TIME की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल हुईं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने जताई खुशी

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 (12:48 IST)
Time Magazine List: टाइम मैगजीन ने 2024 के लिए दुनिया के 100 प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी जगह बनाई है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। 
 
आलिया भट्ट ने अपनी एक तस्वीर और टाइम मैगजीन का पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, #टाइम100 का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। आपके दयालु शब्दों के लिए सबसे प्यारे #टॉमहार्पर को धन्यवाद।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट को लेखक-निर्देशक और फिल्म निर्माता टॉम हार्पर ने 'अद्भुत टैलेंट' में से एक बताया। उनकी प्रोफाइल में लिखा गया है कि आलिया दुनिया की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह एक दशक से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सराहनीय काम कर रही हैं। इसी के साथ उनकी नेकदिली और ईमानदारी की भी तारीफ की गई है। 
 
आलिया ने टॉम हार्पर के साथ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में काम किया है। आलिया टाइम मैगजीन की लिस्ट में शामिल होने वाली एकमात्र बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। 
 
इसके अलावा इस लिस्ट में भारत से जुड़े नामों में रेसलर साक्षी मलिक, खगोलशासत्री प्रियंवदा नटराजन, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जिगर शाह और अस्मा खान का नाम शामिल है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी