लॉकडाउन की वजह से घर में ही बेटे के बाल काटते नजर आए सलमान के जीजा आयुष शर्मा

सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (14:01 IST)
कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों सभी अपने-अपने घर में बंद हैं। कोई भी घर से बाहर नहीं जा रहा है। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा भी घर से बाहर नहीं जाने की वजह से घर पर ही बेटे आहिल के बाल काटते नजर आए।

 
उन्होंने हेयर कट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। हालांकि हेयरकट के दौरान आहिल रोने भी लगते हैं। आयुष और अर्पिता सलमान के साथ उनके पनवेल वाले फार्महाउस में हैं। लॉकडाउन के चलते वह वहां परिवार और दोस्तों के साथ हैं। 
 
फार्महाउस में सलमान घुड़सवारी काफी एंजॉय कर रहे हैं। सलमान ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कुर्सी पर बैठे हुए हैं। वह अपने सिर और कंधे पर चारा रखते नजर आ रहे हैं जिसे घोड़ा खा रहा है। इसके बाद वह घुड़सवारी करने के लिए निकल जाते हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी