आज भाई दूज, बहन को दें राशि अनुसार उपहार तो बढ़ेगा प्यार

भाई दूज के दिन यमराज जी अपनी बहन यमुना जी से मिलने आते हैं। इस दिन जो भाई-बहन यमुना जी में स्नान करते है, उनको यमराज जी यमलोक की यातना नहीं देते उन्हें विष्णु-लोक की प्राप्ति होती है।
 
आज के दिन अपनी बहन को उनकी राशि अनुसार भेंट दें, इससे आपसी रिश्तों में मिठास आएगी और दोनों के लिए यह शुभ होगा।  
 
* मेष- ऊन के वस्त्र दें व लाल साड़ी दें। 
 
* वृषभ- चांदी की वस्तु भेंट दें। 
 
* मिथुन- लहरियां साड़ी भेंट दें। 
 
* कर्क- वस्त्र के साथ पंचधातु की वस्तु भेंट दें। 
 
* सिंह- ताम्रपात्र व लाल कंगन दान दें। 
 
* कन्या- खिले हुए फूल का गुलदस्ता व हरी साड़ी भेंट दें। 
 
* तुला- सफेद ऊन व चावल की भेंट दें। 
 
* वृश्चिक- अष्टधातु की वस्तु व गुलाबी साड़ी का दान दें। 
 
* धनु- पीतल की वस्तु व पीले वस्त्र भेंट दें। 
 
* मकर- रसोई किचन संबंधी पात्र भेंट दें। 
 
* कुंभ- बिजली संबंधी वस्तु भेंट दें। 
 
* मीन- आसमानी रंग के वस्त्र भेंट दें।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी