'शिकारा' की रिलीज पर आमिर खान ने विधु विनोद चोपड़ा को दी शुभकामनाएं, निर्माताओं ने अभिनेता को कहा- धन्यवाद

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (15:09 IST)
निर्माता- निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' रिलीज हो चुकी है और तारीफे भी बटोर रही है। फिल्म को मिल रही शानदार समीक्षा के बीच सुपरस्टार आमिर खान ने अपने दोस्त विधु विनोद चोपड़ा को शिकारा की रिलीज के लिए शुभकामनाएं और शुभेक्षा दीं है।


विषय के महत्व को समझते हुए, आमिर खान की शुभकामनाएं कुछ ऐसी हैं जो पूरी टीम को आत्मविश्वास प्रदान करते हुए, एक मजबूत समर्थन के रूप में काम करेगी।
 
आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया पर विधु विनोद चोपड़ा सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं विनोद। शिकारा हमारे हाल के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है। एक ऐसी कहानी जो बताई जानी चाहिए।'

ALSO READ: मस्ती में झूमती नजर आईं शाहरुख की लाड़ली बेटी सुहाना खान, वायरल हुआ वीडियो
 
सुपरस्टार की हार्दिक शुभकामनाओं से अभिभूत, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के आधिकारिक हैंडल ने अभिनेता को धन्यवाद दिया है।
 
आमिर खान ने कई प्रोजेक्ट्स पर विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम किया है और अपने शानदार जादू से बॉक्स ऑफिस पर राज करते आए है। अभिनेता की हार्दिक शुभकामनाओं ने निश्चित रूप से पूरी टीम को प्रोत्साहित कर दिया है।

'शिकारा' में 1990 की घाटी से कश्मीरी पंडितों की अनकही कहानी को उजागर किया गया है जिसे जगती और अन्य शिविरों के 40,000 असली प्रवासियों के साथ शूट किया गया है। यहीं नहीं, फिल्म में माइग्रेशन की वास्तविक फुटेज भी शामिल की गई है।
 
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म शिकारा ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, यह फिल्म विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी