पुरुष मरीज को सेक्स स्लेव बनाया, महिला गिरफ्तार

मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (13:34 IST)
एलगिन, इलिनियॉस। यहां एक मेंटल हेल्थ सेंटर में काम करने वाली एक 53 वर्षीय महिला सामाजिक कार्यकर्ता को मरीज का यौन उत्पीड़न करने और उसे सेक्स स्लेव बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला पर आरोप है कि उसने इलाज के लिए आए एक युवक को तीन वर्षों तक सेक्स गुलाम बना कर रखा।
 
सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार महिला पर 14 अपराधों के आरोप हैं और उसके खिलाफ एक आपराधिक और दो सिविल मामले दायर कराए गए हैं। डेलीमेल की खबर के अनुसार आरोपी महिला का नाम क्रिस्टी लेनहार्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस्टी लेनहार्ट इलिनियॉस के एल्गिन मेंटर हेल्थ सेंटर में मनोचिकित्सक के तौर पर काम करती थी। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2014 में बेनाहडैम हर्ट नाम के युवक को पागलपन के इलाज के लिए सेंटर में लाया गया था। बेनाहहैम हर्ट ने ही महिला के खिलाफ यौन दुराचार के आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। हर्ट ने आरोप लगाया था कि लेनहार्ट ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने किए उसे सेंटर से रिलीज करने में देरी की। 
 
शिकागो के रहने वाले हर्ट ने 2017 में महिला के खिलाफ इलिनियॉस के ह्यूमन सर्विस के डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराई थी। हर्ट ने अपनी शिकायत में चौंकाने वाले खुलासे करते हुए बताया था कि लेनहार्ट उसका कई तरह से यौन उत्पीड़न करती थी।
 
हर्ट की वकील, जो सीसेला, ने स्थानीय शिकागो न्यूज स्टेशन में बताया कि आरोपी महिला उसके मुवक्किल के साथ सेक्स का वो हर एक तरीका आजमाती थी, जिसकी कल्पना की जा सकती है। वकील ने बताया कि एल्गिन मेंटल हेल्थ सेंटर में लेनहार्ट उसके मुवक्किल के लिए बतौर मनोचिकित्सक की भूमिका में थी। 
 
वकील ने यह भी बताया कि 2014 में उसके मुवक्किल को तब मेंटल हेल्थ सेंटर में भेजा गया था जब उसने एक पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया था और उसे पागल मान लिया गया था। सीसेला ने बताया कि महिला उसके मुवक्किल को बार-बार शरीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाती थी और पहली बार उसने करीब 4 महीने के बाद शारीरिक संबंध बनाए थे।
 
वकील ने बताया कि उसके पास महिला को दोषी ठहराने वाले साक्ष्य मौजूद हैं, वह हर्ट को नग्न तस्वीरें ई-मेल करती थी। हर्ट की मां ने भी कहा कि उसके बेटे को मेंटल हेल्थ सेंटर से 6 से 12 महीने में रिलीज होना था लेकिन लेनहार्ट उसे रिलीज न करने के लिए बहाना बनाती रही। 
 
जुलाई 2017 में हर्ट को जब रिलीज किया गया और उसकी शिकायत दर्ज की गई तो लेनहार्ट को नौकरी से निकाल दिया गया। लेनहार्ट को पिछले गुरुवार (5 अप्रैल, 2018) को विकलांग व्यक्ति के साथ यौन दुराचार के 8 और आधिकारिक गड़बड़ियों के 6 मामले में आरोपी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी