मीन- परिवर्तित जीवनशैली के अनुकूल ढलने की कोशिश करें

आहिस्ता-आहिस्ता ही लेकिन लगातार चलने वाला दौड़ जीतता है, आप इसको चरितार्थ कर सकते हैं। आध्यात्मिकता की तरफ आपका रुझान बढ़ सकता है। भ्रम और गलत जानकारी शैक्षणिक मोर्चे पर आपका खेल बिगाड़ सकती है। पेशेवर मोर्चे पर कोई आपको बदनाम करने की कोशिश कर सकता है, होशियार रहें। परिवर्तित जीवनशैली के अनुकूल नहीं ढलने के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सलेटी

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी