Weekly Horoscope 01 To 07 March 2021: साप्ताहिक भविष्यफल, पढ़ें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Rashifal 2021
 
साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope): 1 से 7 मार्च 2021 तक का भविष्यफल

मेष-
 
इस हफ्ते समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ने की संभावना है। खासतौर से उन लोगों के लिए, जो संपर्क में रहना चाहते हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। अपने साथी के किसी कैंडल लाइट डिनर पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफल परिणाम मिलने की संभावना है। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह लाभदायक साबित होगा। अपनी क्षमता से अच्छा पैसा कमाने में सफल होंगे।
 
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : केसरिया

वृषभ-
 
कार्यक्षेत्र पर आप अपने रूटीन जॉब में व्यस्त रहेंगे। इस सप्ताह धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आप में से कुछ लोग जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। प्रलोभनों के बावजूद खानपान की आदत पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। घर पर चल रहे छोटे-मोटे मुद्दों से मूड खराब रह सकता है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित दिनचर्या का पालन करना शुरू कर सकते हैं।
 
उपाय : सफेद चीजों का दान करें, लाभ होगा।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का गुलाबी

मिथुन-
 
वैवाहिक जोड़े दोबारा हनीमून का आनंद उठाने के लिए कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जो आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। अतिरिक्त काम मिलने की संभावना है जिसके चलते धनलाभ के योग बन रहे हैं। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए समय अच्छा चल रहा है। इस समय प्रॉपर्टी खरीदना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
 
उपाय : नॉनवेज खाना छोड़ दें। रोजाना सूर्य को जल चढ़ाएं।
शुभ अंक : 14
शुभ रंग : हरा

कर्क-
 
कार्यक्षेत्र पर इस सप्ताह आप काम को लेकर लापरवाही बरत सकते हैं जिसके कारण बाद में काम से जूझना आपके लिए मुश्किल होगा। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाए रखने में कुछ समस्याएं हो सकती हैं लेकिन चिंता न करें, आप इस स्थिति से बाहर निकलने में सफल होंगे। सेहत के प्रति जागरूकता के चलते नियमित व्यायाम करने की सोच सकते हैं। परिवार में किसी की दखलअंदाजी आपको गुस्सा दिला सकती है। सतर्क रहें और अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
 
उपाय : मां का आदर करें और उनकी सलाह मानें।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे

सिंह-
 
आप दुनिया को मुट्ठी में करना चाहते हैं लेकिन चुनौतियों से भी घबरा रहे हैं। चिंता न करें और जोश के साथ आगे बढ़ें। याद रखें, बिना मेहनत किए कुछ भी हासिल नहीं होता है। किसी करीबी की सफलता को देखकर बेहतर करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपको अपना प्रदर्शन बेहतर करने की जरूरत है। सेहत को लेकर यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। नियमित व्यायाम और स्वस्थ खानपान का असर सेहत पर दिखाई देगा।
 
उपाय : कोई भी शुभ काम करने से पहले मीठे का सेवन करें। लाभ होगा।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : कॉफी

कन्या-
 
धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह लाभदायक साबित होगा। अच्छी आय के चलते खुलकर खर्च करने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों की चाह रखने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। किसी के आपके प्रति आकर्षित होने से प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। आपके शुभचिंतक आपकी रुचियों का खास ख्याल रखेंगे। मौसमी बदलावों के प्रति सतर्कता रखने से अच्छी सेहत का आनंद उठाने में सफल होंगे। ऐसे लोगों को अपने साथ रखें जिनका ह्यूमर अच्छा हो।
 
उपाय : घी लगी रोटी गाय को खिलाएं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : चॉकलेट

तुला-
 
कार्यक्षेत्र पर बहुत से ऐसे काम हैं, जो आपको करने हैं इसलिए काम को प्राथमिकता के आधार पर करने की कोशिश करें ताकि कोई भी महत्वपूर्ण चीज न छूट पाएं। ऑफिस में चीजें आपके अनुरूप होने की संभावना है। इस सप्ताह सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। कठिन विषयों में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। लंबे समय से एक-दूसरे से दूर रहे लोगों के जल्द मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर समय अच्छा चल रहा है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
 
उपाय : किसी जरूरतमंद को वस्त्रों का दान करें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नारंगी

वृश्चिक-
 
कार्यक्षेत्र पर अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित होंगे। परिवार के किसी समारोह में लंबे समय बाद किसी से मिलना संभव होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन करने की सोच सकते हैं। नियमित व्यायाम करना भी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। कहीं जाने के लिए शॉर्टकट लेने से समय कम हो सकता है लेकिन आजमाए हुए मार्गों का पालन करना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।
 
उपाय : मसूर की दाल का दान करें।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पीच

धनु-
 
इस हफ्ते ठोस निर्देशों के अभाव में कार्यक्षेत्र पर असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। किसी सामाजिक समारोह को कराने में कोई आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है, बशर्तें आप उसके दृष्टिकोण को समझें। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह लाभदायक साबित होगा। अचानक धनलाभ के चलते वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। कोई लंबी यात्रा मानसिक तनाव कम करने में मददगार साबित होगी।
 
उपाय : पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करें।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इंडिगो

मकर-
 
कार्यक्षेत्र पर नए अवसर मिलने की संभावनाएं हैं। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत से जुड़ीं कुछ समस्याएं हो सकती हैं लेकिन आप उनका सामना करने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों के लिए यह समय रोमांचभरा रहेगा। इस सप्ताह कोई आपको पसंद करता है और आपसे अपने प्यार का इजहार भी कर सकता है। किसी बच्चे को लेकर काफी उत्साहित मूड में रहेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों के किसी तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
 
उपाय : शनिवार के दिन काली उड़द का दान करें, लाभ होगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : टील

कुंभ-
 
कार्यक्षेत्र पर नए मौके मिलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। करियर को लेकर यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। आपकी दूरदर्शिता आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। आर्थिक लिहाज से यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। इस सप्ताह बड़ा कमाने के अपने सपने के करीब पहुंचने में सफल होंगे। अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे। सेहत से जुड़ीं समस्याओं से धीरे-धीरे छुटकारा मिलेगा।
 
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

मीन-
 
कार्यक्षेत्र पर काम के अतिरिक्त दबाव के चलते थोड़ी समस्या हो सकती है। इस सप्ताह कोई अपना पैसा वापस करने के वादे से मुकर सकता है जिसके चलते आपको समस्या हो सकती है। जरूरत से ज्यादा खाना आपका पाचन तंत्र बिगाड़ सकता है इसलिए अच्छी सेहत के लिए खानपान पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने साथी के साथ अच्छी शाम बिताने का मौका मिल सकता है।
 
उपाय : पीले रंग के अन्न का दान करें।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : क्रीम

ALSO READ: Weekly Muhurat March 2021 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, यहां पढ़ें

ALSO READ: March Monthly Horoscope 2021 : मार्च माह क्या लाया है आपके लिए, जानें अपनी राशियों का हाल

ALSO READ: March Birthday : Successful होते हैं मार्च माह में जन्मे जातक

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी