October 2019 Monthly Horoscope : क्या लाया है अक्टूबर माह 12 राशियों के लिए

* नए माह के नए सितारे, आपकी राशि के लिए क्या लाए हैं, जानिए

मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा। कृषि मध्यम रहेगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तकलीफ हो सकती है। मित्र मंडली के साथ तीर्थयात्रा होगी।
 
दिनांक : 4, 16 शुभ हैं, 20 अशुभ है।
गायत्री मंत्र लाभदायक रहेगा।
 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। नौकरी में रुकावट आएगी। कृषि हानि देगी। व्यापार सामान्य रहेगा। बहन को शारीरिक कष्ट रहेगा। किसी अनजान से परेशानी आ सकती है। 
 
दिनांक 7, 21 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
रामरक्षा स्तोत्र का पाठ लाभदायक रहेगा।
 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की उलझन वाला रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी परम मित्र से दूरी होने के योग हैं। धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 11 अशुभ है।
राहु के जाप लाभप्रद रहेंगे।
 
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। पिता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। बहन के परिवार में कष्ट रहेगा। सामाजिक कार्य से यात्रा होगी।
 
दिनांक 11, 22 शुभ हैं, 5 अशुभ है।
हनुमान चालीसा का पाठ लाभप्रद रहेगा
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी मित्र से परेशानी हो सकती है। माता-पिता की तीर्थयात्रा के योग हैं। भाई को राजनीतिक परेशानी आएगी।
 
दिनांक 8, 24 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
दुर्गा आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि में पैदावार ठीक होगी, परंतु विक्रय में परेशानी आएगी। नौकरी में अधिकारी सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। माता से आर्थिक सहायता मिलेगी।
 
दिनांक 14, 23 शुभ हैं, 19 है।
शिवशक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में सफलता वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। पत्नी को शारीरिक कष्ट रहेगा। किसी पुराने मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। बहन से तनाव की स्थिति बनेगी।
 
दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
केतु-राहु के जाप लाभप्रद रहेंगे।
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी के सुख वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में उच्चाटन होगा। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। पिता के जीवन में परिवर्तन आएगा। भाई से सहयता मिलेगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान होगा।
 
दिनांक : 10, 19 शुभ हैं, 14 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। किसी रिश्तेदार से तकलीफ आ सकती है।
 
दिनांक : 6, 24 शुभ हैं, 27 अशुभ है।
शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि भी ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में परेशानी आएगी। तीर्थयात्रा के योग हैं। पत्नी को नौकरी में परेशानी आएगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 5, 24 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। पिता की तीर्थयात्रा होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
 
दिनांक : 6, 18 शुभ हैं, 26 अशुभ है।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार-व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि सामान्य रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। सामाजिक कार्य से बाहर यात्रा होगी।
 
दिनांक : 12, 27 शुभ हैं, 8 अशुभ है। 
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

 
ALSO READ: शांत, स्मार्ट और रहस्यमयी होते हैं अक्टूबर में जन्मे जातक

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी