सुशांत सिंह राजपूत के भाई BJP विधायक नीरजसिंह बबलू को आया हार्टअटैक

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (21:56 IST)
पटना। अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत के चचेरे भाई और बिहार में सुपौल जिले के छातापुर से भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू को हृदयाघात आने के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
 
बीजेपी विधायक के दफ्तर की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि छातापुर विधानसभा के माधोपुर पंचायत में जनसंपर्क करने के दौरान नीरज सिंह को अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें स्थानीय चिकित्सक ने पटना रेफर किया। जहां निजी अस्पताल में वे भर्ती हैं।  
 

Office MLA Niraj kumar singh bablu:- कल छातापुर विधानसभा के माधोपुर पंचायत में जनसम्पर्क करने के दौरान अचानक माननीय विधायक श्री नीरज कुमार सिंह बबलू जी के छाती में दर्द हुआ तो स्थानीय चिकित्सक ने पटना रेफर किया तो अभी माननीय विधायक जी जीवक हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती है। pic.twitter.com/4aC3aFae2K

— Niraj Kumar Singh (@MLANirajBablu) October 15, 2020
बुधवार को ही जारी विधानसभा प्रत्याशियों की सूची में भाजपा ने नीरज सिंह को भी टिकट दिया है। नीरज सिंह को छातापुर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। नीरज सिंह इस सीट से 3 बार के विधायक हैं।
 
नीरज बबलू ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में काफी मुखरता से आवाज उठाई थी।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से व्यक्तिगत रूप मिलकर से इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी। वे सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई भी गए थे। (एजेंसियां)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी