क्या इंडियन 2 में काम कर रहे हैं अनिल कपूर? एक्टर ने बचाई सच्चाई

गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (11:10 IST)
अनिल कपूर की फिल्म मलंग जल्द ही रिलीज होने वाली है। चर्चा थी कि वह 'इंडियन 2' में विलेन की की भूमिका भी निभाने वाले हैं। यह फिल्म साल 1996 में रिलीज 'इंडियन' की सीक्वल है।

 
हालांकि, अनिल कपूर ने 'इंडियन 2' में होने से इंकार कर दिया है। अनिल कपूर ने कहा कि वह फिल्म के सेट पर निर्देशक शंकर से मिलने गए थे। वहां पर दोनों की साथ की तस्वीरें वायरल हो गईं। लोगों को लगा कि हम फ़िल्म साथ में कर रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है।

ALSO READ: इस हॉलीवुड फिल्म में रीमेक में ऋषि कपूर के साथ काम करेंगी दीपिका पादुकोण
 
इंडियन 2 में विलेन के रोल के लिए पहले अजय देवगन का नाम सामने आया था। लेकिन अजय ने अपने बिजी शेड्यूल के चलते इस फिल्म से किनारा कर लिया। 
 
'इंडियन 2' में कमल हासन लीड में रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, विद्युत जामवाल की भी भूमिका हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी