Weekly Rashifal : नए सप्ताह में किन लोगों के खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, पढ़ें 12 राशियां

Weekly Rashifal April 2020

जानिए नए सप्ताह के सितारे (30 मार्च से 5 अप्रैल 2020)
 
मेष-
 
किसी को आपकी काफी परवाह है। किसी के इसी केयरिंग व्यवहार को देखते हुए आप खुशी महसूस करेंगे। आप किसी इवेंट को देखना चाहते हैं लेकिन डेट्स की समस्या के चलते इवेंट में हिस्सा लेना मुश्किल हो सकता है लेकिन चिंता न करें। इवेंट की तिथियों में बदलाव कराने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय थोड़ा मुश्किल है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गाढ़ा नीला
 
वृषभ-
 
काफी समय से आप किसी चीज के सकारात्मक परिणाम आने का इंतजार कर रहे हैं। खुश हो जाइए, क्योंकि इस हफ्ते चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। करियर के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को अपने काम से प्रभावित करने में कामयाब होंगे। सेहत के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लेमन
 
मिथुन-
 
आपका स्वभाव काफी अच्छा है। अपने इसी स्वभाव के चलते आप दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। करियर के लिए समय मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी मुद्दे को लेकर समस्या हो सकती है, सतर्क रहें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा लेकिन आप और अच्छे परिणाम की इच्छा करेंगे।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : पीच
 
कर्क-
 
आपको इस समय किसी के साथ बात करने की सख्त जरूरत है इसलिए इस समय इस चीज से भागने की कोशिश न करें। करियर के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर लंबे समय से चला आ रहा किसी चीज का इंतजार अब खत्म होगा। कार्यक्षेत्र पर इस हफ्ते चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गोल्डन
 
सिंह-
 
किसी निजी समस्या को हल करने में समय लगेगा इसलिए जल्दबाजी दिखाने से बचने की कोशिश करें। सेहत को लेकर समय ठीक है। किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाना फायदेमंद रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते समय अपनी बुद्धि से काम लें। करियर को लेकर सतर्क रहें।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : क्रीम
 
कन्या-
 
जोश में कही गई किसी बात के कारण आपके दोस्त और करीबी आपसे नाराज हो सकते हैं इसलिए इस सप्ताह कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोच लें। करियर के लिए समय थोड़ा कठिन है। कार्यक्षेत्र पर अपने किसी सीनियर की अनिश्चितता के कारण असमंजस की स्थिति में रहेंगे।
 
शुभ अंक : 12
शुभ रंग : गुलाबी
 
तुला-
 
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आप अपना रास्ता ढूंढने में कामयाब होंगे। करियर के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। पढ़ाई के लिए यह हफ्ता काफी महत्वपूर्ण रहेगा। पढ़ाई में कई अच्छे मौके मिलेंगे। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के लिए ऐसे ही मेहनत करते रहें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
 
वृश्चिक-
 
सफलता पाने के लिए चीजों को अपने हाथ में लेकर चलना आपके लिए फायेदमंद रहेगा। सेहत को लेकर सप्ताह अच्छा है। नियमित व्यायाम कर वजन को नियंत्रित करने में कामयाब होंगे। किसी अच्छे काम पर किया गया खर्च लाभदायक सिद्ध होगा। करियर के लिए समय थोड़ा कठिन रहेगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल
 
धनु-
 
कहीं अच्छी जगह घूमने जाने का मौका मिल सकता है। ऐसा मौका मिले तो जरूर जाएं और दिल खोलकर इस समय का आनंद उठाएं। परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। परिवार के इस आयोजन में सबकी निगाहें आप पर ही रहेंगी। प्रोफेशनली और पर्सनली यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सफेद
 
मकर-
 
व्यवसाय के लिए यह समय अच्छा रहेगा। व्यापार में किसी छोटी-सी की गई शुरुआत से बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों को लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आप काफी समय से किसी की तरफ आकर्षित हैं। ऐसे समय में वह व्यक्ति आपकी भावनाओं को समझेगा और सकारात्मक रवैया अपनाएगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 
कुंभ-
 
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आप किसी व्यक्ति के विचारों से सहमत नहीं हैं और उसके विचारों को रोकना चाहते हैं। फिलहाल इस चीज के बारे में ज्यादा न सोचें। आप ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि उसे रोक पाएं। इसलिए जो हो रहा है, उसे होने दें। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : पैरेट ग्रीन
 
मीन-
 
करियर के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र पर बेहतर होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। पढ़ाई के लिए यह हफ्ता काफी महत्वपूर्ण रहेगा। पढ़ाई में किसी चीज में सफलता पाने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हल्का नीला

ALSO READ: जानिए नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त (30 मार्च से 5 अप्रैल 2020 तक)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी