फरवरी 2020 : क्या लाया है यह माह आपके लिए, प्यार, व्यापार और परिवार, जानिए सबका हाल और शुभ उपाय

फरवरी 2020 कितना शुभ है आपकी राशि के लिए, जानिए...
 
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि में लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पिता परेशान रहेंगे। किसी दोस्त से दूरी की संभावना है। आर्थिक उन्नति के साथ पद प्राप्ति के योग हैं।
 
दिनांक 5, 18 शुभ हैं, 6 अशुभ है।
उपाय- देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 
वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए यह माह नौकरी में पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में उन्नति होगी। बहन को रोजगार प्राप्त होगा। भाई को आर्थिक परेशानी आएगी। किसी कारण से प्रदेश से बाहर जाना पड़ेगा। स्वयं को सांस की तकलीफ रहेगी। पिताजी की धार्मिक यात्रा होगी।
 
दिनांक 12, 24 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
उपाय- श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद है।
 
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति से परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में परेशानी रहेगी। नौकरी में अधिकारियों द्वारा सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। माता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मामा पक्ष से परेशानी आ सकती है। प्राकृतिक सौंदर्य में रुचि बढ़ेगी।
 
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
उपाय- राम स्तुति लाभप्रद रहेगी।
 
 
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। किसी कारण से सामाजिक गतिविधियों में रुकावट आएगी। पत्नी से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। माता को पेट संबंधी तकलीफ रहेगी। ससुराल पक्ष से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। किसी मित्र द्वारा आपसी समझौते होंगे।
 
दिनांक 12, 24 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
उपाय- शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

 
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। पत्नी को शारीरिक कष्ट रहेगा। स्वयं को मानसिक परेशानी रहेगी। किसी दोस्त से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान का विदेश जाने का योग बनेगा। आपका तीर्थयात्रा का योग है। पिता को समाज से कष्ट पहुंच सकता है।
 
दिनांक 4, 16 शुभ हैं, 11 अशुभ है।
उपाय- रामरक्षा स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा।
 
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में लाभ वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। कृषि उन्नति होगी। पिता से कष्ट रहेगा। पत्नी को सरकारी नौकरी के योग हैं। बहन के घर में आर्थिक तकलीफ रहेगी। आपको ससुराल पक्ष से परेशानी आएगी। किसी मित्र से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा।

 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
उपाय- गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में पदोन्नति होने में तकलीफ आएगी। धार्मिक स्थान की यात्रा होगी। मानसिक परेशानी आएगी। पत्नी को स्वास्थ्य में तकलीफ होगी। अविवाहित के विवाह योग बनेंगे। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है, सावधानी से काम लेना होगा। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

 
दिनांक 11, 20 शुभ हैं, 5 अशुभ है।
उपाय- राधाकृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार वृद्धि होगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी छूटने का डर रहेगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। भाई से पिता का मनमुटाव हो सकता है। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। किसी कारण से समाज से तकलीफ आएगी। भूमि संबंधी कार्यों के रास्ते खुलेंगे। रिश्तेदारों से विजय प्राप्त होगी।
 
 
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
उपाय- गणेश आराधना लाभप्रद है।
 
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग आएंगे। कृषि में तकलीफ रहेगी। माता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। स्वयं के स्वास्थ्य में आराम होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक परेशानी हो सकती है। मामा पक्ष से मनमुटाव की स्थिति होनी है। प्रदेश के बाहर जाना लाभदायक रहेगा।

 
दिनांक 6, 24 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
उपाय- शिवशक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु अधिकारियों से परेशानी आएगी। बहन को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। किसी तीर्थ के संत से आशीर्वाद प्राप्त होने से माह का अंतिम सप्ताह अच्छा रहेगा। माता को पेट की तकलीफ रहेगी।

 
दिनांक 6, 18 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
उपाय- राहु, केतु के जाप लाभदायक रहेंगे।
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में किसी के सहयोग से उन्नति होगी। भाई को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। पत्नी की विदेश यात्रा के योग हैं। किसी मित्र से मनमुटाव हो सकता है। समझदारी से काम लेना पड़ेगा। आत्मसंतोष ही लाभदायक रहेगा।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 3 अशुभ है।
उपाय- शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख-सुविधा वाला रहेगा। माता को सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। पत्नी की तीर्थयात्रा होगी। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि ठीक-ठीक है। व्यापार अच्छा रहेगा। मित्र के साथ विदेश जाने के योग बनेंगे। किसी नए व्यक्ति से दोस्ती होगी, जो लाभदायक रहेगी।
 
 
दिनांक 11, 29 शुभ हैं, 4 अशुभ है।
उपाय- विष्णुजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
ALSO READ: फरवरी में जन्म हुआ है तो जानिए कैसे हैं आप, क्या कहती है Astrology

ALSO READ: फरवरी 2020 : कैसा होगा यह माह देश-विदेश, मौसम व कारोबार के लिए, जानिए ज्योतिषी की राय

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी