मकर राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल

जनवरी- पराक्रम द्वारा आप अपने कार्य में सफल होंगे। आर्थिक प्रयासों में अनुकूल स्थिति होने से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति प्रगतिवादी रहेगी। नौकरीपेशा भी सुखद स्थिति का वातावरण पाएंगे। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी। वाहनादि सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

 
फरवरी- महत्वपूर्ण राजयोग बनने से आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने में सफल होंगे। धन व कुटुम्ब के व्यक्तियों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का संपर्क अनुकूल रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशाओं के लिए व्यस्तता का रहेगा।

 
मार्च- मकान व भूमि से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति सुखद रहेगी। नौकरीपेशा भी सहयोग पाएंगे। जीवनसाथी के मामलों में समझदारी से काम लेना होगा। भाग्य की दृष्टि से अनुकूलता पाएंगे।

 
अप्रैल- मानसिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। सोचे कार्य समय पर पूरे होंगे। बाहरी मामलों में सावधानी रखना होगी। यात्रा करते वक्त संभलकर रहें। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति के साथ ही लाभ रहेगा। नौकरीपेशा भी संतोषजनक वातावरण पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
मई- पारिवारिक सहयोग के साथ प्रसन्नतादायक स्थिति रहेगी। परिवार में शुभ कार्य भी हो सकते हैं। बेरोजगार भी रोजगार का प्रयास करें तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम से बचना होगा। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

 
जून- स्वास्थ्य के मामलों में लापरवाही से बचना होगा। परिश्रम अधिक करने पर भी वांछित परिणाम से थोड़ा दूर रहेंगे। नौकरीपेशाओं के लिए समय सुखद रहकर उन्नति का भी रहेगा। वाहनादि सुख-सुविधा मिलने के आसार हैं। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगी, वहीं कोर्ट से संबंधित कार्यों में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
जुलाई- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च होने की संभावना रहेगी अत: लापरवाही न करें। दैनिक व्यवसाय में सावधानी रखना होगी। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होकर आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी कर पाएंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को सावधानी रखना होगी।

 
अगस्त- शत्रुपक्ष पर अपनी गुप्त नीतियों द्वारा सफल होंगे। दैनिक व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचना होगी। स्त्री पक्ष के मामलों में सोच-विचारकर ही कदम बढ़ाएं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी, खर्च अधिक होगा। नौकरीपेशाओं के निए अपने कार्य के प्रति सजगता रखनी होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
सितंबर- समय का ध्यान रखकर कार्य करें व जल्दबाजी से बचना होगा। व्यापार-व्यवसाय में ध्यान रखकर चलें, वहीं नौकरीपेशाओं के लिए समय व्यस्तता का रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। खर्च एक सीमा में रहकर करने से तंगी से बचे रहेंगे। शत्रु से राहत मिलेगी।

 
अक्टूबर- पराक्रम द्वारा आप अपनी समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में पिछले समय से आ रही बाधा भी दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में सुधार होगा, वहीं नौकरीपेशा भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग अनुकूल रहकर आर्थिक लाभ भी हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा।
 
नवंबर- संतान पक्ष के कार्य में मदद के साथ खर्च भी होगा। पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। जनता से संबंधित मामलों में थोड़ी सावधानी रखना होगी। नौकरीपेशाओं के लिए समय मिला-जुला ही रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचना होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय ठीक नहीं है, सावधानी बरतें।

 
दिसंबर- आर्थिक मामलों में सुखद स्थिति रहेगी, वहीं धन की बचत भी होगी। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होकर कार्य में कुशलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखना होगी। पारिवारिक मामलों में सुगमता का वातावरण रहेगा। मातृपक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहने से उत्साह में वृद्धि होगी।

 
उपाय- इस वर्ष आप उत्तम क्वालिटी का ऐमेथिस्ट पहनें, नीलम नहीं। उड़द की दाल बुजुर्ग लोगों में बांटें। तिल का तेल 1 चम्मच प्रति शनिवार को जमीन पर गिराएं।

ALSO READ: मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी