29 साल बाद इस खेल में भारत की झोली में गिरा एशियाड का ऐतिहासिक मेडल

मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 (13:59 IST)
अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम की भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता हैं।चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में मंगलवार को फुयांग वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर में प्रतिस्पर्धा करते हुए सुनील सिंह सलाम और अर्जुन सिंह ने 3:53.329 समय के साथ कांस्य पदक जीता।

उज्बेकिस्तान के शोखमुरोड खोलमुराडोव और नूरिसलोम तुखतासिन उगली ने 3:43.796 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। टिमोफ़े और सर्गेई येमेल्यानोव की कजाकिस्तान टीम ने 3:49.991 का समय लेकर रजत पदक जीता।

The smile. The vibe. The moment

Congratulations Arjun Singh & Sunil Singh for the podium finish #SonySportsNetwork #AsianGames #Cheer4India #Hangzhou2022 #IssBaar100Paar #Canoeing #TeamIndia | @Media_SAI pic.twitter.com/JkRT5apchN

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 3, 2023
उल्लेखनीय है कि हिरोशिमा में 1994 के एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में जॉनी रोमेल और सिजी कुमार सदानंदन के संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीतने के बाद यह एशियाई खेलों में कैनो में भारत का दूसरा पदक था।

मणिपुर के बिष्णुपुर के रहने वाले 24 वर्ष के सुनील दूसरी बार एशियाई खेलों में उतरे हैं । वहीं 16 वर्ष के अर्जुन उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं लेकिन अब उत्तराखंड के रूड़की में रहते हैं।

सुनील ने कहा ,‘‘ हम पिछली बार भी इस स्पर्धा में पदक जीत सकते थे लेकिन प्रतिस्पर्धा के दिन मेरे जोड़ीदार के बीमार हो जाने से यह नहीं हो सका।’’अर्जुन ने कहा ,‘‘ अपने पहले एशियाई खेलों में पदक जीतना सपना सच होने जैसा है। मेरी मां बहुत खुश होगी।’’

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी