Monthly Horoscope December 2019: क्या लाया है दिसंबर माह 12 राशियों के लिए

* दिसंबर 2019 मासिक राशिफल

मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह श्रेष्ठ रहेगा। नौकरी में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कृषि मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक उत्सव रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता की तीर्थयात्रा होने के योग बनते हैं। किसी अनजान से धोखा हो सकता है अत: संभलकर कार्य करें। स्वयं के धार्मिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है।
 
दिनांक 3, 12 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। नौकरी में साथियों से परेशानी रहेगी। कृषि सामान्य रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। भाई के घर में परेशानी आएगी। पुत्र से किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं मिलेगा। मित्र से दूरी हो सकती है। आसपास से परेशानी आएगी। बहन के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक 6, 20 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होने में परेशानी आएगी। कृषि मध्यम लाभ देगी। व्यापार में हानि रहेगी। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। ससुराल से परेशानी आएगी। किसी तीर्थस्थल की यात्रा होगी। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक 8, 25 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी रहेगी। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में सभी तरफ से उन्नति मिलेगी। पत्नी को संतान प्राप्ति के योग हैं। पिता को स्वास्थ्य की परेशानी रहेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बहन के घर में मांगलिक कार्य होंगे। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी तीर्थयात्रा होगी।
 
दिनांक 10, 27 शुभ हैं, 4 अशुभ है।
गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में व्यापारी वर्ग से परेशानी आएगी। कृषि मध्यम रहेगी। रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। मामा पक्ष में किसी संस्थान का शुभारंभ होगा। माता को स्वास्थ्य में सुधार मिलेगा। आपको ससुराल पक्ष से परेशानी आएगी। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। किसी अनजान से दोस्ती न करें, परेशानी आ सकती है।
 
दिनांक 12, 30 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
रामरक्षा स्त्रोत का पाठ लाभप्रद रहेगा।
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख-सुविधा वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि लाभ देगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। भाई को आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। माता को मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 5, 14 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह पत्नी को लाभ मिलने वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में परेशानी आएगी, परंतु आपसी सहयोग से अच्छा हो जाएगा। पिता को समाज में पद की प्राप्ति होगी। बहन को स्वास्थ्य में परेशानी आएगी। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। रिश्तों में दूरियां बनेंगी। माता को मानसिक परेशानी रहेगी।
 
दिनांक 11, 20 शुभ हैं, 15 अशुभ है।
राधा-कृष्ण की आराधना फायदेमंद रहेगी।
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के लिए यह माह राजनीति में सफलता वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। स्वयं के स्वास्थ्य में परेशानियां आएगी। माता-पिता को मानसिक परेशानी रहेगी। तीर्थयात्रा में आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी अपने वाले से परेशानी आ सकती है। रिश्तेदार आकर परेशान करेंगे। बहन के परिवार में संतान सुख प्राप्त होगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी।
 
दिनांक 14, 23 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई की तीर्थयात्रा होगी। दोस्त से मनमुटाव की स्थिति हो सकती है, कृपया ध्यान दें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होगी। वाहन में सावधानी बरतें। माता-पिता को मानसिक परेशानी रहेगी।
 
दिनांक 12, 21 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
राधा-कृष्ण की आराधना फायदेमंद रहेगी।
 
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की परेशानी वाला रहेगा। किसी अपने वाले से परेशानी आएगी। जमीन संबंधी कार्य में परेशानी आएगी। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। अविवाहित के विवाह योग बनेंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा।
 
दिनांक 3, 24 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
रामरक्षा स्त्रोत का पाठ लाभप्रद रहेगा।
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी मित्र से दूरी बनेगी। स्वास्थ्य की परेशानी रहेगी। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। माता को आर्थिक लाभ मिलेगा।
 
दिनांक 16, 27 शुभ हैं, 12 अशुभ है।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन होगा। संतान को सुख प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपसी तालमेल बिगड़ेगा। अच्छी खबर प्राप्त होगी। तीर्थयात्रा होगी। बहन को सुख प्राप्त होगा।
 
दिनांक 4, 18 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।

ALSO READ: types of marriage: जानिए विवाह के प्रकार और हिंदू धर्मानुसार कौन सा विवाह है उचित?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी