इस सप्ताह किसके चमकेंगे सितारे, जानें पं. प्रेमकुमार शर्मा से

* साप्‍ताहिक राशिफल : 12 अक्‍टूबर से 18 अक्‍टूबर 2020 
 
मेष
 
नियमित वर्क आउट कर टोटल फिटनेस पाने के लिए प्रोत्साहित रहेंगे। प्रेम संबंध संतोषजनक रूप से आगे बढ़ रहा है। प्यार भी है, भरोसा भी है। छात्र अति आत्मविश्वास के शिकार हो अपना काम बिगाड़ सकते हैं। आत्मविश्वास होना अच्छी बात है लेकिन जरूरत से ज्यादा कुछ भी हो, नुकसान ही देता है। सामाजिक स्तर पर महत्वपूर्ण लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में आप सफल रहेंगे। कारोबारी कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं। जो योजना बना रहे हैं, उसमें कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। अपने विचारों को ठीक ढंग से पेश करके परिस्थितियों को बदल सकते हैं। कामकाज को ज्यादा समय देना पड़ेगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
उपाय : छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर रखें।

वृषभ
 
विपरीत लिंग के जातकों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। लव स्टोरी शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिल रहा है। धन संबंधी मामलों में खुशखबरी मिलने की संभावना है। कहीं से मोटी रकम मिल सकती है। छात्रों के सपने साकार होंगे। करियर की शुरुआत हो सकती है या फिर विदेश में पढ़ाई की इच्छा फलीभूत हो सकती है। घर के कामों में उम्मीद के अनुसार मदद मिल जाएगी। कामकाज से जुड़ीं योजनाओं को व्यावहारिक बनाए रखें। कमजोर सेहत के कारण भी आप अनमने हो सकते हैं जिसके कारण काम बिगड़ सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : हरा
उपाय : कच्चा दूध और पानी मिलाकर तिलक लगाएं।

मिथुन
 
कोई कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं या किसी ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा बन सकते हैं। इससे आपकी योग्यताओं में इजाफा होगा और नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। सूझबूझ से किए गए निवेश लाभ देंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। साइड बिजनेस से लाभ पाना मुमकिन है। घर का वातावरण सुख-सुकून से भरा रहेगा जिससे जीवन में संतोष का अनुभव करेंगे। उदासीन प्रेम संबंध में जान डालेंगे। लव पार्टनर के लिए कुछ खास करेंगे। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन सप्ताह है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : चॉकलेट
उपाय : बिना सुपारी का पान खाएं।

कर्क
 
अपने विचारों व ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखें। इससे जीवन में सुख-सुकून का अनुभव होगा। बीमार जातकों की हालत में चमत्कारिक सुधार हो रहा है। अच्छे निवेश के विकल्प सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में सोच-विचार का दिन बना रहेगा। आप अपने करियर की प्रगति के बारे में सोचेंगे कि क्या आपने वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसके आप हकदार हैं या फिर सफलता अभी भी आपसे कुछ दूर है। आपको परिवार के बहुत से मामले निपटाने पड़ेंगे। किसी और की बात आपको किसी और तक पहुंचाने का काम भी दिया जा सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : वॉयलेट
उपाय : गुनगुने पानी से गरारे करें।

सिंह
 
आपको अतिरिक्त काम करना पड़ेगा लेकिन इस दौरान बहुत-कुछ सीखने को भी मिलेगा। जिन लोगों को आर्थिक मदद की उम्मीद है, उन्हें वो मदद समय पर मिल जाएगी। जो भी आपकी योजनाएं हैं, वे आपको बदलनी होंगी, क्योंकि वे हवाई किले-सी ज्यादा हैं, उनमें वास्तविकता या व्यावहारिकता की कमी है। सेहतमंद जीवन की खातिर जीवनशैली में बदलाव करना मुमकिन है। अपनी कलात्मकता का घर की साज-सज्जा में प्रदर्शन करें। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने से कतराएंगे और भाग न ले अपने मंसूबे में कामयाब भी हो जाएंगे।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पीच
उपाय : इलायची व लौंग खाएं।

कन्या
 
आंख मूंदकर एडवरटाइजिंग पर यकीन कर हेल्थ प्रोडक्ट्स न खरीदें। हो सकता है इनके इस्तेमाल से आपको फायदा न हो बल्कि नुकसान हो जाए। दूसरों की समस्या सुलझाने में सफल रहेंगे। परिवार वालों का हंसी-मजाकभरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और खुशनुमा बना देगा। रुमानियतभरा दौर चल रहा है। सोशल नेटवर्किंग के जरिए नई नौकरी खोजने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हल्का भूरा
उपाय : काली मिर्च दान दें।

तुला
 
कारोबार से मोटा मुनाफा होने की आशा है। संयुक्त परिवार में रह रहे जातकों को परिवार की समस्याएं धैर्य के साथ सभी की बातें समझते हुए सुलझानी पड़ेंगी। एक ही पक्ष पर ध्यान न दें। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यताओं व क्षमताओं का प्रदर्शन कर अपनी उपयोगिता साबित करें। जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ नजदीकिया बढ़ रही हैं। सेहतमंद विकल्पों का चुनाव कर हेल्दी लाइफ की दिशा में बढ़ेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि में आपको भाग लेने से नई जानकारियां और तथ्य मुहैया होंगे। अपने दोस्तों को पहले ही इत्तला कर दें कि आप आ रहे हैं, नहीं तो काफी वक्त खराब हो सकता है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : बेबी पिंक
उपाय : सिक्के पर चंदन लगाकर किसी मंदिर में चढ़ा दें।

वृश्चिक
 
कार्यक्षेत्र में हो सकता है शुरू में कोई आपकी बात पर ध्यान न दें लेकिन बाद में आपकी ही बात मानी जाएगी, आपकी ही योजनाओं पर अमल होगा। स्टॉक मार्केट में भाग्य आजमा सकते हैं। पिछले दिनों शुरू किया गया काम लाभ देने लगा है। युवा जातकों पर परिवार वाले विवाह के लिए दबाव बना सकते हैं। सेहतमंद जीवन जीने के लिए प्रेरित रहें व अपने जीवन की गाड़ी को पटरी पर लाएं। पढ़ाई को बहाना बना घर से ज्यादा देर तक बाहर रहना छात्रों को माता-पिता के गुस्से का शिकार बना सकता है। ससुराल पक्ष के साथ किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : मरून
उपाय : नारियल तेल नाभि पर लगाएं।

धनु
 
कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के हुनर की परख नहीं होगी। इस कारण उनके लिए ये समय निराशाजनक रहेगा। रोड साइड का खाना देखकर ललचा सकते हैं और ये लालच आपके पेट की हालत खराब कर सकता है। छोटे-छोटे लेकिन लगातार होते मुनाफे आपका बैंक-बैलेंस बढ़ा रहे हैं। कोई आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है। अपने नजरिए में खुलापन अपनाएं और पूर्वाग्रहों को छोड़ें। सामाजिक गतिविधियां मजेदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें। फिटनेस बनाए रखेंगे। सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा वक्त गुजारना केवल समय की बर्बादी है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लेमन
उपाय : हनुमान मंदिर में सिन्दूर दान दें।

मकर
 
प्रेमीजनों के लिए अनुकूल समय है। कोई आपकी परफॉर्मेंस पर नजर गढ़ाए रहेगा। जिन जातकों की सर्जरी हुई है, उनकी हालत में सुधार होता दिख रहा है। धन निवेश के बेहतरीन विकल्प आपके सामने उभरकर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। किसी सेलिब्रिटी फंक्शन के पास मिल सकते हैं। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है। अपने प्रियजनों के साथ फिल्म देखना बढ़िया और मजेदार रहने वाला है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का लाल
उपाय : मछलियों को आटा डालें।

कुंभ
 
आपके काम की तारीफ होगी। उच्चाधिकारी आपके काम से खुश होंगे। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। किसी खास काम के लिए धन बचाने की कोशिश सफल रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। बीमार जातक दवा लेने में लापरवाही न करें। खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोई ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। रोमांटिक लाइफ में रोमांच लौटेगा। खुशनुमा जिंदगी के लिए अपना जिद्दी और अड़ियल रवैया दरकिनार करें, क्योंकि इससे सिर्फ समय की बर्बादी ही होती है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : चॉकलेट
उपाय : चने की दाल का दान करें।

मीन
 
कार्यक्षेत्र में आपके नवीनतम आइडियाज को पहचान मिलेगी। इस दौरान आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा। प्रेमीजन का दिल जीत सकेंगे। धन संबंधी स्थिति डगमगाई-सी लग रही है। धन से जुड़े फैसले इस दौरान न ही लें तो अच्छा है। क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को अपने काम के खरीददार मिल जाएंगे। यात्रा के दौरान मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बाहर के खाने से भी सेहत संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : ऑफ व्हाइट
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
ALSO READ: अक्टूबर 2020 : जानिए इस सप्ताह के शुभ एवं मंगलमयी मुहूर्त

ALSO READ: क्या आप जानते हैं नदी में सिक्के क्यों फेंके जाते हैं, जानिए 10 हिन्दू परंपराएं

ALSO READ: Health Care : क्या आपको पता हैं एक दिन भूखे रहने से होते है ये 5 सेहत लाभ, जरूर जानें

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी