अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी, जश्न मना वॉशिंगटन में

बुधवार, 5 अगस्त 2020 (17:47 IST)
वॉशिंगटन। अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर की नींव रखे जाने का अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों ने दीप जलाकर जश्न मनाया। कैपिटल हिल में राम मंदिर की तस्वीरों की एक झांकी भी निकाली गई।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। भारत की सर्वोच्च अदालत ने पिछले साल दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था।
 
अमेरिका में हिंदू समुदाय के विभिन्न समूहों ने समारोह की महत्ता को इंगित करते हुए कई ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन किया है।
 
वॉशिंगटन में विश्व हिंदू परिषद, अमेरिका के सदस्यों ने मंगलवार को एक ट्रक पर झांकी निकाली, जिसमें राम मंदिर की एक डिजिटल तस्वीर थी। इस ट्रक ने कैपिटल हिल में ‘जय श्री राम' के नारों के बीच शहर के चक्कर लगाए। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी