अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिलेशनशिप को 3 साल पूरे, एक्ट्रेस ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो

रविवार, 11 अप्रैल 2021 (15:37 IST)
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं। एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फैंस अंकिता के हर एक्शन पर नजर गढ़ाए हुई हैं। अंकिता इन दिनों बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। अंकिता अक्सर विक्की जैन संग वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

 
हाल ही में अंकिता ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों एक रोमांटिक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल अंकिता और विक्की अपनी रिलेशनशिप के 3 साल पूरे कर चुके हैं। 
 
दोनों की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन दिया, 'एक साथ 3 साल।' 
 
वहीं, दूसरी वीडियो को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अंकिता ने तस्वीरों को मिलाकर बनाया है। इन तस्वीरों में दोनों के ट्रिप की तस्वीरें भी हैं। वीडियो में उन्होंने अपने तीन साल का सफर दर्शाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा, 'विक्की-अंकिता। हम दोनों का सफर अबतक।'
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकिता ने कंगना रनौट की फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' में भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी