Weekly Horoscope : 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, यहां पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

* साप्ताहिक भविष्यफल 29 मार्च से 4 अप्रैल 2021 तक

मेष
 
कार्यक्षेत्र में आप किसी ऐसे काम की जिम्मेदारी ले सकते हैं जिसके लिए आप अनुबंधित नहीं हैं। आर्थिक स्तर पर उन्नति के संकेत हैं। व्यायाम के जरिए आप वापस अपना शेप पाने में सफल रहेंगे। आपको अपना सपना पूरा करने के लिए बेस्ट देने की जरूरत है। परिवार का सहयोग आपको कुछ बड़ा सोचने के लिए प्रेरित कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र में पहले टेढ़ा लगने वाला इंसान अब नेकदिल लगने लगेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मरुन
 
वृषभ
 
प्रोफेशनल स्तर पर आप अपने मकसद को पूरा करने में कामयाब होंगे। समय पर लोन मिल जाने से आप किसी शर्मिंदगी से बच सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए पैसे की व्यवस्था करने में सक्षम साबित होंगे। फिटनेस को लेकर उत्साहित लोग इसके लिए जरूरी कदम उठा सकते हैं। किसी के मूड का ख्याल रखना पड़ेगा। जिस ब्रेक के लिए आप आतुर हैं, उसे मिलने की संभावना अधूरी लग रही है। अच्छी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : क्यान
 
मिथुन
 
किसी के व्यक्तिगत जीवन में दखल देना सही नहीं होगा। पैसे बनाने के तरीके को सही से आजमा लेना जरूरी होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। कला के क्षेत्र में काम करने वालों के उपर काम का बोझ रहेगा। दिन-रात एक कर काम पूरा करना पड़ सकता है। सेहत को देखते हुए आपको अपने खान-पान पर सख्ती रखने की जरूरत है। फिटनेस के लिए लाइफस्टाइल में परिवर्तन किए जाने की उम्मीद है। पढ़ाई में किए गए आलस की वजह से आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नारंगी
 
कर्क
 
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी नजर सभी पहलुओं पर देने की जरूरत है। जरूरी नहीं जो सही दिख रहा हो, वही सच हो। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने के जबर्दस्त फायदे नजर आने वाले हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में तनाव महसूस कर रहे लोगों को अपनी समस्या समय के ऊपर छोड़ देना चाहिए। कुछ लोगों को अपनी आर्थिक स्थिति से असंतोष रहेगा। आमदनी बढ़ाने के विकल्प पर विचार कर सकते हैं। आपके कहीं और जाकर रहने वाले फैसले से परिवार को आपत्ति रहेगी।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : फिरोजा
 
सिंह
 
प्रोफेशनल क्षेत्र में आप अपने काम से बॉस को संतुष्ट कर पाएंगे और इससे कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना है। आप जल्द ही कोई महंगी वस्तु खरीदने वाले हैं। सट्टेबाजी से अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है। सेहत संतोषजनक रहने के संकेत हैं। आपके अथक प्रयास और मेहनत से मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। रोमांटिक मनोभाव पूरा होने के संकेत हैं। बिजनेस ट्रिप को मनोरंजक यात्रा में बदल सकते हैं। इसका भरपुर मजा ले सकेंगे।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन
 
कन्या
 
प्यार की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा समझदार और अनुकूल होने की जरूरत है। किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। जाने से पहले उसकी उपस्थिति का पता कर लेना जरूरी होगा। प्रॉपर्टी बेचने का मन बना रहे लोगों को अच्छे खरीददार की तलाश रहेगी। पढ़ाई में ध्यान की कमी का नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने करीबी लोगों से मिलने की लालसा आपको दुखी कर सकती है। घरेलू मामले पर ध्यान देने की जरूरत है। इसे नजरअंदाज करने से बचें।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : मेजेंटा
 
तुला
 
किसी काम के लिए सीनियर आपके ऊपर भरोसा करने वाले हैं। किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप में से कुछ लोगों की सैलरी बढ़ने की संभावना है। फिटनेस के लिए अपनी लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाए जाने की उम्मीद है। आपकी जिंदगी में प्यार आने के संकेत हैं। यदि आप खुद को लाभ के स्थान पर रखना चाहते हैं तो परिस्थिति की नब्ज को पकड़कर रखना जरूरी होगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सुनहरा
 
वृश्चिक
 
आप में से कुछ लोग अपनी आमदनी को स्थिर करने में सफल होंगे। रोमांटिक क्षेत्र में आपके लिए कुछ खास होने वाला है। सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले आरामदायक सफर का आनंद ले सकेंगे। किसी काम को पूरा होने में अभी और वक्त लग सकता है, तैयार रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ बड़ा हासिल करने के लिए अपने आलस को दूर करना होगा। आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत किसी सौदे को हासिल कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : रस्ट
 
धनु
 
आमदनी का कोई विकल्प तलाशने में सफलता मिलने वाली है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा उर्जावान महसूस करेंगे। आप में से कुछ लोग रोमांटिक जीवन का आनंद ले सकते हैं। आज का दिन प्यार-मोहब्बत के नाम रहने के संकेत हैं। ज्यादा समझदारी दिखाने का कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा। परिणाम अनअपेक्षित रहेगा। पढ़ाई कर रहे लोगों का अधिकांश समय एक्सट्रा केरिकुलर एक्टिविटी में जाएगा और इसका फायदा मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : टीयल
 
मकर
 
प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके ऊपर जिस काम के लिए भरोसा दिखाया गया है, उसे समय पर पूरा करना कठिन लग रहा। सामाजिक क्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंद्वी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकता है। किसी हेल्थ कांशियस लोगों के ग्रुप में शामिल होने की अनिच्छा से वापस फिट होने का मौका गंवा सकते हैं। इस सप्ताह घूमने जाना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, सतर्क रहें। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ने की संभावना है। आप ताजगी और ऊर्जा से भरे रहेंगे।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : इंडिगो
 
कुंभ
 
ऑफिस छोड़ने से पहले पेंडिंग पड़े काम को पूरा कर लेना जरूरी होगा ताकि कल अच्छी शुरुआत कर सकें। कुछ खास काम संपन्न करने की खुशी में छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। परिवार में कोई पार्टी या समारोह आयोजित किए जाने की संभावना बन रही है। किसी के लिए दिल की धड़कन रफ्तार पकड़ने वाली है। प्रेम में पड़ सकते हैं। ओवरनाइट पिकनिक या गांव की सैर पर जाने की संभावना है। इस पल का जमकर मजा लेंगे।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नारंगी
 
मीन
 
उच्च शिक्षा की संभावना बन रही है। किसी बड़े कॉलेज में जा सकते हैं। लवर इस सप्ताह आपके लिए कुछ खास करने वाला है। यादगार समय बिताने का अवसर मिल सकता है। वेकेशन पर जाने की संभावना बन रही है, अपना बैग तैयार रखें। पैसे को लेकर आ रही समस्या दूर होगी। सेहत अच्छी रहने के संकेत हैं। जॉब की तलाश में लगे लोगों के लिए यह सप्ताह लकी साबित होगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में सबके साथ अच्छा संबंध आपके लिए बेहद मददगार साबित होने वाला है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला

ALSO READ: होली के बाद प्रारंभ होगा 'नव संवत्सर', जानिए कैसा रहेगा नया वर्ष

ALSO READ: 64 योगिनियों में से एक कामेश्वरी योगिनी
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी