पति विराट कोहली से ये चीज उधार लेती हैं अनुष्का शर्मा

WD Entertainment Desk

रविवार, 11 दिसंबर 2022 (12:15 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली आज अपनी पांचवीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। यह कपल 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधा था। अनुष्का और विराट की पहली मुलकात साल 2013 में एक एड की शूटिंग के दौरान हुई थी। 
 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों आए दिन कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं।

साल 2019 में वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया था कि वो विराट के कपड़े पहनती हैं। अनुष्का ने कहा था कि मैं अक्सर विराट की वॉडरोब से कई कपड़े लेती हूं, खासकर उसकी टी-शर्ट्स। 
 
 
अनुष्का ने कहा, कई बार मैं उनकी जैकेट भी पहनती हूं। मैं ऐसा इसलिए भी करती हूं क्योंकि वह मुझे वे कपड़े पहने देख काफी खुश होते हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साल 2021 में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी