jupiter in Capricorn : 29-30 मार्च को सबसे बड़े ग्रह का राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा असर

guru makar rashi me


आगामी 29-30 मार्च को देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस गोचर के दौरान बृहस्पति मकर राशि में प्रवेश करेंगे। फिर 30 जून को वक्री होकर वे दोबारा धनु राशि में आ जाएंगे। इसके बाद 20 नवंबर को गुरु वापस मकर राशि में संचरण करेंगे। बृहस्पति के इस गोचर से सभी राशियों पर प्रभाव होगा। आइए जानते हैं, गुरु के गोचर का आपकी राशि पर कैसा असर होगा... 
मेष : धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी। किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश रहेंगे। आपसी प्यार बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की का अवसर भी मिल सकता है। तीर्थ यात्रा पर जाने का सौभाग्य मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सगे-संबंधियों से निकटता बढ़ेगी। यदि पेट से संबंधित समस्या है तो वह समाप्त होगी।
वृष : शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को परिश्रम के अनुकूल फल मिलेंगे। ससुराल पक्ष से कोई कीमती उपहार मिल सकता है। सेहत को लेकर समस्या रहेगी। इस साल की शुरुआत में आपकी किसी रहस्य को जानने की इच्छा तीव्र होगी। लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानी भी आपको रह सकती हैं। विशेष तौर पर पाचन तंत्र से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस से लाभ की संभावना है।
मिथुन : गुरु के शुभ प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा। अगर आप शोध के कार्य से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में रिसर्च से जुड़े कार्य में सफलता मिलेगी। यात्रा में सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 
कर्क : शादीशुदा जीवन में शांति बनी रहेगी। वर्ष की शुरुआत में आपको पेट से जुड़ी हुई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। शादीशुदा लाइफ में चल रहा आपसी विवाद खत्म होगा। पेट से जुड़ी हुई समस्या परेशान कर सकती है। विरोधी परेशान कर सकते हैं। इसलिए इस ओर आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अपने शत्रुओं की चाल से भी बचकर रहें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की भरसक कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है।
सिंह : शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इसमें आपको प्रबल सफलता मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकते हैं। सेहत से जुड़ी भी समस्याएं हो सकती हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता मिल सकती है। मोटापे की समस्या से परेशानी हो सकती है। व्यापार में साझेदार से लाभ मिलने की संभावना है। ये समस्याएं पेट, मोटापे या सूजन से जुड़ी हो सकती हैं। पिता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। जीवनसाथी के मनमुटाव हो सकता है।
कन्या : आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। आपकी माता जी को सेहत का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। घर में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि भी खरीद सकते हैं। शिक्षा में सुधार होगा। बच्चों की पढ़ाई में धन खर्च होगा।
तुला : अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई-बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा होने की भी संभावना है। परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अनावश्यक विवाद बढ़ेगा। आय के नए साधन बनेंगे। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव नजर आएगा। आपके सुखों में वृद्धि होगी। गले से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।
वृश्चिक :विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होगा। आपकी वाणी में मिठास आएगा। आप अपने गुस्से को काबू कर पाने में सफल होंगे। क्रोध बढ़ा हुआ नजर आएगा। जिस कारण मन बेचैन रहेगा। बिजनेस में किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ की संभावना है। आपके आत्म-विश्वास में भी वृद्धि होगी। आप बेबाकी से अपनी बातों को रखेंगे। नौकरी अथवा व्यापार में लाभ का योग है। घरेलू मोर्चे पर खर्च बढ़ सकता है। दैनिक खर्च बढ़ेगा।
धनु : ज्ञान में वृद्धि होगी। आप अपने नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखेंगे। शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि होगी। बिजनेस लाइफ में तरक्की होने वाली है। साझेदारी वाले व्यापार में भी आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा। आर्थिक जीवन में आपको तरक्की मिलेगी। आपके पास एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा। पिता की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। धन लाभ के कई स्रोत बनेंगे।
मकर : आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आपके पास धन तो आएगा, लेकिन वह आपके हाथों पर नहीं रुकेगा। आर्थिक फैसले ध्यान लें अन्यथा आपको धन हानि भी ह सकती है। दैनिक खर्च में वृद्धि होगी। व्यापार में लगाया हुआ पैसा बर्बाद हो सकता है। हालांकि साझेदारी वाले व्यापार से लाभ का योग है। सेहत अच्छी रहने वाली है। गुरु के गोचर से आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन भी देखा जा सकता है। धार्मिक यात्रा में धन व्यय होगा।
कुंभ :आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे। बड़े भाई-बहनों से प्रेम भाव बढ़ेगा। आवश्यकता पड़ने पर वे आपकी सहायता कर सकते हैं। आर्थिक गतिविधियों में लाभ की संभावना है। छोटे भाई को पैसे उधार देना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बच्चों की सेहत की चिंता रहेगी।
मीन : कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप शिक्षा विभाग से जुड़े हैं तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा हो सकता है। नौकरी में सफलता मिल सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। शिक्षण से जुड़े जातकों के लिए यह गोचर अधिक लाभकारी साबित होगा। कार्य में तरक्की मिलने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी