Sun transit 2019 and your Health : सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी सेहत के लिए कैसा है, पढ़ें राशि अनुसार

नवंबर माह की 17 तारीख को सूर्य का राशि परिवर्तन हुआ है। गृह राज सूर्य अपनी नीच राशि को छोड़ते हुए वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य अपनी नीच राशि तुला में थे अब वे वृश्चिक राशि में है। सभी 12 राशियों की सेहत पर इस सूर्य के परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए सूर्य बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए जिन लोगों की भी मेष राशि और मेष लग्न है, उन लोगों को सबसे पहले अपनी हेल्थ का ध्यान रखना होगा, क्योंकि अंतरिक्ष में जो सूर्य की स्थिति है वह थोड़ी सी कमजोर हुई है।
 
जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। कैल्शियम की कमी हो सकती है। 
वृष राशि
 
वृष राशि वालों के लिए यह सूर्य का परिवर्तन उनके दांपत्य जीवन में तनाव पैदा कर सकता हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें कि इस समय अपने दांपत्य सुख को बनाएं रखना होगा, अन्यथा दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।
 
खान-पान में विशेष ध्यान रखना होगा, बहुत मिर्च मसाला न खाएं, पेट में जलन, गैस की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को अल्सर है, उनको भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
मिथुन राशि
 
मिथुन राशि वालों के लिए यह सूर्य का परिवर्तन पिता के साथ वैचारिक मतभेद पैदा कर सकता है, इसलिए ध्यान रखें कि पिता का सम्मान करना है। उनकी किसी भी बात को लेकर विवाद नहीं करना चाहिए।
 
माइग्रेन की शिकायत हो सकती है। एसीडिटी से बचें। 
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव पॉवर में वृद्धि होगी, प्रशासनिक क्षमता से अपने करियर में उन्नति कर सकते हैं। संतान संबंधित शुभ समाचार भी मिल सकता है।
 
सेहत के लिए एक बात ध्यान रखनी है कि अपने बालों की विशेष परवाह करें। त्वचा संबंधी रोग घेर सकते हैं। 
सिंह राशि
 
सिंह राशि वालों के लिए यह समय सुकून भरा है। पिछले दिनों अगर बहुत अधिक परिश्रम किया है, काम का बोझ अधिक रहा है तो थोड़ा सा रिलैक्स करने का समय है। बीच-बीच में आराम कर सकते हैं, कहीं धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।
 
जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। 
कन्या राशि
 
कन्या राशि वालों के लिए अपने पूर्वजों के माध्यम से कुछ लाभ हो सकता है, उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है, यदि ग्रैंडफादर यानी दादा जी जीवित हैं, उनकी खूब सेवा करिए, उनका आशीर्वाद आपके लिए समय उन्नति के द्वार खोल सकता है।
 
शीतऋतु के रोग परेशान कर सकते हैं। शरीर की गर्माहट का ख्याल रखिए। 
तुला राशि
 
तुला राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। पिछले कई दिनों से अगर आर्थिक तंगी चल रही थी तो अब आपकी तंगी कम होगी। कहीं से धन प्राप्त होगा और जिन लोगों के धन मार्केट में फंसे हैं उनका धन भी निकलेगा और उनको सुख की अनुभूति होगी।
 
मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं लेकिन कुल मिलाकर सेहत उत्तम रहेगी। 
वृश्चिक राशि 
 
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य थोड़ा सा स्ट्रेस पैदा कर सकते हैं, लेकिन यह तनाव करियर के लिए बहुत जरूरी है बहुत लाभ देंगे। सेहत के लिहाज से नर्म-गर्म रहेगा समय। खानपान का ख्याल रखें। बाहरी चीजों के सेवन से बचें। 
धनु राशि
 
धनु राशि वालों को इस समय अपने खर्चों की लिस्ट कम करनी होगी अनावश्यक रूप से पैसे की बर्बादी कतई नहीं करनी है। दिखावे में धन बिल्कुल खर्च न करें क्योंकि इस माह सामाजिक प्रतिष्ठा बनाकर रखने में अनावश्यक रूप से पैसा खर्च हो जाएगा। 
 
दांतों की समस्या हो सकती है। 
मकर राशि 
 
निवेश में फायदा होगा लेकिन इसलिए इस समय कोई भी निवेश करने से पहले विशेषज्ञों से राय करनी चाहिए। किसी को उधार देते समय इस बात की अवश्य जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए की उधार मांगने वाला व्यक्ति धन वापस कर पाएगा या नहीं।
 
गले के रोग परेशान कर सकते हैं। बदलते मौसम में अपना ध्यान रखें। 
कुंभ राशि 
 
कुंभ राशि वालों के लिए ऑफिस में बॉस का पूरा सपोर्ट मिलेगा आपके भीतर कि जो प्रशासनिक क्षमता का प्रदर्शन होगा। बस एक बात ध्यान रखने वाली है कि क्रोध को बिल्कुल स्थान नहीं देना है और खासतौर से ऑफिस में तो भूलकर भी क्रोध न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं।
 
अस्थमा है तो विशेष सावधान रहें। कमर दर्द संभव है। त्वचा का ख्याल रखें। 
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सूर्य का जो परिवर्तन है वह शत्रुओं के प्रति थोड़ी सी चिंता बढ़ा सकता है। इस महीने मेहनत करनी होगी और भाग्य का सपोर्ट थोड़ा सा कम रहेगा लेकिन चिंता की बात नहीं है 1 दिसंबर से चीजें आप के अनुरूप होने लगेंगी।
 
सर्दी जुकाम से परेशान हो सकते हैं। यात्रा के दौरान खानपान का ख्याल रखें फूड फॉयजनिंग संभव है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी