोचन के अवसर पर देखा गया। 
 
काहिरा (18 जून)। मिस्र में सत्ता से हटाए गए पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सरकारी खुफिया जानकारी कतर को देने के अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। 
 
संयुक्त राष्ट्र (21 जून)। संयुक्त राष्ट्र सचिवालय की इमारत के बाहर 135 राष्ट्रीयताओं के लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए जुटे। 
 
कराची (22 जून)। पाकिस्तान के मशहूर सूफी कव्वाल अमजद साबरी की तालिबानी आतंकियों ने हत्या की। 
 
सोल (24 जून)। चीन के नेतृत्व में विरोध के चलते भारत एनएसजी की सदस्यता हासिल करने में विफल रहा। 
 
लंदन (24 जून)। ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ छोड़ने के लिए मतदान किया। जनमत संग्रह में मिली हार के बाद डेविड कैमरन ने पद छोड़ने की घोषणा की। 
 
वॉशिंगटन (27 जून)। भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था का सदस्य बना। 
 
ढाका (2 जुलाई)। संदिग्ध आईएसआईएस उग्रवादियों ने एक कैफे में 1 भारतीय लड़की सहित बंधक बनाए गए 20 लोगों की हत्या की। 
 
ढाका (3 जुलाई)। बांग्लादेश ने देश में हुए आतंकी हमले के लिए देश के ही इस्लामी आतंकवादियों और पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई को जिम्मेदार ठहराया। 
 
रियाद (4 जुलाई)। सऊदी अरब में 3 आत्मघाती बम विस्फोट। 
 
वॉशिंगटन (5 जुलाई)। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ जानबूझ कर गलत आचरण करने का सबूत नहीं मिलने पर एफबीआई ने उनको आरोपमुक्त किया। 
 
इस्तांबुल (6 जुलाई)। इस्तांबुल के व्यस्त अतातुर्क हवाई अड्डे पर आत्मघाती सशस्त्र हमलावरों के हमले में 42 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोग घायल। 
 
इस्लामाबाद (7 जुलाई)। पाकिस्तान में भारत के राजदूत गौतम बंबावाले ने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ बातचीत को तैयार है लेकिन इसके लिए सही माहौल की जरूरत है। 
 
ढाका (8 जुलाई)। आईएसआईएस के आतंकवादियों ने एक हिन्दू पुजारी और बौद्ध भिक्षु की हत्या की। 
 
दार-ए-सलाम (9 जुलाई)। 4 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर मोदी तंजानिया पहुंचे। 
 
नैरोबी (10 जुलाई)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद को दुनिया की 2 प्रमुख चुनौतियों में से एक करार दिया। 
 
ढाका (11 जुलाई)। वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक निशा देसाई बिसवाल ने देश की सुरक्षा स्थिति को लेकर बांग्लादेश के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। 
 
ढाका (12 जुलाई)। बांग्लादेश और भारत ने द्विपक्षीय सहयोग के तहत सबसे बड़ी परियोजना के लिए 1,320 मेगावॉट कोयला बिजली संयंत्र निर्माण समझौते पर हस्ताक्षर किए। 
 
संयुक्त राष्ट्र (14 जुलाई)। संयुक्त राष्ट्र में हिज्बुल के चरमपंथी बुरहान वानी के मारे जाने और कश्मीर का मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान को मिली भारत की झिड़की। 
 
नीस (15 जुलाई)। ट्यूनीशिया में जन्मे 1 व्यक्ति ने फ्रांस के शहर नीस में भीड़ में ट्रक घुसा दिया जिसमें कम से कम 84 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। 
 
नीस (16 जुलाई)। इस्लामिक स्टेट समूह ने भीड़ में ट्रक घुसाने वाले ट्यूनेशियाई व्यक्ति को अपने समूह का व्यक्ति बताया। 
 
ह्यूस्टन/ बैटन रूज (17 जुलाई)। 1 बंदूकधारी ने अमेरिका के बैटन रूज में 3 अधिकारियों की गोलीमार कर हत्या की और 3 को घायल किया एवं फिर खुदकुशी कर ली। 
 
पेशावर (18 जुलाई)। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम कबिलाई इलाके में निशाना बनाई गई 1 कार में तालिबान विरोधी शांति समिति के सभी सदस्य मारे गए। 
 
लाहौर/इस्लामाबाद (20 जुलाई)। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला नहीं है। 
 
बेरूत (21 जुलाई)। सीरिया में बागियों के कब्जे वाले क्षेत्र में की गई बमबारी में 15 बच्चों सहित कम से कम 51 लोग मारे गए। 
 
काठमांडू (22 जुलाई)। नेपाल संसद में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 3 दिवसीय चर्चा शुरू हुई। 
 
इस्लामाबाद (24 जुलाई)। पाकिस्तान ने कहा कि कश्मीर के भविष्य को लेकर कोई भी फैसला सिर्फ कश्मीरियों द्वारा ही किया जाएगा। नई दिल्ली ने 1 दिन पहले ही स्पष्ट किया था कि जम्मू-कश्मीर भारत का है और वह कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा। 
 
बैंकॉक (26 जुलाई)। समुद्री सहयोग को एक प्रमुख प्राथमिकता करार देते हुए भारत ने दक्षिणी चीन सागर मामले के सभी संबंधित पक्षों का आह्वान किया कि वे उस संयुक्त राष्ट्र निकाय के लिए पूरा सम्मान दिखाएं जो समुद्री क्षेत्रों से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय कानूनी व्यवस्था को स्थापित करती है। उसने इस विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की भी पैरवी की। 
 
मुकिल्तेओ (अमेरिका) (30 जुलाई)। अमेरिका के सिएटल उपनगरीय इलाके में हुई गोलीबारी में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई और 1 अन्य व्यक्ति घायल हो गया। 
 
काबुल (1 अगस्त)। काबुल में विदेशियों के पसंदीदा एक होटल पर तालिबान के 1 ट्रक विस्फोट तथा फिर 7 घंटे चले बंदूक और ग्रेनेड हमले में 1 पुलिस वाले की मौत। पिछले 15 साल में हुआ यह सबसे घातक हमला है। 
 
काठमांडू (2 अगस्त)। नेपाल माओवादी प्रमुख पुष्पा कमल दहल प्रचंड दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने की तैयारी में। 
 
संयुक्त राष्ट्र (3 अगस्त)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले माह संयुक्त राष्ट्र महासभा की वाषिर्क बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। 
 
इस्लामाबाद। गृहमंत्री राजनाथ सिंह सार्क गृहमंत्रीयों के सम्मेलन में शिरकत करने यहां पंहुचे। 
 
ढाका (5 अगस्त)। साल की शुरुआत में हिन्दू पुजारी की हत्या मामले का दोषी 1 इस्लामी चरमपंथी पुलिस वैन से ले जाते समय हुई गोलीबारी में मारा गया। 
 
बेरूत (6 अगस्त)। उत्तर सीरिया के अल्लेपो शहर पर कब्जा करने के लिए एक सप्ताह चली भीषण लड़ाई में 500 से विद्रोहियों और अधिक सरकारी बलों के सदस्य की मौत। 
 
लिब्रेविल (7 अगस्त)। पश्चिमी गैबॉन में 1 मिनी बस और एक लौरी के बीच टक्कर होने से कम से कम 18 लोगों की मौत। 
 
कराची (8 अगस्त)। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आत्मघाती हमले में कम से कम 75 लोगों की मौत अन्य 115 घायल। तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों आतंकी समूहों ने हमले की जिम्मेदारी ली। 
 
इस्लामाबाद (9 अगस्त)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि वह कश्मीर के पीड़ित लोगों की आवाज बनने को बाध्य हैं और वह दुनिया को घाटी के लोगों की अव्यवस्था समझाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। 
 
बेरूत (12 अगस्त)। इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकियों ने उत्तरी सीरिया के मनबिज में 2,000 असैन्य नागरिकों को इंसानी ढाल की तरह इस्तेमाल करने के लिए बंधक बनाया। 
 
कसाला (सूडान) (14 अगस्त)। सूडान में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई गांव डूब गए। 
 
इस्लामाबाद (15 अगस्त)। पाकिस्तान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में पीओके और बलूचिस्तान का जिक्र जम्मू और कश्मीर में सामने आ रही गंभीर त्रासदी से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए किया है। 
 
कराची (16 अगस्त)। मुंबई हमले के मास्टमाइंड ने और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद ने सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ को कश्मीर में सेना भेज पाकिस्तान के संस्थापक एम ए जिन्ना के सपनों को पूरा करने को कहा। 
 
वॉशिंगटन (18 अगस्त)। बलूचिस्तान में मानवाधिकार की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अमेरिका ने पाकिस्तान की सभी पार्टियों को वैध राजनीतिक प्रक्रिया के तहत अपने मतभेद शांतिपूर्वक दूर करने को कहा। 
 
काबुल (25 अगस्त)। काबुल में अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ अफगानिस्तान पर आतंकी हमले में 16 लोगों की मौत। 
 
इस्लामाबाद (26 अगस्त)। पाकिस्तान ने भारत द्वारा कश्मीर मुद्दे पर वार्ता के प्रस्ताव को खारिज करने पर खेद व्यक्त किया। 
 
लाहौर (28 अगस्त)। वर्ष 2009 में श्रीलंका की क्रिकेट टीम पर हुए हमले में कथित तौर पर लिप्त, लश्कर ए झांगवी के 4 आतंकी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। 
 
नई दिल्ली (31 अगस्त)। अमेरिका ने कहा कि यह बात स्पष्ट है कि पाकिस्तान को आतंकवाद की शरणस्थलियों का सफाया करने और अपनी धरती से संचालित होने वाले घरेलू संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की दिशा में अधिक काम करने की जरूरत है। ये वे संगठन हैं, जो भारत के साथ उसके संबंधों और अफगानिस्तान की शांति एवं स्थिरता को प्रभावित कर रहे हैं। 
 
वेलिंगटन (1 सितंबर)। न्यूजीलैंड के पूर्वी तट पर 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के साथ सुनामी भी आई लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। 
 
मॉस्को (2 सितंबर)। सरकार ने उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव के निधन की घोषणा की। 
 
हांगझोउ (5 सितंबर)। जी-20 के सदस्यों ने पेरिस जलवायु समझौते के अनुमोदन पर सहमति जताई। 
 
संयुक्त राष्ट्र (6 सितंबर)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी कोरिया के हालिया परमाणु परीक्षण की कठोर निंदा की। 
 
लाहौर (7 सितंबर)। पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक एक अदालत ने वर्ष 2008 के मुंबई हमला मामले में 7 आरापियों को नोटिस भेजा। 
 
बेरूत (10 सितंबर)। विपक्षी कार्यकर्ताओं के अनुसार अलेप्पो के उत्तरी शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हुए हवाई हमले में कम से कम 45 लोग मारे गए। 
 
दार-ए-सलाम (11 सितंबर)। उत्तर-पूर्वी तंजानिया में 5.7 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 253 लोग घायल हो गए। 
 
पेशावर (16 सितंबर)। मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 28

वेबदुनिया पर पढ़ें