Weekly Horoscope : किस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह रहेगा खास, जानिए

(साप्ताहिक राशिफल : 14 जून से 20 जून 2021 तक) 
 
मेष
 
हो सकता है आपको अपने काम के लिए सुनना पड़ जाए लेकिन आप इसे सीखने का एक मौका समझ सकते हैं। कुछ पहलुओं पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित होगा। इस सप्ताह आप जिस किसी काम को अपने हाथ में लेंगे, उसमें सफल होने की पूरी उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर से किसी गलती को बिना समय बर्बाद किए ठीक कर लेना हितकर होगा। सामाजिक क्षेत्र में किसी इंसान के साथ उत्पन्न हुई खराब परिस्थिति को डिप्लोमेटिक तरीके से निपटा सकते हैं। वर्तमान परिस्थिति में बचत पर जोर देना आवश्यक लग रहा है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नारंगी

वृषभ
 
जहां से आपको कोई उम्मीद नहीं थी, वहां भी प्यार मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आहिस्ता-आहिस्ता तरक्की की राह पर आगे बढ़ते जाएंगे। किसी के प्यार में पड़ने के संकेत हैं। रिश्ता आगे बढ़ सकता है। शादी के लिए मिले प्रपोजल को लेकर गंभीर होने की उम्मीद है। यदि आप छींटाकशी में शामिल रहे तो आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा निवेश का अवसर मिलने वाला है, बिना देरी किए अवसर का लाभ लें।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : लैवेंडर

मिथुन
 
जो आपको असंभव प्रतीत हो रहा था, उस काम को पूरा कर आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे। प्रोफेशनल स्तर पर आप अपनी काबिलियत साबित करने में सफल साबित होंगे। कार्यक्षेत्र की किसी जटिलता को सुलझाना आपके लिए बाएं हाथ का खेल हो सकता है। फ्रीलांसर को जल्द ही अच्छी आमदनी वाला कोई असाइनमेंट मिलने की उम्मीद है। किसी सीक्रेट लवर से गिफ्ट मिलने के संकेत हैं। फैमिली गैदरिंग की वजह से अपने रिश्तेदारों और भाई-बहनों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप सतर्क नहीं रहे, तो कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : रोज 

कर्क
 
पढाई के क्षेत्र में कोई नया अवसर मिलने की संभावना बन रही है। कुछ बड़ा हासिल करने के लिए बस आपको इंतजार करने की जरूरत है, दिल थामकर बैठें। कोई बड़ा सौदा फाइनल करने से पहले आपको वित्तीय शर्त को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। प्रोफेशनल स्तर पर कागजी काम में कुछ कमी रह जाने की संभावना है। आपका बदला हुआ कार्यक्रम प्रेमी से मिलने के प्लान पर पानी फेर सकता है। परिवार का कोई सदस्य आपके ऊपर से घरेलू काम का बोझ हल्का करने वाला है। समझदारीपूर्ण खान-पान से फिट रहना संभव हो सकता है। पुरानी यादों में डूबे रहने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन

सिंह
 
कार्यक्षेत्र में कोई आपके आधिकारिक काम पर पैनी नजर रख सकता है। कोई आपका नजरिया समझ नहीं पा रहा है। इस बात को लेकर आपको ठेस पहुंचने वाली है। पढ़ाई में कमजोर प्रदर्शन आपको जमकर मेहनत करने के लिए प्रेरित कर सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में लापरवाह व्यवहार आपको परेशानी में डाल सकता है। गृहिणियों को दिनचर्या के काम से बोरियत महसूस हो सकती है, बदलाव के लिए वे कुछ कर सकती हैं। वर्तमान परिस्थिति में आपका लवर रोमांटिक विचारों से दूर रहने वाला है। किसी नए परिचित के साथ अच्छे से घुलने-मिलने का प्रयास कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सफेद

कन्या
 
किसी काम में आगे बढ़ने के लिए आपको पहले मन बनाना होगा फिर उस पर आगे बढ़ने का प्रयास करें। किसी नई जगह को देखने का अवसर मिलने की वजह से उत्साहित रहेंगे। आप अपने बेहतर काम की बदौलत कार्यक्षेत्र में उच्च श्रेणी में पहुंचने वाले हैं। परिवार की तरफ से आपको बेशुमार प्यार मिल सकता है। आपके जीवन में प्यार बस एक फोन कॉल का इंतजार कर रहा है। अच्छी आर्थिक स्थिति रहने की वजह से आप कुछ मनचाहा खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी गतिशीलता का असर औरों पर भी होने वाला है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लाइट ग्रे

तुला
 
भले ही आपके सामने कोई समस्या हो किसी और का बकाया समय से लौटाने का प्रयास करेंगे। किसी के यहां अच्छे स्वागत के बावजूद ज्यादा दिन तक ठहरना सही नहीं होगा। प्रोफेशनल स्तर पर बहुत कुछ खास होने वाला है, आप अपनी अनभिज्ञता से इस मौके को गंवा सकते हैं। वर्तमान समय में बेवजह की खरीदारी से बचना सुरक्षित रहेगा। परिवार से दूर रहने वाले परिवार के साथ रहने के लिए आ सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग से सही समय पर मिली सलाह आपके रिश्ते को बचा सकती है। पढ़ाई के क्षेत्र में आप अपना बेस्ट देने का प्रयास करने वाले हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : ब्राउन

वृश्चिक
 
आपके मित्र एक हद तक ही आपकी मदद कर सकते हैं, अत: बेवजह ज्यादा बोझ डालने की कोशिश न करें। किसी ऐसे काम में शामिल होने से बचें जिसके लिए बाद में पछताना पड़ सकता है। छुट्टी बढ़ा दिए जाने से बोरियत महसूस करने वाले हैं। पढ़ाई के स्तर पर एकाग्रता की कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस को आपसे बेहतर परिणाम की अपेक्षा हो सकती है। इसमें सफल होने का प्रयास करें। प्रेम-प्रसंग में थोड़ी निराशा संभव है। कोई आपके निजी मामले में ताक-झांक करने का प्रयास कर सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : रोज

धनु
 
इस सप्ताह चीजें आपके अनुकूल रहने से आप बेहद रोमांचित मूड में रहने वाले हैं। प्रोफेशनल स्तर पर आपको अपने ओहदे की सार्थकता साबित करने की जरूरत है। किसी के प्रति आपकी अच्छाई का पूरा सम्मान हासिल होने वाला है। करीबी लोगों के साथ खुशनुमा वक्त गुजारने का अवसर मिल सकता है। नई जगह पर जाने की इच्छा रखने वाले काम से छोटा-सा ब्रेक ले सकते हैं। आपके पार्टनर को आपसे रोमांटिक लेवल पर कुछ अपेक्षा रहने के संकेत हैं, इसे समझने का प्रयास करें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मेजेंटा

मकर
 
यदि आप चाहते हैं कि कोई काम सुचारु रूप से चलता रहे, तो इसके लिए आपको स्वयं पहल करना होगी। सेहत को लेकर लापरवाही महंगी पड़ सकती है। सहकर्मी अपनी किसी प्रोफेशनल परेशानी के लिए आपसे मदद मांग सकते हैं। आपको राहत महसूस करने के लिए परिवार किसी भी हद तक जाने का प्रयास कर सकता है। आपकी स्वतंत्र सोच रोमांटिक रिश्ते में अड़चन डालने वाली है। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ सकता है। पुराने घर के रेनोवेशन के लिए सेविंग करना शुरू करेंगे।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : हरा

कुंभ
 
कुछ नया प्रयास करने के कारण आपके लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान में जिस किसी असाइनमेंट से परेशान हो सकते हैं, बीच में ही छोड़ देने की नौबत आ सकती है। बचत को लेकर सतर्क रहना आपकी प्राथमिकता में शामिल होने वाला है। अपेक्षित एरियर मिलने का वक्त नजदीक आ गया है, जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में किसी पार्टी के आयोजन को लेकर उत्साहित और व्यस्त रहने वाले हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सफेद

मीन
 
किसी ऐसे इंसान की जबर्दस्त मेहमानवाजी करेंगे, जो कहीं दूर से आपसे मिलने के लिए आया है। यदि आप अपने काम को लेकर दबाव महसूस कर रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि कुछ गलत हो रहा है तो आपको इसे डिस्कस करना चाहिए। यदि आप अपने शर्मीले स्वभाव को छोड़कर किसी शो या समारोह में प्रदर्शन करेंगे तो लाइमलाइट में आ सकते हैं। अपोजिट जेंडर के किसी इंसान को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे, तो बात बन सकती है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पिच 


ALSO READ: संत कबीर के लोकप्रिय दोहे, यहां पढ़ें...

ALSO READ: कब है मां धूमावती प्रकटोत्सव: धूमावती माता कौन हैं, जानिए कथा और पर्व का शुभ मुहूर्त

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी