इंडिया काउचर वीक 2018 में कंगना रनौट की विक्टोरियन अदा

जैसे ही क्वीन ऑफ़ बॉलीवुड "इंडिया काउचर वीक 2018" के रैंप पर अपने दुल्हन जैसे खूबसूरत लिबास में आईं, सबकी निगाहें वहीँ ठहर-सी गईं। डिज़ाइनर अंजू मोदी के इस लहंगे में कंगना बेहद सुंदर लग रही थीं। पूरी की पूरी फैशन की तिजोरी हैं कंगना रनौट। 
 
नई दिल्ली के ताज होटल में इस फैशन शो में कंगना डिज़ाइनर अंजू  की शो स्टॉपर रहीं। कंगना में महारानी विक्टोरिया की सुन्दर सी झलक भी दिखाई दे रही थी। क्रीम लहंगा और उस पर लॉन्ग वेलवेट विक्टोरियन स्टाइल जैकेट मॉडर्न लुक के साथ थोड़ा काम्प्लेक्स भी लग रहा था। साथ ही जैकेट की कैप स्लीव्स पर जो फ्लोरल एम्ब्रोइडरी है उसे भी सॉफ्ट टच दिया गया है।
 
हॉटनेस के साथ कंगना ने रिच लुक को भी कायम रखा। इस लुक में कंगना की हेयरस्टाइल भी यूनिक लग रही है जिसमे बालों को हाफ फोल्ड करके आगे से हल्का कर्ल किया गया है। 
 
कंगना की हैंड क्राफ्टेड डीप नेकलाइन पर नेकलेस डिसेंट लग रहा है जो कि इस साल की ब्राइड्स के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। रैंप पर कंगना का कॉन्फिडेंस तारीफ-ए-काबिल है साथ ही उनकी विक्टोरियन अदा को कंगना ने काफी एन्जॉय भी किया।  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी