साल 2023 की 5 बड़ी भविष्यवाणियां क्या हैं?

Prediction of 2023 : विश्‍व के सबसे बड़े तीन भविष्यक्ता नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और अच्युदानंद महाराज की साल 2023 को लेकर कुछ भविष्यवाणियां वायरल हो रही है। 2020 से ही दुनिया बदल गई है। कोरोना महामारी के बाद ही कोई अब युद्ध या अन्य तरह के वायरस को लेकर डरा हुआ है। इन भविष्यवाणियों में कितनी सचाई होती है हम नहीं जानते हैं, लेकिन लोगों की इनमें जिज्ञासा जरूर है।
 
वर्ष 2023 की टॉप 5 भविष्यवाणियां | Sal 2023 ki top 5 bhavishyavani in hindi:
 
1. तीसरा विश्‍व युद्ध : सभी भविष्यक्ताओं की भविष्यवाणी के दावे के अनुसार जल्द ही तीसरा विश्‍व युद्ध होने वाला है। दुनिया इसके मुहाने पर खड़ी है। हालांकि हर साल ऐसा दावे होते रहते हैं। 1945 के दूसरे विश्‍व युद्ध के बाद से ही यह आशंका लगी हुई है। तभी से दुनिया में दो देशों के युद्ध चलते रहे हैं। चाहे वह फिलिस्तिन-इजराइल हो, उत्तर-दक्षिण कोरिया हो, वियतनाम-अमेरिका, भारत-पाकिस्तान, अफगानिस्तान में अमेरिका और सोवियत संघ, ईरान-इराक का युद्ध हो या वर्तमान में यूक्रेन और रूस का युद्ध। यह चलता ही रहता है और लोग इसे देखकर आशंक वक्त करते हैं कि तीसरा विश्‍व युद्ध हो सकता है। नास्त्रेदमस के अनुसार तीसरे महायुद्ध की स्थिति सन् 2012 से 2025 के मध्य उत्पन्न हो सकती है।
 
2. आकाश से गिरेगी उल्कापिंड : तीनों ही बड़े भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणी में आसामान से बहुत बड़ी उल्का पिंड के गिरने की भविष्यवाणी की है जिसके चलते समुद्रा का जल स्तर इतना बढ़ जाएगा कि कई राष्‍ट्र उसमें डूब जाएंगे। अब यह बताया जा रहा है कि यह उल्कापिंड 2023 में कभी भी गिर सकती है। लेकिन वैज्ञाकि कहते हैं कि इसकी अभी कोई संभावना नहीं है। कई बड़ी उल्कापिंडे अभी धरती से इतनी दूर है कि उन्हें धरती तक आने में वर्षों लग सकते हैं। इस बीच वे दिशा भी बदल सकती है।
 
3. महान बाढ़ आएगी : तीनों भविष्यवक्ताओं के जानकारों के दावों के अनुसार दुनिया जल प्रलय का शिकार होने वाली है। अच्युदानंद की भविष्यवाणी में कहा गया है कि जगन्नाथ पुरी समुद्र में समा जाएगा। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम लुप्त हो जाएंगे। महान बाढ़ आने वाली है। संभवत: इसकी शुरुआत ग्लोबल वार्मिंग से हो चुकी है। वर्तमान में ही यानी 2022 में दुनिया में जल प्रलय को देखा है। पाकिस्तान, भारत सहित ऑस्ट्रेलिया में भी बाढ़ का प्रकोप रहा है। नास्त्रेदमय कहते हैं कि बाढ़ के बाद आएगा एक ऐसा साल जब दो मुखिया चुने जाएंगे। इनमें से पहला सत्ता छोड़ देगा वह कलंक से बचने को ऐसा करेगा। परंतु दूसरे के सामने और कोई चारा नहीं होगा। पहले मुखिया को बनाने वाला घर भंग हो जाएगा।
 
4. मंगल पर पहुंचेगा मानव : नास्त्रेदमस ने अपनी एक भविष्यवाणी में लिखा की मंगल कर रोशनी गिर रही है। इस भविष्यवाणी का अर्थ निकालने वालों का दावा है कि इंसानों के मंगल ग्रह पर जाने की बात हो सकती है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका, रशिया, चीन और भारत ने अपने मंगल मिशन भेजे हैं। इसके साथ ही स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क ने मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाने की है। वर्ष 2029 तक मंगल पर बस्ती बसाने का टार्गेट है। हालांकि 2023 में क्या होता है यह देखना होगा। संत अच्युतानंद ने भी इससे मिलती जुलती भविष्यवाणी कही है।
 
5. दो महान शक्तियों के बीच होगी दोस्ती : नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में लिखा है तो दो महान शक्तियों का नया गठबंधन होगा। यह गठबंधन एक मजबूत आदमी और एक कमजोर पुरुष या महिला नेता के बीच होगा। इसके प्रभाव अच्छे होंगे लेकिन वे लंबे समय तक नहीं रहेंगे। 'एक देश में जनक्रांति से नया नेता सत्ता संभालेगा।
 
नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्वयुद्ध की जो भविष्यवाणी की है उसी के साथ उसने ऐसे समय एक ऐसे महान राजनेता के जन्म की भविष्यवाणी भी की है, जो दुनिया का मुखिया होगा और विश्व में शांति लाएगा। संत अच्युतानंद भी इसी तरह की भविष्यवाणी करते हैं कि वह महान योगी पुरुष होगा जो भारत को विश्‍व गुरु बनाएगा। कहा जा रहा है कि वह महान व्यक्ति जन्म ले चुका है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी