2 से 9 जुलाई 2018 : साप्ताहिक राशिफल

क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 

मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
आप में से कुछ लोगों को परिवार के सभी सदस्यों से एकसाथ मिलने का मौका मिलने वाला है। परिवार से दूर रहने वाले लोगों द्वारा छुट्टी का इंतजाम किए जाने की संभावाना है। पेशेवर स्तर पर किसी प्रतियोगी से तुलना किए जाने की उम्मीद है, तैयार रहें। यदि स्वास्थ्य को लेकर अब भी आप नहीं संभले, तो मुश्किल हो सकती है। रोमांटिक स्तर पर ज्यादा चूजी होने के कारण आपका मकसद अधूरा रह सकता है। आपको रास्ते में किसी को रिसीव करने की जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सुनहरा
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
पेशेवर स्तर पर सेटल हो जाने की अपेक्षा रख सकते हैं। धीरे-धीरे आमदनी बढ़ने की संभावना दिख रही है। स्वास्थ्य को लेकर चल रही समस्या दूर हो जाने की उम्मीद है। सामाजिक स्तर पर थोड़ा अहं दिखाने के कारण किसी से टकराव हो सकता है। प्यार को नजरअंदाज करने के कारण संबंध में तनाव आने की आशंका है। लंबी यात्रा में कुछ परेशानी हो सकती है। बिना पूरी सच्चाई खंगाले किसी संपत्ति को खरीदना सही नहीं होगा।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हरा
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
कठिन मेहनत करने की क्षमता के कारण पेशेवर स्तर पर आपका महत्व बढ़ने की संभावना है। वित्तीय बोझ से हल्का होने की उम्मीद रख सकते हैं। फ्रीलांस काम करने वालों को मोटी आमदनी होने के संकेत हैं, कई नए काम मिल सकते हैं। आपके काम करने का अंदाज और आपकी बातें सामाजिक स्तर पर लोगों को प्रभावित कर सकती हैं। नए शुरू हुए रोमांस के चक्कर में अपना काफी समय बर्बाद करने वाले हैं। संपत्ति लिए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लैवेंडर
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
फिट रहने के लिए सही खानपान का चुनाव करना सही दिशा में उठाया हुआ कदम साबित होगा। जो आपके प्रति सहानुभूति रखता हो, उसके साथ अपनी परेशानी शेयर कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर आपके साथ कई गलत काम हो रहा है, उसके खिलाफ आवाज उठाए जाने की संभावना है। अच्छी समझ रखने के कारण परिवार के किसी सदस्य की भावना के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी के मामले में आपको काफी मेहनत करना पड़ सकती है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : क्रीम
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
वित्तीय स्तर पर आ रही समस्या अब दूर होने के संकेत हैं। खुद को कैसे फिट रखना है, आप जानते हैं इसलिए बेफिक्र होकर खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। यदि आप पढ़ाई में कुछ अच्छा करना चाहते हैं, तो आपको अपनी कमियों को दूर करना होगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ के सामने मुंह खोलने से पहले हकीकत की जानकारी ले लेना सही रहेगा। घरेलू स्तर पर बेमन से किसी काम में शामिल होना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
आप में से कुछ लोग रोमांटिक स्तर पर बहुत आगे जाने वाले हैं। नवविवाहितों के लिए बहुत सुखद समय गुजरने वाला है। विदेश जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। वाहन खरीदने का सपना पूरा होता नजर आ रहा है। खत्म हो रहा एग्रीमेंट आगे बढ़ाए जाने की संभावना है। किसी परिवारिक विवाद को बड़ी शांति के साथ सुलझा सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में कुछ भी अति करने से बचें।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीच
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
पेशेवर स्तर पर अच्छा प्रदर्शन रहने के कारण आपको आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिल सकती है। कोई बड़ा असाइनमेंट आपके हाथ आने की संभावना है। वित्तीय स्तर पर स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है। कहीं से मोटी आमदनी आने के संकेत हैं। आप अपने करीबी लोगों से संपर्क स्थापित कर सामाजिक स्तर पर सक्रिय हो सकते हैं। जीवन में रोमांस बना रहेगा। एक छोटा-सा प्रयास आपकी फिटनेस के लिए वरदान साबित होगा। कोई आपको लिफ्ट के लिए आग्रह कर सकता है, अपनी अवस्था देखकर ही हां कहना सही रहेगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मरुन
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
पेशेवर स्तर पर आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। आपका हुनर और लगन आपको बॉस की नजर में ऊंचा उठाने वाला है। अपने व्यवसाय के लिए आप परिवार के किसी सदस्य से मदद की उम्मीद रख सकते हैं। रोमांस के मामले में प्रेमी या जीवनसाथी की बेरुखी झेलना पड़ सकती है। किसी जरूरी काम के लिए पैसे की व्यवस्था आसानी से हो जाने की उम्मीद है। रूटीन में वापस आकर आप अपनी सेहत दुरुस्त कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सुनहरा
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
पेशेवर स्तर पर अपने आइडिया को लागू करना फायदेमंद रहेगा। कोई भी काम आपको जल्दी परफेक्ट नहीं लगता। ये एक तरह से आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। अपने हुनर की वजह से आप पेशेवर स्तर पर कुछ खास करने वाले हैं। पैसा खर्च करने के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहना पड़ सकता है लेकिन वित्तीय स्थिरता के लिए ये जरूरी होगा। सामाजिक स्तर पर आपको कई तुच्छ लोगों से सामना करना पड़ सकता है। अपनी जगह बनाने के लिए उन सबके साथ होशियारी से निपटना होगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
आप पेंडिंग पड़े कई सारे काम को निपटाने वाले हैं। प्रोफेशनल्स किसी कांफ्रेंस या सेमिनार में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। किसी करीबी का साथ मिलने से यह सप्ताह रोमांचक बन सकता है। कोई आपको विशेष मकसद से याद कर सकता है। रोमांटिक स्तर पर कुछ बहुमूल्य समय बिताए जाने की संभावना है। संपत्ति से जुड़े पारिवारिक विवाद को आपसी सहमति से सुलझा लिए जाने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
आर्थिक स्तर पर किए गए प्रयास सफल होने वाले हैं, आमदनी बढ़ने की संभावना है। किसी विशेष काम के खर्च का प्रबंध भी बजट के अंदर ही कर पाने में सक्षम रहेंगे। पेशेवर स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन रहने के कारण आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपका बॉस किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप पर विश्वास जता सकता है। सामाजिक स्तर पर आप किसी का मन बहलाने के काम आने वाले हैं। जीवनशैली में परिवर्तन लाकर अच्छी सेहत की दिशा में कदम बढ़ाने की संभावना है।
 
शुभ अंक: 6
शुभ रंग : बैंगनी
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
किसी के प्रेम में पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रेमी के साथ किसी विशेष जगह की यात्रा पर जाने की उम्मीद है। घरेलू स्तर पर बदलाव किए जाने के विचार को कार्यरूप दे सकते हैं। पेशेवर स्तर पर ज्यादा कुशलता के साथ काम करने का प्रयास किए जाने की संभावना है। पेशेवर कठिनाई को सुलझाने में सफलता हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। कोई बड़ा खर्च टल जाने से राहत महसूस कर सकते हैं। शेप में बने रहने के लिए प्रयास किए जाने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन।

 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी