April Weekly Horoscope: इस सप्ताह किन राशि वालों की किस्मत देगी साथ, पढ़ें अपना भविष्यफल

Weekly Horoscope For All Zodiac Signs
 

  (साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अप्रैल 2021) 
 
मेष
 
शादीयोग्य लोगों को मनपसंद जोड़ीदार मिल जाने की उम्मीद है। घर में कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। लवर के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। कोई एडवेंचर्स ट्रिप आपको थका सकती है। अपने किसी शौक को गंभीरता से लेना शुरू करेंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में अपेक्षा से भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। इस सप्ताह आप पहले से अधिक फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी मानसिक बोझ से जल्द ही छुटकारा मिलने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : रोजी ब्राउन

वृषभ
 
रोमांटिक शाम के लिए तैयार रहें। आप वैकेशन के मूड में हैं और किसी खूबसूरत जगह जाने की योजना बना सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर किया गया कोई वादा पूरा करने में सफल रहेंगे। आपके प्रयास से फिट और सेहतमंद रहना संभव होगा। पढ़ाई के क्षेत्र में कोई सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। परिवार और दोस्तों के साथ कुछ रोमांचक प्लान कर सकते हैं। लवर आपके रोमांटिक मिजाज पर अपेक्षित प्रतिक्रिया देने वाला है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन

मिथुन
 
अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। साफ-सफाई के प्रति सजग रहें। किसी अधूरे काम की वजह से ऑफिस में ज्यादा वक्त देना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी सेल के लिए अनुकूल स्थिति रहेगी। किसी गोपनीय बात को लेकर दृढ़ रहना होगा, भावुक होने से मामला बिगड़ सकता है। लवर के साथ वक्त बिताना आपके लिए टॉनिक का काम करेगा। कोई आपको पर्यटक स्थल पर साथ चलने के लिए प्रेरित कर सकता है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन

कर्क
 
किसी खास के घर आने से परिवार में उत्साह का माहौल रहने की संभावना है। परिवार के साथ लंबी ड्राइव पर जाने से ताजगी और आपसी सौहार्द का अनुभव होगा। लोन लेने में कोई व्यवधान नहीं रहेगा। दूसरों की सहायता करना आपका स्वभाव है, जल्द ही इसका लाभ मिलने वाला है। प्रोफेशनल स्तर पर लंबी छलांग लगाए जाने की उम्मीद है, तैयार रहें। प्रोफेशनल्स अपना क्लाइंट बढ़ाने में सफल रहेंगे।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पीच

सिंह
 
आमदनी बढ़ने की संभावना है। आर्थिक मजबूती रहेगी। किसी नए वेंचर को शुरू करने के लिए पैसे के लिए सोचना नहीं पड़ेगा। सैलरी पर काम करने वालों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है। कोई समस्या सुकून छीन ले, इससे पहले उसे हल कर लेना आवश्यक होगा। किसी शारीरिक समस्या से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है। आप में से कुछ लोग नियमित व्यायाम करने में सक्षम रहेंगे।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा फिरोजा

कन्या
 
नवविवाहितों के बीच आपसी रिश्ते मजबूत रहेंगे। बच्चों की वजह से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आप में से कुछ लोग नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। नियमित एक्सरसाइज का फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है। कोई आपको चांद-तारे लाने का वादा कर सकता है, लेकिन आंख मूंदकर भरोसा करना सही नहीं होगा। कोई महंगा उपकरण खरीदने में सक्षम होंगे। निवेश के मामले में किसी से मिली सलाह फायदेमंद साबित होने वाली है। लवर के साथ रोमांटिक शाम बिताए जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मरुन

तुला
 
परिवार में खुशी और शांति बनाए रखने में सफल रहेंगे। एक छोटी सी यात्रा से बड़ा बदलाव महसूस करेंगे। मानसिक सुकून और ताजगी का एहसास होगा। अपने करियर को लेकर स्पष्ट सोच बनाने की जरूरत है। पढ़ाई में फोकस बनाए रखना आसान होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है। पैसे और खरीददारी के मामले में जल्दबाजी सही नहीं होगी। ऐसा काम न करें जिसके लिए आपको पछताना पड़े। डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज करना महंगा साबित हो सकता है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गहरा हरा

वृश्चिक
 
प्रोफेशनल क्षेत्र में जिनसे आपको जरूरत है, उससे अच्छा संपर्क बनाकर रख सकते हैं। अच्छे बार्गेनिंग स्किल की बदौलत किसी डील को पाने में सफलता मिल सकती है। रेगुलर एक्सरसाइज से फिटनेस बरकरार रखना संभव होगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम की गति बनाए रखने में सक्षम रहेंगे। घर में करीबी लोगों और दोस्तों के लिए कोई आयोजन किए जाने की संभावना है। किसी खास जगह जाना और लोगों से मिलना-जुलना आपको प्रसन्न रखेगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : कॉफी

धनु
 
किसी परियोजना से पहले आपको उसे लेकर ढेर सारी तैयारी करनी होगी व मानसिक व्यस्तता रहेगी। किसी की सलाह मानकर ऐसी जगह निवेश करने से बचें, जहां से बताया गया रिटर्न मिलने की संभावना कम हो। दूर से लुभावनी लगने वाली चीज भ्रामक भी हो सकती है। किसी सामाजिक काम से जुड़ने की संभावना है। घर में किसी पार्टी या समारोह के आयोजन में व्यस्त रहने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बेजी

मकर
 
प्रेमी अपने किए हुए वादे से मुकर सकता है। आप में से कुछ लोगों को ऑफिशियल ट्रिप पर जाना पड़ेगा। सक्रिय जीवनशैली अपनाकर शेप में बने रह सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर कोई आपको परेशान करने का प्रयास कर सकता है। किसी गलत निवेश के कारण आर्थिक स्तर पर परेशानी रहने की आशंका है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : फिरोजा

कुंभ
 
बाहर रहने वाले किसी पारिवारिक सदस्य से मिलने जाने की उम्मीद है। घर में किसी की सकारात्मक सोच पूरे माहौल को खुशनुमा बनाकर रख सकती है। लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा। फिटनेस के लिए किया गया प्रयास सफल होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी दक्षता से किसी मुश्किल काम को पूरा कर सकेंगे। किसी नए वेंचर से जल्द ही आमदनी आने की शुरुआत हो सकती है। पढ़ाई के क्षेत्र में आपको किसी से भरपूर सहयोग मिलने वाला है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : केसरिया

मीन
 
लव लाइफ में जीवंतता लाने का आइडिया पार्टनर को भी पसंद आने वाला है। पुराने किसी साथी से मिलकर कुछ सकारात्मक होने की संभावना है। यात्रा के दौरान अपनी गति का ध्यान रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति पर नियंत्रण बनाकर रख सकते हैं। कोई प्रभावशाली इंसान आपकी हिफाजत कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपको अपना दायरा बढ़ाने का अवसर मिलने वाला है। परिवार में किसी का सहयोग मिल जाने से आप बहुत सारा समय बचा पाएंगे।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गहरा लाल


ALSO READ: मासिक राशिफल अप्रैल 2021 : जानिए April माह में किन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद

ALSO READ: April Birthday Horoscope : रोमांटिक और खूबसूरत होते हैं अप्रैल माह में जन्मे जातक

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी