Asian Games में भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड मेडल, जापान को 5-1 से हराया

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (17:30 IST)
एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत की पदक तालिका में इजाफा किया है। जापान को 5-1 से एकतरफा मैच हराकर यह कारनामा हरमनप्रीत सिंह की टीम ने किया है।फाइनल मुकाबले में जापान सिर्फ दूसरे हाफ में एक गोल कर पाई। जापान की टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

INDIAAAAAA!
We are the Champions of Asia

All the best to Japan  hopefully we meet again in Paris

Hangzhou, China.
Streaming on Sony LIV and Sony Sports Network.#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames #TeamIndia #HangzhouAsianGames #EnRouteToParis #IndianTeampic.twitter.com/rkgThsvs2j

— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 6, 2023
यह पांचवा मौका है जब भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता हो। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने 1966, 1998, 2014 में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा भारतीय हॉकी के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय टीम अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में सीधे क्वालिफाय कर चुकी है।



pic.twitter.com/SYFyDZ3kod

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 6, 2023


गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में भारत की ओर से मनप्रीत सिंह (25वें मिनट में), हरमनप्रीत सिंह (32वें और 59वें मिनट में), अमित रोहिदास (36वें मिनट में) और अभिषेक (48वें मिनट में) ने गोल किया। वहीं, जापान की टीम की ओर से तनाका (51वें मिनट में) ने स्कोरशीट में एक गोल जोड़ा।

पुरुषों की एफआईएच रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद भारत ने सकारात्मक शुरुआत की और मैच शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही भारत ने पहला मौका बनाया, लेकिन वे इसे गोल में नहीं बदल सके।पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने इसके बाद भी कई बार मौके बनाए लेकिन उसमें कामयाब नहीं हो सकी। दूसरी तरफ जापान की टीम भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी।

वेबदुनिया पर पढ़ें