बॉलीवुड एक्ट्रेस पर चढ़ा #10YearChallenge का खुमार, शेयर की 10 साल पुरानी फोटो

इन दिनों सोशल मीडिया पर #10YearChallenge तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस चैलेंज में लोग अपनी 10 साल पुरानी और आज की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसका मसकद पिछले 10 साल में उनके जीवन और लुक में आए बदलाव को बताना है। 
 
इस चैलेंज में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी भी हिस्सा ले रही हैं। शिल्पा शेट्‌टी, सोनम कपूर से लेकर बिपाशा बसु तक कई अभिनेत्रियों ने अपनी आज की और 10 साल पुरानी फोटो को एक साथ कोलाज कर शेयर की है। 
 
अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी ने तस्वीर और वीडियो शेयर की है। खास बात ये है शिल्पा में 10 साल पहले और में ज्यादा फर्क नहीं दिख रहा हैं। शायद यह उनके फिटनेस और योगा का राज हैं। 
 
सोनम कपूर के 10 साल पहले आई अपनी फिल्म दिल्ली 6 और जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के दौरान की फोटो शेयर की हैं। दोनों ही फोटो में सोनम में ज्यादा चेंज नहीं दिख रहा हैं। 
 
बिपासा बसु ने भी #10YearChallenge के साथ अपनी आज की और 10 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है। हालांकि दोनों तस्वीरों में कुछ ज्यादा फर्क नज़र नहीं आ रहा।
 
अभिनेत्री डायना पेंटी ने भी अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की हैं। डायना में 10 साल के दौरान काफी फर्क नजर आ रहा हैं। 
 
#10YearChallenge में अभिनेत्री डेजी शाह ने ये दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।


शर्लिन चोपड़ा की हॉटनेस में दस साल में कोई अंतर नहीं आया है। 
 
बॉलीवुड की तरह ही हॉलीवुड स्टार्स के बीच यह चैलेंज बेहद फेमस हो चुका है। कई हॉलीवुड सेलेब्स जैसे निकी मिनाज, जेनिफर लोपेज, मेडोना, केट हडसन ने अपनी 10 साल पुरानी और नई फोटो शेयर की हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी