मकान का सुख चाहते हैं, तो जरूर पढ़ें ज्योतिष के 5 उपाय...

जीवन में हर किसी की कामना होती है कि उसके पास स्वयं का घर हो। कई बार इन कामनाओं की पूर्ति जल्दी हो जाती है तो कभी-कभी लंबा इंतजार भी करना पड़ता है। कुंडली के अनुसार भी किसी के जीवन में इस सुख को देखा जा सकता है। आइए जानें कुंडली के कौन से योग ऐसे हैं जो आपको घर का सुख दे सकते हैं और इन्हें पाने के लिए क्या किया जा सकता है?
 
1 अपना घर खरीदने या बनाने के लिए कुंडली में मंगल की स्थिति शुभ या मजबूत होनी आवश्यक है। क्योंकि ये दोनों घर या भूमि के कारक माने जाते हैं।
 
2 जिनकी कुंडली में चौथा भाव बली हो उसका घर अवश्य बनेगा। जितने बली ग्रह चौथे भाव पर होंगे जातक को  उतना ही घर का सुख अधिक होगा। लेकिन अगर राहू का प्रभाव चौथे भाव पर हो तो वह अपने घर का सुख नहीं ले सकेगा। हो सकता है घर तो आलिशान हो लेकिन खुद सरकारी मकान में रहे।
 
3 शुक्र जितना अच्छा होगा घर उतना ही आलिशान, भव्य और आकर्षक होगा।
 
4 मंगल अगर नीच का हो साथ ही राहू से पीड़ित हो तो घर सुंदर नहीं होगा और घर में रहकर सुख नहीं मिलेगा। 
 
5 चन्द्र खराब हो तो घर बनाने में परेशानी आती है और मां-बाप का सहयोग नहीं मिलता। 
 
जानिए उपाय - 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी