29 जनवरी से 4 फरवरी 2018 : साप्ताहिक राशिफल

राशिफल : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं... 
मेष
 
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
आप अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी मानसिक दशा खुशी और दु:ख दोनों ही भावों से गुजरती रहने वाली है। कार्यस्थल पर बॉस की अवहेलना के शिकार हो सकते हैं। पढ़ाई के मामले में आ रही समस्या को हल कर देने वाले किसी इंसान की तलाश पूरी होने की संभावना है। रोमांटिक रिश्ते में आप मजबूती से बंध गए हैं इस रिश्ते से निकल पाना आपके लिए असंभव प्रतीत हो रहा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : नेवी ब्लू
 
वृषभ
 
(अप्रैल 21-मई 20)
 
किसी प्रभावशाली इंसान से मदद मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। आपके घर कोई मेहमान आने वाला है जिससे माहौल खुशनुमा बन जाने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोग किसी समारोह का आयोजन करने वाले हैं। प्रेम संबंध कायम होने की प्रबल संभावना है। सड़क मार्ग से आसपास के पर्यटन स्थलों पर जाना रोमांचक साबित होने वाला है। पेशेवर तौर पर खुद को स्थापित करने में कामयाब हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गुलाबी
 
मिथुन
 
(मई 21-जून 21)
 
पढ़ाई के स्तर पर अच्छा करने की उम्मीद है। घर में खुशहाली कायम करने के लिए आप कोई भी कदम उठा सकते हैं। नवविवाहित जोड़े एक-दूसरे के साथ से आनंदित महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ कुछ निजी समस्या का जिक्र करके आप अपने मन को हल्का कर सकते हैं। कोई बड़ा काम कर आप अपना पेशेवर रुतबा बढ़ाने वाले हैं। लोन की इच्छा रखने वाले लोगों को बिना किसी विशेष कठिनाई के सफल रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : कॉफी
 
कर्क
 
(जून 22-जुलाई 22)
 
आप ने हाल में ही जिस किसी काम की शुरुआत की है उसका बेहतर परिणाम आने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर जिस सफलता का आपको इंतजार था, जल्द ही आपके खाते में आने वाला है। वित्तीय स्तर पर स्थिति में सुधार की उम्मीद है। लंबे समय से जिस बीमारी से जुझते आ रहे थे, अब राहत मिल जाने की संभावना है। नवविवाहितों के बीच धीरे-धीरे रिश्ता मजबूत होता नजर आ रहा है। आपको जी खोलकर रोमांच का अनुभव करने वाला मौका मिलने जा रहा है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
 
सिंह
 
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
पढ़ाई के स्तर पर आपकी कठिन मेहनत का परिणाम मिलने वाला है। किसी की सलाह पर पैसे निवेश करना फायदेमंद रहने वाला है। बाहरी हस्तक्षेप से आजाद होकर शांतिपूर्ण फैमिली लाइफ का मजा ले सकते हैं। किसी पार्टी या समारोह के आयोजन में जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। मुश्किल अवसर पर आप अपने जीवनसाथी के लिए महत्वपूर्ण सपोर्ट साबित होने वाले हैं। अपनी योजना को आकार देने का समय आ गया है, काम की शुरुआत कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन
 
कन्या
 
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
परिवार के बुजुर्ग के साथ वक्त बिताने का मौका निकाल सकते हैं। आप में से कुछ लोग अपने सहकर्मियों के सामने गलत उदाहरण पेश कर सकते हैं। समय पर लोन अदायगी को लेकर सचेत रहें, डिफॉल्टर होने का खतरा है। मन परेशान रहने के कारण एक छोटी सी बात पर गुस्सा हो सकते हैं। कोई महंगा सामान जल्दबाजी में खरीदने से बचें। आप में से कुछ लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए अच्छे मेजबान की भूमिका निभाकर प्रशंसा के हकदार हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 
तुला
 
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
आपको भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद है। मंदी के बावजूद आपकी नौकरी की तलाश पूरी होगी। कुछ व्यापारियों का काम खूब फलने की संभावना है। कई उद्योगकर्मी अपने उद्योग को ऊंचाई पर ले जाने के लिए लीज या साझेदारी का सहारा ले सकते हैं। लोन चुकता करने को लेकर विशेष चिंता करने की कोई बात नहीं है, आप आसानी से इसे पूरा करने में सक्षम रहेंगे। खुद को ज्यादा महत्व देने वाली आपके जीवनसाथी की फितरत अब बदलने वाली है। घरेलू स्तर पर सकारात्मकता कायम रहेगी।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : क्रीम
 
वृश्चिक
 
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
पढ़ाई का दबाव आपके ऊपर बढ़ने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपका मूड अच्छा रहने वाला है। आप अपने साथ सहकर्मियों को भी उत्साहित रखने में सफल हो सकते हैं। इन्सेंटिव या बोनस मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्तर पर आ रही समस्या दूर होती नजर आ रही है। लंबे समय से डॉक्टरी चक्कर में पड़े लोगों के लिए राहत की खबर हो सकती है। आपके लिए प्यार में पड़ना उतना आसान नहीं रहने वाला है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : लाल
 
धनु
 
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
वित्तीय समस्या का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन ये अस्थायी समस्या है। जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। पेशेवर लोग देर तक ऑफिस में फंसे रह सकते हैं। घरेलू समस्या से मुक्त होने के लिए कोई जोखिम उठाए जाने की संभावना है। प्रेमी आपके प्रति अपनी भावना जताने के लिए बहुत रोमांटिक प्लान कर रहे। आपके ऊपर प्यार की वर्षा संभव है। यदि आप कोई नया वाहन खरीदने जा रहे हैं तो जल्द ही अपने लिए मॉडल सिलेक्ट कर लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। संपत्ति के मामले में धोखा खाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
 
मकर
 
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
काम के स्तर में बदलाव लाने का सुनहरा अवसर मिलने वाला है। आपका आकर्षक व्यक्तित्व और मृदुभाषी होना किसी को आपका कायल बनाने वाला है। शादीयोग्य लोगों की तलाश पूरी होने वाली है, शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात की उम्मीद है, जो काफी रोमांचक और यादगार साबित होगा। लोगों से बातचीत का सिलसिला शुरू कर आप आसपास की गतिविधियों की जानकारी रख सकते हैं। किसी पार्टी में बुलाए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सिल्वर ग्रे
 
कुंभ
 
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
परिवार के लोगों को आपकी जरूरत रहने वाली है, उनके लिए उपस्थित रहने का प्रयास कर सकते हैं। सामाजिक बैठक का मुख्य केंद्र बनने की उम्मीद है। किसी को आपसे बहुत ज्यादा उम्मीद है, उसका विश्वास बनाए रखने का प्रयास कर सकते हैं। अपने रोमांटिक जीवन को जीवंत बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समय देना शुरू कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर आपके द्वारा ले गए फैसले की जांच संभव है। आप में से कुछ लोगों के ऊपर टीम को लीड करने का भार आ सकता है। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी
 
मीन
 
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
आप जो कुछ भी कर रहे हैं उसी में खुशियां तलाशने का प्रयत्न कर सकते हैं। नई नौकरी में आपके काम की शुरुआत शानदार रहेगी। कंपनी का काम बढ़ाकर आप अपना रुतबा कायम कर सकते हैं। जो आपके विचारों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है, आप उसके साथ गलत नहीं कर सकते। यदि आप ऊपरी कमाई कर रहे हैं, तो दूसरों को भी साझेदार बनाने का प्रयत्न रहेगा। भविष्य को ध्यान में रखकर कहीं निवेश किए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : पीच

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी