फरवरी 09 में द्वादश राशियों का फलादेश

मेष : (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
ND
मेष राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। रोगी व्यक्ति को शारीरिक लाभ होगा। सुख महसूस करेंगे। माता-पिता को कष्ट की संभावना बनती है। विद्यार्थी ध्यान दें। विद्या में बाधा एवं रूकावट आ सकती है। माँ गायत्री की आराधना करें। किसान लाभान्वित होंगे। व्यापारी बंधुओं की उन्नति होगी। आपको भाई से कष्‍ट हो सकता है। समझदारी‍ से काम लें।

वृषभ : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे)
ND
वृषभ राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति इस माह सामान्य रहेगी। शारीरिक सुख रहेगा। परिवार में कष्ट रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएँ, चोट की संभावना है। व्यापारिक बंधु को लाभ‍ मिलेगा। कृषक के लिए शुभप्रद माह रहेगा। भ्राता को कष्‍ट रहेगा।

मिथुन : (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
ND
मिथुन राशि वाले जातकों को इस माह शारीरिक सुख मिलेगा। परंतु आर्थिक कष्‍ट से गुजरना पड़ेगा। आपका कार्य प्रभावशील रहेगा एवं समाज में प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। ऑपरेशन की संभावना बनती है। अत: भगवान शिव की आराधना करें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
ND
कर्क राशि वाले जातकों को इस माह आर्थिक कष्‍ट रहेगा। आप पत्नी की पीड़ा से भी प‍ीडि़त रहेंगे। विशेषकर शीत के कारण कष्ट रहेगा। बेरोजगार को नौकरी मिलेगी। नौकरी वालों को उन्नति मिलेगी। इसी के साथ व्यापार-व्यवसाय को लाभ मिलेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टो, टी, टु, टे)
ND
सिंह राशि वाले जातकों के विरोधी पराजित होंगे। विद्यार्थी को विद्या में उन्नति मिलेगी। परंतु शारीरिक कष्ट रहेगा। इसी के कारण आर्थिक कष्ट बना रहेगा, व्यापारिक बंधु को लाभ मिलेगा। कृषक सुखी रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पु, ष, ण, ढ, पे, पो)
ND
कन्या राशि वाले जातक इस माह दाम्पत्य जीवन सुखमय बिताएँगे। परंतु स्वजनों को पीड़ा रहेगी। स्वयं आर्थिक कष्‍ट से पीडि़त रहेंगे। इसी के साथ संतान कष्‍ट रहेगा। परंतु व्यापारिक बंधु लाभान्वित होंगे।


तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तु, ते)
ND
तुला राशि वाले जातकों को यह माह आर्थिक लाभ वाला रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल स्थिति में रहेगा। सुख साधन की कमी महसूस करेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
ND
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। एवं शारीरिक सुख मिलेगा। रोगी व्यक्ति स्वस्थ होगा। नि: संतान दम्पत्ति को संतान सुख प्राप्त होगा। कृषक को लाभ मिलेगा। व्यापारिक लाभांश भी प्राप्त होगा। पुत्र की सर्विस के योग बनेंगे।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
ND
धनु राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लंबी बीमारी वाला व्यक्ति स्वस्थ होगा। शीत का प्रकोप रहेगा। अत: सावधानी रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएँ। कृषि से लाभ मिलेगा। व्यापारी बंधुओं के लिए यह माह लाभप्रद वाला रहेगा।

मकर : (थो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
ND
मकर राशि वाले जातकों को इस माह अपने बंधु-बांधवों से लाभ मिलेगा, परंतु परिवार में रोग की स्थिति बनी रहेगी। स्वयं शारीरिक सुख का अनुभव करेंगे। आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा। किसी के बहकावे में न आए। भावुकता की जगह दिमाग से काम लें।

कुंभ : (गु, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)
ND
कुंभ राशि वाले जातकों का आर्थिक विकास होगा। रोगी व्यक्ति रोग से मुक्त होगा एवं शारीरिक विकास होगा। आपके विरोधी इस माह पराजित होंगे। आपका धन इस माह सत्कर्म एवं धर्म में खर्च होगा। मांगलिक कार्य होंगे। पत्नी को शारीरिक कष्‍ट होगा।

मीन : (दी, इ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची, थ)
ND
मीन राशि वाले जातकों के ‍िलए यह माह आर्थिक बाधा वाला रहेगा। एवं शारीरिक कष्‍ट रहेगा। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। कृषक लाभान्वित होंगे। बेरोजगार को रोजगार प्राप्त होगा एवं नौकरी वाले व्यक्ति उन्नति करेंगे।