Horoscope Weekly 18 May To 24 May, 2020 : पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल
 
मेष-
 
करियर के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह काफी लाभ दिलाने वाला रहेगा। परिवार के लोग किसी योजना को पूरा करने में आपका सहयोग करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पिछले हफ्ते की गई आपकी मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे जिसके चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
उपाय : मंगलवार के दिन हनुमानजी को प्रसाद चढ़ाकर बांटें।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी
 
वृषभ-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सफल होने के लिए टीम बनाकर काम करें। जरूरत के समय रिश्तेदार आपकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं। परिवार के सदस्य आपको लेकर काफी सकारात्मक रहेंगे जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस हफ्ते निवेश करने के कई मौके मिल सकते हैं लेकिन किसी भी चीज में निवेश करने से पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में जरूर जान लें।
 
उपाय : किसी मंदिर में प्रतिदिन घी का दीपक जलाएं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हल्का हरा
 
मिथुन-
 
करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार में कोई नई रिलेशनशिप लंबी टिकने वाली के साथ ही लाभ दिलाने वाली भी साबित होगी। धन संबंधित मामलों को लेकर सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। धन कमाने के कई अवसर मिल सकते हैं।
 
उपाय : मां दुर्गा की पूजा करें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : रोजी ब्राउन
 
कर्क-
 
करियर के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह काफी लाभदायक रहेगा। करियर में तरक्की के नए-नए मौके मिल सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर राहत महसूस करेंगे। किसी मेहमान के आने से पूरे हफ्ते घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
 
उपाय : पक्षियों को अन्न खिलाएं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मेजेंटा
 
सिंह-
 
करियर को लेकर समय अच्छा रहने वाला है। इस हफ्ते नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ किसी चीज को सेलिब्रेट करना चाहेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। प्रेम संबंधों को लेकर समय मिला-जुला रहेगा।
 
उपाय : पिता का सम्मान करें।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : रोज
 
कन्या-
 
करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपकी मेहनत और लगन के सफल परिणाम मिलेंगे। परिवार के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। धन संबंधित मामलों के यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के चलते अपने पिछले बिलों का भुगतान समय पर जमा कर पाएंगे। प्रेम संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा।
 
उपाय : शनि से संबंधित वस्तु उपहार या दान में स्वीकार न करें।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सियान
 
तुला-
 
करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर समय रहते कार्रवाई के चलते अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने में कामयाब होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के यह सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी आइडिय पर सही दिशा में किए गए काम से धनलाभ होगा।
 
उपाय : ससुराल पक्ष से मिला चांदी का सिक्का अपने पास रखें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : नेवी ब्लू
 
वृश्चिक-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करने में आपके सहयोगी आपका साथ देंगे। किसी भी निर्णय को लेने से पहले माता-पिता से सलाह करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा। धनलाभ के संकेत हैं।
 
उपाय : प्रतिदिन रात को सोने से पहले हनुमान चालीसा पढ़ें।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : डार्क ग्रे
 
धनु-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी मुश्किल असाइनमेंट को पूरा करने पर सम्मान मिलेगा। इस हफ्ते परिवार में लंबे समय से चली आ रही गलफहमियां दूर होंगी। धन संबंधित मामलों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा। रॉयल्टी और कमीशन पर काम करने वाले लोगों को धनलाभ होगा।
 
उपाय : घर में पीले रंग का पौधा लगाएं।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : केसरिया
 
मकर-
 
करियर को लेकर समय महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आत्मविश्वास के चलते अपना पक्ष रखने में कामयाब होंगे। अपने बच्चों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर समय अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण लोग एक विशेष वर्ग को वित्तीय सहायता देने के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
उपाय : शिवजी की आराधना करें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पीच
 
कुंभ-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। अपनी लगन और मेहनत से कार्यक्षेत्र पर अपने आइडिया को वास्तविकता में बदलने में कामयाब होंगे। आप विश्वास करें या न करें लेकिन परिवार का कोई सदस्य आपको अपना रोल मॉडल समझता है। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभदायक साबित होगा।
 
उपाय : केसर का तिलक लगाएं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : रोजी ब्राउन
 
मीन-
 
करियर के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। अपनी मानसिक स्पष्टता के चलते कार्यक्षेत्र पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने में कामयाब होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। आय के नए रास्ते खुलने से धनलाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा।
 
उपाय : प्रतिदिन पक्षियों को दाना डालें।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लाल
 
ALSO READ: जानिए नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त (18 मई से 24 मई 2020 तक)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी