वृषभ-विवाह और दांपत्य जीवन
विवाह के संबंध में वृषभ राशि वृश्चिक को अपनी ओर आकर्षित करती है। उसकी दृष्टि में वृश्चिक की ही प्रधानता रहती है। वैसे कन्या राशि से उसके संबंध रोमांटिक होते हैं, पर इस राशि से उसका रोमांस अस्थायी होता है। कन्या राशि प्रायः स्वयं संबंध तोड़ लेती है। वृषभ प्रेम के संबंध में गृहाभिमुखी होते हैं। वृषभ राशि का पुरुष प्रत्येक वस्तु के सर्वोत्तम रूप को पाना चाहता है। उसमें भोजन तथा सैक्स दोनों की भूख बहुत प्रबल होती है। वह पूर्ण आत्मसमर्पण चाहता है। पर्याप्त भोजन, पर्याप्त काम-तृप्ति, दोनों की ही उसे भरपूर आवश्यकता होती है। अपनी पत्नी की सैक्स के प्रति उदासीनता उसे क्रोध से भर देती है। उसका सैक्स व्यवहार बहुत कठोर होता है। सैक्स प्रिय पत्नी या प्रेमिका उसे बहुत प्रिय होती है और वह तब उसके लिए सबकुछ कर सकता है। वृषभ राशि वाले स्त्री-पुरुष दोनों ही सर्वोत्तम के आकांक्षी तथा भोजन एवं सैक्स दोनों के ही भूखे होते हैं। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी में अवश्य खटपट चलती रहती है, किन्तु फिर भी एक-दूसरे को छोड़ नहीं सकेंगे। खटपट के बाद पुनः मेल हो जाता है।

राशि फलादेश