वृषभ राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह

आपको कार्यस्थल पर कुछ शक्तियों का स्वाद तो चखाया जा सकता है, लेकिन पूर्णरूप से अधिकार मिलने की संभावना नहीं है। किसी जबरदस्त सफलता के उपलक्ष्य में आप पार्टी रख सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर आपकी सक्रियता लोगों के बीच चर्चा का कारण बन सकती है। आपका प्यार आपसे समय और तवज्जो देने की मांगकर सकता है। प्यार को जीवंत करने का आनंद लेने के लिए तैयार रहिए। हाल-फिलहाल में खरीदी गई संपत्ति में कुछ बदलाव करने की संभावना है। आमदनी में कमी के कारण आप थोड़े परेशान रह सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा पीला

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी