टाइगर श्रॉफ का असली नाम क्या है?

सोमवार, 2 मार्च 2020 (11:34 IST)
2 मार्च 1990 को जन्मे टाइगर श्रॉफ अब बड़े सितारे हो गए हैं और उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत लेने लगी हैं। यह माना जा रहा है कि टाइगर बहुत आगे जाएंगे। बच्चों में भी उनकी लोकप्रियता बहुत है। टाइगर की तरह वे दहाड़ रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या टाइगर उनका असली नाम है? जी नहीं।
 
टाइगर का असली नाम है जय श्रॉफ, जो उनके पिता जैकी श्रॉफ से मिलता-जुलता है। जैकी श्रॉफ का पूरा नाम है जयकिशन श्रॉफ, लेकिन फिल्मों में वे जैकी श्रॉफ के नाम से आए। 
 
इसी तरह से जय श्रॉफ ने फिल्मों में टाइगर श्रॉफ नाम से एंट्री ली है। वैस टाइगर का पूरा नाम जय हेमंत श्रॉफ है। हेमंत, जैकी के भाई का नाम था, जिसकी एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जैकी अपने भाई के बहुत करीब थे। अपने भाई की याद में उन्होंने टाइगर के नाम के साथ भाई का नाम जोड़ दिया। 
 
टाइगर श्रॉफ जब बहुत छोटे थे तब वे घर पर आए लोगों को काटते थे। उन्हें नाखून से नोचते थे। उनकी यह हरकत उनके माता-पिता को टाइगर जैसी लगी और वे टाइगर कह कर पुकारने लगे। बस उनका निकनेम टाइगर बन गया और लोग उनका असली नाम भूल गए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी