मिथुन-प्रेम संबंध
मिथुन राशि को कलाकार, लेखक व्यक्ति अपनी ओर आकर्षित करते हैं। सैक्सी व्यक्तियों को मिथुन राशि वाले स्वयं अपनी ओर आकर्षित करते हैं। मिथुन राशि वालों को असाध्य प्रेमी भी कहा जा सकता है। एकपक्षीय आकर्षण इनके लिए सदैव कष्टकारक होता है। विपरीत लिंग से संबंध मिथुन राशि के लोग विपरीत लिंग की ओर तेजी से रुझान रखकर विपत्तियों को निमंत्रितकिया करते हैं। निश्चिंतता का प्रदर्शन करते हुए भी सर्वाधिक चिंतित रहते हैं। उनकी असफलता का मूल कारण तथ्यों की ओर से लापरवाह होना होता है। मिथुन राशि अपना मूल्य नहीं आंकती। स्वयं कोकिसी पक्ष को समर्पित कर देते हैं। एक प्रकार से यह राशि सनक पैदा करने वाली है। मिथुन राशि वालों को तुला राशि के लोग विशेष रूप से सैक्स के क्षेत्र में आकर्षित करते हैं। मेष तथा मकर राशि भी किसी सीमा तक आकर्षित करती है, परन्तु मकर राशि का शनि उसे शंकित बनाए रखता है। तुला के साथ उसका व्यवहार एक सुधारक जैसा होता है, परन्तु तुला तथा कुंभ राशियां उसे प्रायः शंकालु बनाकर भ्रम में डालती हैं।

राशि फलादेश