Weekly Horoscope November 2020 : नवंबर के पहले सप्ताह में किसकी खुलेगी किस्मत, पढ़ें 12 राशियां

* साप्ताहिक भविष्यफल 2 नवंबर से 8 नवंबर 2020
 
मेष
 
छात्रों को अपने प्रयास विफल नहीं होने देने हैं। सेहत के लिहाज से सप्ताह बहुत अच्छा नहीं है और आपको मेडिकल सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। निवेश लाभ देने लगे हैं और आप हो रहे लाभ को फिर से निवेश कर समझदारी का काम करेंगे। हालांकि स्कीम चुनते हुए सावधान रहें, हो सके तो किसी जानकार की सलाह ले लें। जिन जातकों को जीवनसाथी की तलाश है उनके लिए विवाह के उचित प्रस्ताव आ सकते हैं। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बन सकता है। अपने लिए समय निकालने की कोशिश करें। नौकरी या कारोबार से जुड़ी कोई बात आपको लगातार परेशान कर सकती है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पीचा
उपाय : केसर का तिलक लगाएं।

वृषभ
 
कॉम्पिटिशन के लिए आपने जबरदस्त तैयारी की हुई है। इसी तैयारी के बल पर जीत हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सफल रहेंगे। ईमानदारी की कीमत मिलती है, इसी कारण अपना काम ईमानदारी व लगन से करें। आपका काम आपको पहचान जरूर दिलाएगा। धन निवेश करने से पहले आर्थिक योजना जरूर बना लें। जोखिमभरी या चालू स्कीमों पर पैसा न लगाएं। रोमांस की बात बनने के आसार नहीं है, इसी वजह से दिल की बात दिल में ही रखेंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक मामलों में गलतफहमियां विवाद पैदा करवा सकती हैं। आपको अपनी कही बातों की सफाई देनी पड़ सकती है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
उपाय : गाय को चारा खिलाएं।

मिथुन
 
ऐसी कसरत का नियम बनाएंगे, जो आपकी जीवनशैली को रास आएगा। कसरत करते हए स्लिम ट्रिम बने रहेंगे। दूसरों पर अपनी बात थोपने की कोशिश न करें। ऐसा करने पर आपको विरोधाभास का सामना करना पड़ सकता है। अफवाहों से दूर रहें, ये अफवाहें आपको मुसीबत में डाल सकती हैं। छात्र आलस्य और थकान महसूस कर सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा लेकिन सिलेबस पूरा करना है तो समय लगाना ही पड़ेगा। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बीत सकता है। कहीं घूमने जा सकते हैं। आमदनी बढ़ने के योग हैं। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। सहकर्मियों से मदद मिलने के योग हैं। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
उपाय : मछली को दाना डालें। 

कर्क
 
कार्यक्षेत्र में योजनाएं फलीभूत होंगी, उन पर काम करना आसान होगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार त्याग दें। इससे जुड़ा फैसला लेने में थोड़ा संयम बरतें। किसी बात को लेकर अपनी जिद पर अड़े रह सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि जिद छोड़ दें, इससे संबंधों में दूरियां बढ़ती हैं। किसी की भी बात आंख मूंदकर न मानें, अपने विवेक का प्रयोग करें। कठिन परिस्थिति का व्यावहारिक समाधान निकालने की कोशिश करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण लव लाइफ पर नेगेटिव असर पड़ रहा है। कॉमर्स के छात्रों को ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। 

शुभ अंक : 3
शुभ रंग : मेजेंटा
उपाय : मंदिर के शिखर दर्शन करें। 

सिंह
 
सामाजिक जीवन में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। अपने आपको बचाकर चलें। आपकी आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। कानूनी विवाद का फैसला अटक सकता है और आपकी स्थिति दुविधाजनक बनी रह सकती है। छात्रों को अपने संशय दूर करने होंगे। रोमांटिक सितारे बुलंदी पर रहेंगे। लव प्रपोजल या तो मिल सकता है या फिर स्वीकार हो सकता है। नौकरी या बिजनेस में किसी निवेश व लेन-देन के फैसले को लेकर आपके तनाव बढ़ सकते हैं। माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विवाद होने की आशंका है। तोल-मोल कर बोलने की सलाह दी जाती है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लैवेंडर
उपाय : गुड़ खाकर घर से निकलें।

कन्या
 
किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा दरियादिली दिखाने की जरूरत नहीं है। आपको प्रतिद्वंद्वी आप पर हावी हो सकते हैं। प्रेम संबंध में अपनी भावनाएं छिपाएं नहीं, बल्कि उन्हें व्यक्त करें। फिजूलखर्ची न करें, आपका बजट बिगड़ सकता है। कसरत नियमित रूप से करेंगे तभी फायदा होगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र या बिजनेस में नई रूपरेखा बनेगी और आप सफल हो सकते हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। कुछ बड़े फैसले आप ले सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन
उपाय : अपने गुरु के नाम से कुछ पैसा निकालकर गरीब को दें।

तुला
 
व्यवसाय संबंधित अधूरे काम सफलता से पूरे करेंगे। आर्थिक सुख-समृद्धि का आनंद लेंगे। आपकी कमाई के स्रोत बढ़ते दिख रहे हैं। नापसंद लोगों की लगातार आलोचना कर सकते हैं। इसका आपकी छवि पर प्रतिकूल असर ही पड़ेगा। जीवन में आशावादी रवैया अपनाएं। सामाजिक जीवन में मेलजोल बढ़ाएं, लोगों के साथ घुले-मिलें। दोस्तों या परिवार के साथ मौज-मस्ती का प्रोग्राम बन सकता है। लव लाइफ में सहयोग मिल सकता है। पार्टनर के साथ गहराई से सोच-विचार में समय बीत सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : क्रीम
उपाय : सांईं मंदिर जाएं। 

वृश्चिक
 
सेहतमंद रहना है तो संतुलित आहार ही लें। खाने-पीने में परहेज न बरतना बीमारियों की जड़ है। जो काम छोड़ दिया था वही काम फिर से करना पड़ सकता है। यदि ये हालात उभरते हैं तो झिझकें नहीं, वक्त के आगे झुकना ही पड़ता है। आपकी बचत आपके काम आएगी। किसी से बदला लेने का विचार आपके दिलोदिमाग पर हावी हो सकता है। कामकाज में दोस्तों से मदद मिल सकती है। आप पार्टनर से कोई बात न छुपाएं और सच बोलें, इससे आपके संबंध मधुर हो सकते हैं। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नए एग्रीमेंट साइन होंगे। सफलता मिलने के योग हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन
उपाय : लक्ष्मी अष्टकम् श्रवण करें।

धनु
 
व्यावसायिक क्षमताओं के बल पर बेहतर काम मिलेगा, आपकी प्रसिद्धि भी बढ़ेगी। प्रॉपर्टी संबंधित मसले आपके हित में बने रहेंगे। कोई विवाद भी चल रहा हो तो वह सुलझ जाएगा। किसी का शांत स्वभाव आपको अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। आर्थिक रूप से परिस्थिति मजबूत होने के आसार हैं। फिटनेस बनाए रखने के लिए जिम ज्वॉइन करेंगे। कोई नया उपकरण आप खरीद सकते हैं। बिजनेस में परिवार की सहायता से सफलता मिलेगी। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग हैं। मन की बातें या इच्छाएं शेयर करने की कोशिश करेंगे।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : अपोजिट जेंडर वालों को लेदर पर्स या बेल्ट गिफ्ट करें।

मकर
 
जो भी मौके मिलें, उनका प्रयोग अपनी पूरी क्षमता के साथ करें। ऐसे मौके जीवन में बार-बार नहीं आते। तनाव में घिरे संबंधों में सुधार लाने की कोशिश करें। आर्थिक संकट का दौर बना रह सकता है। परिस्थितियों से दो-चार हाथ होना आपका हुनर है। आप इस मुश्किल वक्त से भी पार पा ही लेंगे। सेहतमंद विकल्पों का चुनाव करेंगे। सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए मुश्किल समय है। उनका पाला अड़ियल ग्राहकों से पड़ सकता है। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल सकती है। पढ़ने और कुछ नया सीखने में रुचि लेंगे। नौकरी और बिजनेस को लेकर यात्रा या खर्चा हो सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हल्का पीला
उपाय : पीले फूल पर चंदन लगाकर किसी धर्मग्रंथ पर रखें।

कुंभ
 
आर्थिक मामलों में सुधार होता दिखा रहा है। कमाई के जरिए मिलेंगे। बहुत ज्यादा उत्तेजित रहना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। शांति बनाए रखें। किसी का नुकसान होने पर आपको फायदा हो सकता है। जीवन में ऐसे पल भी आते ही हैं, इसमें ग्लानि की कोई बात नहीं। कुछ लोग आपकी बात सुनने के लिए राजी नहीं हो पाएंगे। कुछ लोगों से फालतू बातों पर तकरार होने की आशंका है। आप अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगे। घर के कामकाज निपटाने के लिए आपको दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। आपके मन में कुछ असामान्य विचार आ सकते हैं, जो आपको खुद ही अच्छे नहीं लगेंगे। सरकारी कामकाज में समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद के योग हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
उपाय : सौंफ वाला पानी पिएं।

मीन
 
कोई आपके काम में लगातार दखलअंदाजी कर अटकलें खड़ी कर सकता है। नापसंद लोगों के बारे में अपनी राय बदलेंगे। वे उतने बुरे नहीं जितना आपको लगता है। सही निवेश के अवसर की तलाश रहेगी। रोमांस की बात बढ़ रही है। आप खुशी के मारे फूले नहीं समाएंगे। लाइफ पार्टनर का मूड खराब रह सकता है। भोजन में सावधानी रखें, कम भोजन करें। ज्यादा मसाले और तले-भुने खाने से परहेज करें। सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। एक्स्ट्रा इनकम या बिजनेस बढ़ाने के लिए आपके दिमाग में कई तरह के आइडिया आ सकते हैं। सरकारी कामों में अड़चन आ सकती है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
उपाय : पान में 1 लौंग और इलायची रखकर हनुमानजी को चढ़ाएं।

ALSO READ: November 2020 Muhurat : सप्ताह के शुभ मंगलमयी मुहूर्त

ALSO READ: November Horoscope 2020 : क्या लाया है नवंबर माह आपके लिए, जानिए 12 राशियों का हाल

ALSO READ: November Birthday : शांत, सौम्य और दयालु होते हैं नवंबर में जन्मे जातक

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी