परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते पर आप सांसद ने लगाई मुहर, ट्वीट करके दी बधाई

WD Entertainment Desk

मंगलवार, 28 मार्च 2023 (15:54 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। परिणीति और राघव के रिलेशनशिप की खबरें तब सामने है जब दोनों डिनर डेट और इसके बाद लंच पर साथ में स्पॉट किया गया। बीते दिनों यह भी खबरें आई कि दोनों के रिश्ते से परिवार बेहद खुद है और जल्द ही परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई भी हो सकती हैं। 

 
हालांकि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। वहीं अब परिणीति और राघव चड्‍ढा की डेटिंग की खबरों के बीच आप सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। उन्होंने परि‍णीति और राघव को बधाई दी है।  
 
सांसद संजीव अरोड़ा ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कम्पैनियनशिप से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं।'
 
बता दें कि हाल ही में राघव चड्ढा को परिणीति चोपड़ा के साथ मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान दोनों व्हाइट कलर की टी-शर्ट में ट्विनिंग करते नजर आए थे। इसके बाद अगले दिन ही दोनों को एक रेस्टोरेंट में लंच पर स्पॉट किया गया। लंच के बाद परिणीति और राघव एक ही गाड़ी से रवाना हुए।  
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी