साप्ताहिक राशिफल : जानिए क्या कहता है मई का आखिरी सप्‍ताह, पढ़ें अपना भविष्य

* पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
 
मेष-
 
करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है। कार्यक्षेत्र पर सफलता पाने के लिए टीम बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के समय बिताकर अच्छा लगेगा। धन संबंधित मामलों के लिए समय महत्वपूर्ण है। किसी चीज में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।
 
उपाय- बाएं हाथ में चांदी का छल्ला पहनें।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लैवेंडर
 
वृषभ-
 
करियर को लेकर समय महत्वपूर्ण है। रिस्क को देखते हुए किसी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने में कामयाब होंगे। अपने रिश्तेदारों के समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। धन संबंधित मामलों में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।
 
उपाय : रोजाना गाय को घास खिलाएं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लैवेंडर
 
मिथुन-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह थोड़ा मिला-जुला रहेगा। अपनी मजबूत और निर्णय लेने की क्षमता के चलते कार्यक्षेत्र पर हर मुश्किल का सामना करने में कामयाब होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग जाकर खूब एंजॉय करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्कता बरतें। आप अच्छी तरह जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करें।
 
उपाय : प्रतिदिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग - इलेक्ट्रिक ब्लू
 
कर्क-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के चलते न सिर्फ कार्यक्षेत्र पर सफलता प्राप्त करेंगे बल्कि अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश भी करेंगे। किसी समारोह में हिस्सा लेने पर सबको अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय महत्वपूर्ण है। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा।
 
उपाय : कन्याओं को भोजन कराएं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
 
सिंह-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह कठिन रहेगा। इस हफ्ते आप अपनी तकनीकी क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। बच्चों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। धन संबंधित मामलों के लिए समय महत्वपूर्ण रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों के लिए पूरा हफ्ता अच्छा रहने वाला है।
 
उपाय : प्रतिदिन सूर्य की आराधना करें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नांरगी
 
कन्या-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह महत्वपूर्ण है। इस हफ्ते हालातों को अपने पक्ष में करने के लिए तुरंत निर्णय लेने की जरूरत है। परिवार के किसी समारोह में सबको अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। किसी चीज में निवेश करने का मौका मिल सकता है।
 
उपाय : मांस-मदिरा का सेवन न करें।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लाल
 
तुला-
 
करियर को लेकर समय महत्वपूर्ण रहेगा। अपने सहयोगी व्यवहार के चलते कार्यक्षेत्र पर मन मुताबिक परिणाम पाने में कामयाब होंगे। परिवार के लोग जरूरत के समय आपकी मदद करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस हफ्ते आपको आपकी मेहनत और लगन का परिणाम मिलेगा। धनलाभ के योग भी बन रहे हैं।
 
उपाय : माता-पिता और घर के बड़ों का अनादर न करें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नीला
 
वृश्चिक-
 
करियर को लेकर समय अच्छा रहेगा। नौकरी में किए गए बदलाव से मानसिक शांति महसूस करेंगे। परिवार के साथ समय बिताकर एंजॉय करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। आय के एक से ज्यादा साधन खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। किसी को प्रपोज कर सकते हैं।
 
उपाय : प्रतिदिन सुबह उठकर शहद का सेवन करें।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पैरेट ग्रीन
 
धनु-
 
करियर के लिए समय महत्वपूर्ण है। काम को लेकर आपकी वैल्यू और सकारात्मक व्यवहार के चलते कार्यक्षेत्र पर हर काम में सफल होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अपने उदार स्वभाव के चलते खुशी का समय बिताएंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी डील में निवेश करने से धनलाभ होगा।
 
उपाय : गुरुवार के व्रत रखें।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पीला
 
मकर-
 
करियर को लेकर समय महत्वपूर्ण चल रहा है। अपने विचारों पर सकारात्मक रूप से तुरंत काम करना बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। प्रेम संबंधों को लेकर समय अच्छा चल रहा है।
 
उपाय : ब्रह्म मुहूर्त में सूर्य को जल चढ़ाएं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : टरक्वॉइश
 
कुंभ-
 
करियर के लिए समय महत्वपूर्ण है। कार्यक्षेत्र पर अपनी रिस्क लेने की क्षमता के चलते सफल होने में कामयाब होंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से मिले किसी संदेश से परिवार में खुशियां आएंगी। रीयल स्टेट में निवेश करने से धनलाभ के योग बन रहे हैं।
 
उपाय : हमेशा अपने पास चांदी का टुकड़ा रखें।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ब्लू
 
मीन-
 
करियर को लेकर सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। अपना प्रोफेशनल टच वापस पाने में कामयाब होंगे। रिश्तेदार आपके निजी जीवन को लेकर आपको कुछ जरूरी राय दे सकते हैं। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ के संकेत हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनकूल है।
 
उपाय : अपने पास चांदी का टुकड़ा हमेशा रखें।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : वॉयलेट

 
ALSO READ: Weekly Muhurat 25 to 31 May 2020 : जानिए इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी