वर्ष 2013 : क्या कहते हैं आपके प्यार के सितारे

FILE

प्रेम की भाषा को समझने के लिए राशि से पांचवी राशि पर ध्यान देना होता है। पांचवी राशि में स्थित ग्रह व उस पर अन्य ग्रहों की दृष्टि पर भी विचार करना होता है। नए साल में क्या कहते हैं आपके रोमांस के सितारे, आइए जानते हैं -

* मेष राशि वाले इस वर्ष प्रेम के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। प्रेम का कारक शुक्र वृश्चिक राशि पर है इसलिए थोड़ी सावधानी भी रखना होगी।

* वृषभ राशि वालों को प्रेम के मामलों में सावधानी रखना होगी। प्रेम का कारक शुक्र सप्तम में राहु के साथ है। बदनामी का योग है, अत: सतर्कता रखें।

* मिथुन राशिवालों को प्रेम के मामलों में विशेष सावधानी रखना होगी। प्रेम का कारक शुक्र षष्ट भाव में राहु के साथ है। यह परेशान कर सकता है।

* कर्क राशि वालों को प्रेम के मामलों में संभल कर चलना होगा। बदनामी का योग है।

* सिंह राशि वालों के लिए प्रेम के सितारों की चाल कुछ ठीक नहीं है, इसलिए प्यार-व्यार के चक्कर में ना पड़ें।

* कन्या राशिवालों के लिए प्रेम मामलों में सफलता मिलेगी। वाणी में मिठास आवश्यक है। अपने साथी को धोखा देने की कोशिश खतरनाक हो सकती है।

FILE
* तुला राशि वालों के लिए प्रेम विवाह की संभावनाएं बन रही है।

* वृश्चिक राशि वालों को रोमांस में सफलता नहीं मिलेगी क्योंकि प्रेम भाव का स्वामी गुरु वक्री होकर केतु के साथ है।

* धनु राशि वालों के लिए प्रेम के क्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन वाणी की चूक से काम बिगड़ सकता है, सावधानी रखें।

* मकर राशि वालों को संभल कर चलना होगा, प्रेम के मामलों में मिलीजुली स्थिति रहेगी।

* प्रेम के विषय में कुंभ राशिवालों के लिए सफलता का साल रह सकता है। प्रेम विवाह भी संभव है।

* मीन राशि वालों के लिए प्रेम मामलों में निराशा हाथ लगेगी। सावधानी रखना होगी, प्रेम के चक्कर में ना ही पड़े तो ठीक रहेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें