आफ्टर वी फेल एक्टर चांस पेर्डोमो का निधन, 27 साल की उम्र में बाइक दुर्घटना में गई जान

WD Entertainment Desk

रविवार, 31 मार्च 2024 (12:14 IST)
Chance Perdomo dies: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर ब्रिटीश-अमेरिका एक्टर चांस पेर्डोमो का निधन हो गया है। एक्टर का महज 27 साल की उम्र में एक बाइक दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। 
 
चांस पेर्डोमो जेन वी मूमिनवैली और आफ्टर वी फेल जैसी फिल्मों और सीरीज के लिए जाने जाते थे। चांस के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करने उनके निधन की पुष्टि की है। हालांकि उनकी मौत का सही समय और जगह का खुलासा नहीं हुआ है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chance Perdomo (@chance_perdomo)

एक्टर के प्रवक्ता ने बयान में कहा, भारी मन से हम चांस पेर्डोमो के बाइक दुर्घटना से असामयिक निधन की खबर शेयर कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के पीछे कोई अन्य व्यक्ति शामिल नहीं था। जो भी उन्हें जानता था उसे ये पता है कि कला के प्रति उनका जुनून और जीवन से उन्हें कितना प्यार था।
 
बता दें कि चांस पेर्डोमा का जन्म लॉस एंजिल्स में हुआ था और वो साउथेम्प्टन में पले बढ़े थे। चांस ने अपने एक्टिंग करयिर की शुरुआत 2016 में शॉर्ट फिल्म 'लॉन्गफील्ड ड्राइव' से की थी। उन्होंने हाल ही में 'द बॉयज' के सीक्वल 'जनरल वी' में एक्टिंग की थी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी