Weekly Horoscope (21-27 June 2021): कैसा होगा आपके लिए नया सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल

(साप्ताहिक राशिफल : 21 जून से 27 जून 2021 तक) 
 
 
मेष
 
प्रोफेशनल स्तर पर स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका महत्व बढ़ने की उम्मीद है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी सकारात्मक छवि बनाने में कामयाब रहेंगे। लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। रोमांटिक स्तर पर आपके लिए आनंदित होने वाला समय है। आपका पार्टनर मिल सकता है। आर्थिक स्तर पर सुरक्षित रहने के लिए बचत को प्राथमिकता देने की जरूरत है। कुछ शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए आपको परहेज की जरूरत है, इसका ध्यान रखें। इस सप्ताह आपको काफी फील्ड वर्क करना पड़ सकता है। यात्रा के लिए तैयार रहें।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद

वृषभ
 
किसी गेट टुगेदर के लिए बुलाए जा सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहने के कारण आपकी लव लाइफ बेहद खूबसूरत रहने वाली है। प्रोफेशनल स्तर पर काम टालते जाना आपके लिए समस्या बन सकती है। समझदारी से काम लें। आर्थिक स्तर पर तैयार रहें। इस सप्ताह ज्यादा खर्च होने की संभावना है। सेहत को लेकर थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा लेकिन अंतत: सबकुछ अनुकूल रहने की अपेक्षा रख सकते हैं। आपके द्वारा की जाने वाली यात्रा थका देने वाली साबित होगी। आपको अपनी संकीर्ण मानसिकता छोड़कर शेयरिंग के महत्व को समझना होगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लैवेंडर

मिथुन
 
जिस काम को आप कभी टाल रहे थे, इस सप्ताह उसे पूरा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनअपेक्षित रूप से किसी की मदद मिल जाने से आपका काम आसान हो जाएगा। वर्दीधारी जॉब वालों को ट्रांसफर मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में सुस्त पड़े मुद्दे को उठाने का प्रयास करेंगे। लोगों की तरफ से मिश्रित प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। रोमांटिक स्तर पर अनुकूल समय रहने की संभावना है। कहीं यात्रा करने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलने से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। सेहत संतोषजनक रहने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद

कर्क
 
पढ़ाई के क्षेत्र में आप अपनी प्लानिंग के अनुसार आगे बढ़ते रहेंगे। जिन्हें प्यार की तलाश थी, वे इस दिशा में पहला कदम बढ़ा सकते हैं। आपको कहीं से टूर पैकेज मिलने की संभावना है। रोमांचक ट्रिप के लिए तैयार रहें। सहकर्मी का व्यवहार आपको मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। बेहतर होगा कि दूरी बनाकर चलें। कोई आपको गलत मार्गदर्शन देने का प्रयास कर रहा है और आप उसका गेम प्लान समझने में सफल रहेंगे। आप अपने प्रयास से सेहत दुरुस्त रखने में कामयाब रहने वाले हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला

सिंह
 
कार्यक्षेत्र में आपका टेस्ट लिया जा रहा है इसलिए विशेष सतर्क रहना जरूरी है। किसी के साथ हुए ऑफिशियल मीटिंग से आपको पढ़ाई के स्तर पर अच्छा लाभ मिलने वाला है। परिवार में खुशी और शांति देखकर आप सुकून महसूस कर सकते हैं। वित्तीय स्तर पर आपकी आमदनी और खर्चा दोनों ही ज्यादा हो रहा है। समझदारी से काम लेने की जरूरत है। जिसे आप मन ही मन चाह रहे थे, उसका ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रहेंगे।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लेमन

कन्या
 
इस सप्ताह आप किसी बड़े समारोह के आयोजन की तैयारी में व्यस्त रहने वाले हैं। आपके द्वारा शुरू किए गए व्यायाम का उत्साहजनक परिणाम देखने को मिल सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र के किसी जटिल काम को लेकर व्यस्तता रहेगी। किसी जगह निवेश करने को लेकर असमंजस की स्थिति हो सकती है। बेहतर होगा थोड़ा और गंभीरता से सोचा जाए। लव लाइफ में रोमांच बनाए रखने के लिए आपको इसमें नयापन बरकरार रखना होगा। किसी पारिवारिक मसले पर समय देने की जरूरत है। देर होने से समस्या हो सकती है। कोई सर्विस लेने से पहले उसकी कीमत जान लेना जरूरी होगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : कॉफी

तुला
 
रूटीन लाइफ में बदलाव का आनंद लेने का समय आ गया है। वैकेशन प्लान कर सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को बचपन के दोस्त से मिलने का अवसर मिलने वाला है। लवर के साथ जिस तरह रिश्ते में गहराई बढ़ रही है, आप इसे और आगे ले जा सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ रोमांचक समय बिताने वाले हैं। आपके द्वारा बुक की गई प्रॉपर्टी का पजेशन जल्द ही मिलने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र में सीनियर की सलाह से आपका काम आसान हो जाने वाला है। आर्थिक स्तर पर सुरक्षित रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मेजेंटा

वृश्चिक
 
बदले हुए वातावरण में अच्छा स्वास्थ्य बनाकर रखना आपके लिए आसान होगा। आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। आर्थिक रूप से मजबूत होने की उम्मीद रख सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है। आपको इसे मेंटेन रखने की जरूरत होगी। आपकी पहल से घर में चल रहे तनाव को खत्म किया जा सकता है। कोई आपकी लव लाइफ को बर्बाद करने का प्रयास करेगा लेकिन आप उससे एक कदम आगे रहेंगे। लगातार यात्रा में रहना यदि टाल सकते हैं, तो बेहतर होगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नारंगी

धनु
 
यदि आपको कोई पसंद है तो उसके करीब जाने का प्रयास करना होगा। प्रेमी जोड़े शादी के बंधन में बंधने का मन बना सकते हैं। आप में से कुछ लोग जल्द ही वैकेशन पर निकलने का प्लान कर सकते हैं। जिन लोगों को अच्छे अकोमोडेशन की तलाश थी, इस सप्ताह उन्हें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। किसी अनअपेक्षित स्रोत से आमदनी होने के संकेत हैं। आर्थिक स्तर पर मजबूती आने की उम्मीद है। कोई पुरानी बीमारी दुबारा परेशान कर सकती है। पढ़ाई के क्षेत्र में आप अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पिच

मकर
 
इस सप्ताह आपको दोस्तों के साथ रोमांचक समय बिताने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्वत: उत्पन्न हुई परिस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में अपनी पढ़ाई के जरिये किसी को प्रभावित करना आपके लिए कठिन नहीं रहेगा। समझदारीपूर्ण खर्च करने की वजह से आप आर्थिक स्तर पर सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। बचपन के दोस्त से मिलने का संयोग बन रहा है। यादगार पल बिता सकते हैं। सेहत को लेकर आपकी सजगता बढ़ने वाली है। स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मरुन

कुंभ
 
कुछ ऐसे विकल्प तलाश करके रखें, जो वक्त आने पर सहूलियत दे सके। अपने किसी शौक को पूरा करने के लिए आप पैसा जुटाने में सफल रहने वाले हैं। जिन लोगों पर आलस हावी हो रहा था, उन्हें इस सप्ताह इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र का मौजूदा काम आपके लिए कठिन साबित हो सकता है। पढ़ाई के स्तर पर आप अधिक से अधिक मेहनत करना शुरू करने वाले हैं। परिवार में कुछ समस्या बनी रहेगी लेकिन आप उसका निपटारा करने का भरसक प्रयास करेंगे।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : क्रीम

मीन
 
प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं। अनवरत अच्छा परिणाम देकर और लगन से काम करने के कारण आपका करियर ग्राफ ऊपर जाता नजर आ रहा है। पढ़ाई के क्षेत्र में किसी की मदद करना आपके लिए भी फायदेमंद साबित होने वाला है। प्रेमी के साथ अच्छी शाम गुजार सकते हैं। जल्द ही वैकेशन पर जाने की संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में अच्छी पकड़ बनाने का कई लाभ मिलने वाला है। जिस तरह सेहत को लेकर मेहनत कर रहे हैं, उससे कोई भी समस्या नहीं रहेगी।

शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन

ALSO READ: June Birthday Facts : जून महीने में हुआ है जन्म तो कैसा होगा आपका व्यक्तित्व, जानिए

ALSO READ: June 2021 : जून माह के तीज, त्योहार, व्रत, उपवास और दिवस
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी