फरवरी का महीना क्या लाया है आपके लिए, जानिए Monthly Horoscope

1। मेष राशिफल: 12 फरवरी के बाद व्यवसाय में किसी नए कार्य को प्रारंभ करेंगे। 6 फरवरी से 11 फरवरी तक  हेल्थ में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। 12 से 24 फरवरी तक जॉब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। राजनीतिज्ञों को  सफलता मिलेगी।लाल रंग शुभ है।प्रत्येक रविवार को गेंहू दान करें। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
 
2। वृष राशिफल: इस माह जॉब में आपकी स्थिति बहुत ही बेहतर होगी। आप व्यवसाय को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। 12 फरवरी के बाद जॉब में कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। इस माह कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। अन्न का दान करें। हरा रंग शुभ है।
 
3। मिथुन राशिफल: इस माह 05 से 12 फरवरी के मध्य का समय बहुत ही बेहतर है। 12 फरवरी तक जॉब के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।12 के बाद सूर्य का कुंभ में गोचर बहुत ही शुभ है। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को बुधवार को पालक खिलाएं।
 
4। कर्क राशिफल: यह माह राजनीति से सम्बद्ध लोगों के लिए सफलता का है। 5 से 12 के फरवरी के मध्य वाहन क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय में बुध व शुक्र गोचर आपकी मदद करेंगे। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। चावल का दान करते रहें। 
 
5। सिंह राशिफल:  जॉब में सफलता व प्रोमोशन का समय है। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में 5 से 12 फरवरी तक रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।14 फरवरी तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करते रहें। प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान करें।
 
6। कन्या राशिफल: इस माह आप व्यवसाय सम्बंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। हरा रंग शुभ है।  प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। छात्रों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय  है। विष्णु जी की उपासना करते रहें। 12 फरवरी के बाद धन आगमन के संकेत हैं।
 
7। तुला राशिफल: यह माह जॉब के लिए सफलता की प्राप्ति का है। व्यवसाय मे रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे।फरवरी के प्रथम सप्ताह में धार्मिक कार्य होंगे। नीला रंग शुभ है। 12 फरवरी से 18 फरवरी के मध्य किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।
 
8। वृश्चिक राशिफल: गृह निर्माण संबंधित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। 12 फरवरी के बाद जॉब में प्रमोशन के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है। नारंगी रंग शुभ है। 6 से 11 फरवरी तक स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।
 
9। धनु राशिफल: इस माह व्यवसाय में किसी नवीन कार्य की आधारशिला रखेंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। गुरूवार को अन्न दान करते रहें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।जॉब में आशातीत प्रगति से खुश रहेंगे।
 
10। मकर राशिफल: व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। शनि व गुरु जॉब संबंधित किसी निर्णय को लेकर मानसिक ऊहापोह से बाहर निकालेंगे। 03से 08 फरवरी तक स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहें। हरा रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।
 
11। कुंभ राशिफल: इस माह 12 से 19 फरवरी के मध्य आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यवसाय संबंधी रुकी योजनाएं प्रारंभ होंगी। इस माह घर या जमीन क्रय करने की बाधाएं दूर होंगी। सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को शनि के बीज मंत्र का जप करें व तिल का दान करें।हनुमान जी की उपासना करते रहें।
 
12। मीन राशिफल: यह माह आपके लिए आर्थिक उपलब्धियों का है। गुरु व शनि माह के प्रथम सप्ताह में राजनीति की दृष्टि से कोई बड़ा अवसर दे सकता है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। 12 फरवरी के बाद जॉब में प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है।
ALSO READ: फरवरी 2021 : बस एक शब्द में जानिए कैसा होगा यह माह आपके लिए

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी