लाल किताब राशिफल 2021 : वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

vrishaba rashi 2021
 
वर्ष 2020 तो दुनियाभर के लोगों को दुख करने वाला सिद्ध हुआ, परंतु अब लोगों को नए वर्ष से बहुत आशा है। हालात सामान्य होंगे और लोग फिर से पहले की तरह जीने लगेंगे। उम्मीदों से भरे इस वर्ष में लाल किताब के अनुसार किस राशि के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष इस बारे में बहुत ही संक्षिप्त रूप से जानिए वृषभ राशि के बारे में।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
वृषभ राशि : वर्ष की शुरुआत तो अच्‍छी रहेगी परंतु जनवरी माह के मध्य में कोई समस्या हो सकती है। किसी भी तरह के कार्य में रुकावट हेतु तब लाल किताब के वृषभ राशि से जुड़े उपाय कर लें। मानसिक तनाव से बचने के लिए सिरहाने पानी का लोटा रखकर सोएं और सुबह उसे बाहर ढोल दें या कीकर के वृक्ष में डाल दें। नौकरी और व्यापार दोनों में से जो भी करते हो उस पर ज्यादा ध्यान देनी की आवश्‍यता होगी। व्यर्थ का खर्च ना करें। व्यर्थ की यात्रा से बच कर रहें। कोई कार्य सिद्ध हो रहा हो तो ही यात्रा पर जाएं। यात्रा से लाभ भी मिल सकता है।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
16 फरवरी से 17 अप्रैल के बीच आपके राशि स्वामी शुक्र अस्त रहेंगे। अत: आप अपनी सेहत और कार्यक्षेत्र पर ज्यादा ध्यान देंगे तो सही रहेगा। ऐसा करेंगे तो ही अप्रैल के मध्य से परिस्थिति बदलेगी और अटके काम भी तब पूर्ण होने लगेंगे।  तब मई का महीना आपने लिए सबसे अच्‍छा होगा। क्योंकि आपको अपने स्वास्थ्य जीवन में, पूर्व की किसी बीमारी से निजात मिल सकेगी।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
पराक्रम जारी रखा तो जून का माह आपने लिए उत्तम सिद्ध होगा और सफलता के साथ ही मान सम्मान प्राप्त होगा। ऐसे में आपनी जिम्मेदारी बढ़ जाएगी तो फिर आपको भी इसके प्रति जाकरूक रहना चाहिए। अर्थात जब हमें कुछ मिलता है तो हमें उसकी कद्र करना चाहिए। तभी आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर पाएंगे और व्यापार से जुड़ी यात्राएं आपको धन लाभ देंगी। फिर आगे के माह तो आराम पूर्वक व्यतीत होंगे। जो व्यक्ति अविवाहित हैं उनके लिए अक्टूब और नवंबर के मध्य अच्‍छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आगे 30 अक्टूबर से 8 दिसंबर के बीच, आपको पुनः अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत होगी। दिसंबर में ही लंबी दूरी की यात्रा के योग भी हैं, जिससे लाभ हो सकता है।

ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मेष राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

ALSO READ: Kark Rashi 2021 : कर्क राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी