मिथुन राशिफल 2021: जनवरी से लेकर दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल

पारिवारिक स्थिति- यह साल पारिवारिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। शुभ कार्य भी होंगे, वहीं प्रसन्नता रहेगी। प्रभाव में यथेष्ट वृद्धि होगी। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में अनुकूल सफलता पाएंगे। मातृपक्ष में प्रसन्नता रहेगी।
 
करियर- करियर की दृष्टि से यह साल सुधारवादी रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। धीरे-धीरे करियर में उछाल आएगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
 
नौकरी व व्यापार की स्थिति- नौकरीपेशा के लिए थोड़ा सावधानीपूर्वक चलने का रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नवीन कार्य से बचें। यदि खूब जरूरत हो तो स्थिति अनुकूल होने पर ही करें। बेरोजगारों को रोजगार के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
 
विद्यार्थियों के लिए- विद्यार्थियों को इस वर्ष काफी ध्यान रखकर चलना होगा। जरा-सी लापरवाही नुकसानप्रद रह सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी करना होगी तभी जाकर सफल होंगे।
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल मिला-जुला ही कहा जा सकता है। पुराने रोग में दवा की लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। खानपान का ध्यान रखकर समय पर ही दवा करें। हल्का-फुल्का व्यायाम लाभदायक रहेगा।
 
आर्थिक स्थिति- आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल ही कहा जा सकता है। आप जितना परिश्रम करेंगे, उतना लाभ पाने में समर्थ होंगे। धन संबंधित नवीन कार्ययोजनाओं में लगाने से लाभ रहेगा।
 
विवाह योग- इस वर्ष विवाह के मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। दांपत्य जीवन में सुधार होकर सुखद वातावरण रहेगा। स्त्रीपक्ष से लाभ पाएंगे।
 
आपके लिए सलाह- इस वर्ष शनि की अनुकूल स्थिति होने से प्रति शनिवार को तिल का तेल जमीन पर गिराएं। शनि की वस्तु दान देने से बचें। 5 कैरेट का पन्ना चांदी में बनवाकर बुधवार को अमृत या शुभ में धरण करें।
जानिए हर माह का हाल 

जनवरी 2021-
आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे। छोटे भाइयों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक मामलों में सुखद वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण पाएंगे। दैनिक व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण समय व्यतीत होगा।
 
फरवरी 2021- प्रयत्नपूर्वक किसी भी कार्य में सुखद स्थिति के साथ प्रगति पाएंगे। भाग्य में थोड़ी रुकावटों के बाद अनुकूल स्थिति पाएंगे। पारिवारिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति पाएंगे।
 
मार्च 2021- विद्यार्थी वर्ग के लिए सुखद वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य के मामलों में थोड़ी सावधानी रखना होगी। वाहनादि सावधानी से चलाएं। परिश्रम अधिक करने पर उचित सफलता पाएंगे। लेन-देन से बचकर चलें। शत्रुपक्ष नष्ट होंगे।
 
अप्रैल 2021- व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से यह मास उत्तम व्यतीत होगा। नौकरीपेशा भी सुखद स्थिति पाएंगे। अधिकारी वर्ग भी प्रसन्नता अनुभव करेंगे। पारिवारिक दृष्टि से समय मिला-जुला ठीक ही रहेगा। कार्य अधिक होने से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।
 
मई 2021- उत्साह में वृद्धि होगी, वहीं आपके कार्य बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह का समय रहेगा। मकान व भूमि संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। नौकरीपेशा के लिए व्यस्तता का रहेगा।
 
जून 2021- बाहरी संबंधों में संभलकर चलना होगा। यात्राओं से बचकर ही चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक समय ठीक ही कहा जा सकता है। आर्थिक मामलों में स्वप्रयत्नों से लाभजनक स्थिति रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
 
जुलाई 2021- बाहरी संबंधों में गुप्त नीतियों द्वारा अनुकूल स्थिति पाएंगे। यात्रा करते वक्त संभलकर चलना होगा। लापरवाही नुकसानप्रद रह सकती है। परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। संतान पक्ष के मामलों में खर्च होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठीक ही रहेगा।
 
अगस्त 2021- शत्रुपक्ष परास्त होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मित्रों व सहयोगियों का साथ अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण पाएंगे। नौकरीपेशा के लिए समय ठीक ही कहा जा सकता है। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सहयोगवादी रहेगा।
 
सितंबर 2021- पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्थानीय संपर्कों से लाभ होगा। मकान व भूमि संबंधित सफलता पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशा भी लाभान्वित होंगे। साझेदारी के कार्य में अनुकूल वातावरण पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
 
अक्टूबर 2021- जीवनसाथी से सहयोग के साथ लाभजनक स्थिति पाएंगे। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। मानसिक बेचैनी दूर होकर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
नवंबर 2021- भाग्य में कुछ अवरोध आएगा लेकिन हताश होने के जरूरत नहीं, जल्द ही राहत पाएंगे। सोचे कार्यों में परिश्रम द्वारा अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। अधिकारी वर्ग भी संतोषजनक स्थिति पाएंगे।
 
दिसंबर 2021- अविवाहितों के लिए यह समय अनुकूल होने से विवाह योग बनेंगे। जीवनसाथी से लाभजनक स्थिति रहेगी। परिश्रम अधिक करना होगा। शासकीय मामलों में सुधारजनक स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशा के लिए सहयोगवादी समय रहेगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा।
ALSO READ: वृषभ राशिफल 2021 : जनवरी से लेकर दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल
मिथुन राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी