December Weekly Rashifal : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं

साप्ताहिक भविष्यफल 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2020
 
मेष-
 
किसी के लिए आपकी चिंता उसको आपकी अच्छाई का अहसास कराएगी। करियर को लेकर एकाग्र होने की जरूरत है। करियर के क्षेत्र में कोई भी काम करने से पहले अच्छे से चीजों की जांच-पड़ताल कर लें। पहला काम खत्म करने के बाद ही कोई काम दूसरा काम करने की सोचें। दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है, लेकिन आप अपने स्वभाव से उन्हें जल्दी मना ही लेंगे।
 
उपाय : अपने ईष्ट की आराधना करें, लाभ होगा। मीठी रोटी का दान करें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गाढ़ा लाल

वृषभ-
 
व्यापार से संबंधित लोगों के लिए व्यस्तताभरा समय रहेगा। काम में अत्यधिक व्यस्तता के कारण किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। आपके अंदर धैर्य रखने की अद्भुत क्षमता है, इसी के चलते आप अपने जीवन में सामंजस्य बिठाने में कामयाब हो पाएंगे। भाई-बहनों या बच्चों में गलफहमी के चलते घर का माहौल खराब हो सकता है, सतर्क रहें।
 
उपाय : चांदी के बर्तन में पानी पीना लाभकारी होगा।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : पीच

मिथुन :
 
मान-सम्मान में हानि हो सकती है। आपके द्वारा लिए गया निर्णय समाज में आपकी प्रतिष्ठा को चोट पहुंचा सकता है इसीलिए सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। पढ़ाई को लेकर सजग रहने की जरूरत है। अधूरे मन से किया गया कोई भी काम समय की बर्बादी ही साबित होता है, इसलिए बोझ समझकर पढ़ाई करने न बैठें। बेहतर होगा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। कोई काम करने पहले घर के बड़े-बुजुर्गों या दोस्तों से सलाह जरूर लें, लाभ होगा।
 
उपाय : मां दुर्गा की पूजा करें, छोटी कन्याओं को भोजन कराएं। 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : भूरा

कर्क-
 
रिश्तों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बेहतर होगा कि आप कोई-न-कोई निर्णय लेकर इससे बाहर आने की कोशिश करें, अच्छा महसूस करेंगे। व्यापार में पार्टनरशिप करने पर लाभ मिलने के संकेत हैं। कोई भी व्यक्ति सर्वगुण संपन्न नहीं होता, इसलिए अपनी कमियों को सुनने की क्षमता रखें और उन्हें सुधारने की कोशिश करें। जिद न करें वरना नुकसान हो सकता है।
 
उपाय : दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ करें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन

सिंह-
 
घर पर किसी काम की शुरुआत करने से पहले उसके नुकसान और फायदे जरूर जांच लें, उसके बाद ही कोई निर्णय लें। आपके अंदर किसी को भी आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता है। दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे। गृहिणियों के लिए ये सप्ताह थोड़ा थका देना वाला रहेगा। काम के चलते सेहत को नजरअंदाज ना करें।
 
उपाय : रविवार के दिन बुजर्गों को सफेद मिठाई खिलाएं।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन

कन्या-
 
रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। भाषा का प्रयोग करते समय सतर्क रहें। अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखे। पढ़ाई में मन लगाने की कोशिश करें, वरना नुकसान आपका ही होगा। पढ़ाई को लेकर गंभीर होने की जरूरत है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहें, नियमित योग और व्यायाम करें, लाभ होगा। 
 
उपाय : ग़ुस्सा न करें और न किसी को अपशब्द बोलें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पीच

तुला-
 
व्यायाम करने से पहले कुछ देर वार्मअप जरूर करें, वरना शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है। बच्चों के लिए सप्ताह उत्साहभरा रहेगा। खेलकूद के साथ दूसरी गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे। रोमांस के लिए अच्छा समय है, जीवनसाथी के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा। इस समय का भरपूर आनंद उठाएं। हो सके तो जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम जरूर बनाएं।
 
उपाय : पहली रोटी गाय की जरूर निकालें, लाभ होगा।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : मेजेंटा

वृश्चिक-
 
घर-परिवार के रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। कोई आप पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करता है, उसके विश्वास का सम्मान करते हुए दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने सभी काम समय से पूरा करने की कोशिश करें, वरना बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। नोट्स बनाकर पढ़ाई करना लाभदायक सिद्ध होगा।
 
उपाय : मंगलवार के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद

धनु-
 
धन संबंधित मामलों को लेकर थोड़ा परेशानीभरा समय रहेगा। कहीं पैसा फंसे होने के कारण अंदर ही अंदर कुंठित महसूस करेंगे। कोई व्यक्ति पूरी तरह से आप निर्भर है इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले सतर्क रहें, सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। कार्यक्षेत्र पर अपने काम को लेकर सीमित रहें और अपने काम का दूसरों से जिक्र करने से बचें। विवाह के लिए समय अच्छा है। विवाहयोग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। 
 
उपाय : किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाएं।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गुलाबी

मकर-
 
कार्यक्षेत्र पर चीजों को सुचारु रुप से चलाने के लिए इस व्यक्ति से दूर रहना आपके लिए बेहतर होगा। सेहतमंद जीवन के लिए अनुशासित जीवन जीने की कोशिश करें। नियमित योग और व्यायाम करें। अपने आंख और कान खुले रखें। कोई आपके और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, सतर्क रहें। किसी को भी अपना वाहन चलाने के लिए न दें।
 
उपाय : बंदरों की सेवा करें, मजदूरों को भोजन कराएं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : बॉटल ग्रीन

कुंभ-
 
किसी प्रोजेक्ट को दी गई अवधि में पूरा करने में समस्या आ सकती है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। दूसरों के साथ समय बिताना अच्छी आदत है लेकिन बातों को दिल पर लगाना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, इसीलिए किसी भी तरह की बातों में खुद शामिल करने से बचना आपके आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
 
उपाय : शनिवार का व्रत रखें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : भूरा

मीन-
 
समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ उठना-बैठना होगा। यात्रा पर अधिक समय बिताने वाले लोग थोड़ा सतर्क रहें, सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। रिश्तों के लिए समय कठिनाई वाला रहेगा। रिलेशनशिप को लेकर अचानक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हालात अनिश्चितता की तरफ इशारा कर रहे हैं, इसीलिए सतर्क रहें। अपने साथी के साथ किसी भी तरह के मनमुटाव और वाद-विवाद से बचें। 
 
उपाय : किसी से उधार न लें।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गुलाबी


ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मिथुन राशि के लिए कैसा रहगा अगला वर्ष

ALSO READ: Numerology 2021 : जानिए मूलांक 2 के लिए कैसा होगा नया साल

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी