ऑटो एक्सपो 2023 का आगाज, Hyundai ने लांच की Ioniq5, जानिए एक बार चार्ज पर कितना चलेगी

ग्रेटर नोएडा। भारत के लोकप्रिय मोटर शो ‘ऑटो एक्सपो’ 2023 का बुधवार को आगाज हो गया। ह्युंडई ने अपनी Ioniq 5 लांच की, जिसकी शुरुआती कीमत 44.95 लाख रुपए है। ह्युंडई Ioniq 5 की डिजाइन सेंसुअस स्पोर्टीनेस के ही अनुरूप बनाई गई है। 
 
क्या है ह्यूंडई की खूबी : कंपनी के मुताबिक ऑल इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai Ioniq 5 में 21 ह्युंडई स्मार्टसेंस फीचर्स के माध्यम से आत्मविश्वास से भरपूर, सुविधाजनक और आधुनिकतम ड्राइविंग का अनुभव मिलेगा।
 
इलेक्ट्रिक वाहन आकर्षण का केन्द्र : इस बार एक्सपो में सबसे अहम बात यह देखने को मिल रही है कि लोग ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा देख रहे हैं। साथ ही उनसे जुड़े सॉल्युशन के बारे में ज्यादा सवाल कर रहे हैं। जैसे- बैटरी कितनी चलती है, रिप्लेसमेंट कैसे होता है, एक बार बैटरी चार्ज करने के बाद कार कितने किलोमीटर चलती है आदि सवाल ज्यादा पूछे जा रहे हैं। इसके साथ कंपनियों का जोर भी पर्यावरण के अनुकूल वाहन बनाने पर ज्यादा है। 
मारुति सुजुकी इंडिया भी इस शो में हिस्सा ले रही है। कोरोना संक्रमण के चलते इस शो का आयोजन तीन साल के बाद हो रहा है। दो साल में एक बार होने वाला यह शो वैसे तो 2022 में होने वाला था, लेकिन कोविड के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। 
 
हालांकि इस बार शो में महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्कोडा, फॉक्सवैगन, निसान, मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी कंपनियां हिस्सा नहीं ले रही हैं। इस शो में 5 वैश्विक पेशकश होंगी और 75 प्रोडक्ट से पर्दा हटेगा। आम जनता 13 से 18 जनवरी के बीच यह शो खुला रहेगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी